"याकूब मेमन": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 20: पंक्ति 20:
[[श्रेणी:भारत के प्रमुख आतंकवादी]]
[[श्रेणी:भारत के प्रमुख आतंकवादी]]
[[श्रेणी:मुंबई के लोग]]
[[श्रेणी:मुंबई के लोग]]
[[श्रेणी:२०१५ में निधन]]

02:56, 30 जुलाई 2015 का अवतरण

याकूब मेमन
जन्म 30 जुलाई 1962
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
मौत 30 जुलाई 2015( 2015-07-30) (उम्र 53)
पेशा चार्टर्ड एकाउंटेंट
जीवनसाथी रहीन मेमन
बच्चे 1 बेटी
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

याकूब अब्दुल रज़ाक मेमन (30 जुलाई 1962 - 30 जुलाई 2015) पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट और भारत का एक नागरिक है जो आतंकवाद के दोष में जेल में हैं, वह 12 मार्च, 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट का आरोपी है। इस आतंकी घटना में एक दर्जन से अधिक जगहों पर धमाके हुए थे। इनमें 260 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे। पंद्रह वर्षो तक चले मुकदमे में विशेष टाडा न्यायाधीश पीडी कोदे ने जुलाई 2007 में 12 लोगों को मौत की सजा सुनाई थी, जिसमें से एक मेमन था। उनपर धमाकों की साजिश में शामिल होने के अलावा वारदात के लिए वाहनों का इंतजाम व विस्फोटक लदे वाहनों को निर्दिष्ट जगहों पर खड़ा करवाने का आरोप था। फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद से वे नागपुर सेंट्रल जेल में बंद है।[1]मेमन की पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने उसकी फांसी बरकरार रखी थी। साल २०१४ में भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के द्वारा भी उसकी दया याचिका खारिज की जा चुकी है। हालाँकि उनके वकीलों ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की थी। वकीलों की दलील थी कि वह सिर्फ धमाकों की साजिश में शामिल था न कि धमाकों को अंजाम देने में। कोर्ट के मुताबिक, याकूब मेमन, टाइगर मेमन और दाउद इब्राहिम मुंबई धमाकों के मुख्य षडयंत्रकारी थे। वे अपने परिवार में सबसे पढ़े लिखे व्यक्ति हैं। मेमन तब से भारतीय जेल में बंद हैं जब नेपाल पुलिस ने उसे काठमांडू से गिरफ्तार करके भारतीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपा था। उस पर आरोप है कि वह एक अकाउंट से जुड़ी फर्म चला रहा था,जिसके जरिये वह अपने भाई टाइगर मेमन के गैर-कानूनी फाइनेंस संभालता था।[2] [3]

सन्दर्भ

  1. "1993 Mumbai blasts convict Yakub Memon's exclusive interview". हेडलाइंस टुडे (अंग्रेजी में). अभिगमन तिथि 16 जुलाई 2015. नामालूम प्राचल |trans_title= की उपेक्षा की गयी (|trans-title= सुझावित है) (मदद)सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  2. याकूब मेमन को फांसी देने की तैयारी(दैनिक जागरण)
  3. याकूब मेमन की मौत की सजा बरकरार(नवभारत टाइम्स)

30 मई 2015 कॊ फासी पऱ लटकाया गया|

बाहरी कड़ियाँ