"रायपुर": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 46: पंक्ति 46:


==पर्यटन स्थल==
==पर्यटन स्थल==
रायपुर के पर्यटन स्थलों में [[नगरघड़ी]] है। यह हर घंटे के बाद छत्तीसगढ़ी लोक संगीत सुनाती है,[[बूढ़ा तालाब]] - जो शहर में सबसे बड़ा तालाब जिसके बीच में एक छोटा द्वीप में एक उद्यान है, [[दू्धधारी मंदिर]] - यह भगवान राम का करीब ५०० साल पुराना मंदिर है, [[महंत घासी दास संग्रहालय ]] तथा [[ऊर्जा पार्क]]- जो एक नागरिक वन है। यहाँ सभी झूले सौर ऊर्जा से संचालित हैं यह राजीव गाँधी ऊर्जा पार्क के नाम से जाना जाता है प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।<ref>www.raipurcity.info </ref>
रायपुर के पर्यटन स्थलों में [[नगरघड़ी]] है। यह हर घंटे के बाद छत्तीसगढ़ी लोक संगीत सुनाती है,[[बूढ़ा तालाब]] - जो शहर में सबसे बड़ा तालाब जिसके बीच में एक छोटा द्वीप में एक उद्यान है, [[दूधधारी मंदिर]] - यह भगवान राम का करीब ५०० साल पुराना मंदिर है, [[महंत घासी दास संग्रहालय ]] तथा [[ऊर्जा पार्क]]- जो एक नागरिक वन है। यहाँ सभी झूले सौर ऊर्जा से संचालित हैं यह राजीव गाँधी ऊर्जा पार्क के नाम से जाना जाता है प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।<ref>www.raipurcity.info </ref>


==रोचक तथ्य==
==रोचक तथ्य==

20:00, 4 नवम्बर 2008 का अवतरण

रायपुर
—  राजधानी  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य छत्तीसगढ
महापौर सुनील सोनी www.raipurcity.info
जनसंख्या
घनत्व
25,29,166 (1991 के अनुसार )
क्षेत्रफल 15,190.62 km² (5,865 sq mi)

निर्देशांक: 21°13′59″N 81°37′59″E / 21.233°N 81.633°E / 21.233; 81.633


रायपुर नवनिर्मित प्रान्त छत्तीसगढ की राजधानी है।

इतिहास

पुराने भवन एवं किलों के अवशेष से कुछ इतिहासविदों का मानना है कि यह शहर ९ वीं सदी से अस्तित्व में है। लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह १४ वीं सदी में बसा था। ज्यादा जानकारी के लिए देखे रायपुरसिटी डाट इंफो

भूगोल एवं जलवायु

रायपुर खारुन नदी के तट मे बसा छत्तीसगढ का सबसे बड़ा शहर है। रायपुर एक बड़े मैदान (छत्तीसगढ़ का मैदान) के मध्य में स्थित है जो धान का कटोरा के नाम से भी जाना जाता है। रायपुर के पूर्व में महानदी नदी बहती है। उत्तर-पश्चिम में मैकाल की पहाड़ियां हैं। उत्तरी ओर छोटा नागपुर का पठार और दक्षिण में बस्तर का पठार है। रायपुर मुम्बई-हावड़ा रेल लाइन पर है और यह सभी मह्त्वपूर्ण शहरों से जुड़ा है। राष्ट्रीय राजमार्ग ६ शहरो से गुज़रता है और ४३ शहर को विशाखापट्नम से जोड़ता है। रायपुर मुम्बई, दिल्ली एव्म अन्य शहरो से हवाइ मा‍र्ग से जुड़ा हुआ है। रायपुर का हवाई अड्डा 'माना में है।

तापमान: गर्मी में ४५ से २९ सेल्सिअस सर्दी में २७ से १० सेल्सिअस वर्षा लगभग १२० से मी (जुलाई से सितम्बर)

अर्थव्यवस्था

रायपुर संपूर्ण छ्त्तीसगढ़ एवँ उड़ीसा के लिये थोक की मंडी है। इसके अलावा यह एक औद्योगिक नगर है।

शिक्षा

राजधानी रायपुर में पांच विश्वविद्यालय हैं: [पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय], [इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय] , [हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय]एवं [कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय] [नया चिकित्सा विश्वविद्यालय]है। इंजीनियरिंग की शिक्षा के लिए [एन आइ टी] [राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान] सहित चार अभियांत्रिकी महाविद्यालय हैं : शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय , [रायपुर इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नॉलाजी], [दिशा इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नालाजी एंड मैनेजमेंट] है। नए चिकित्सा विश्वविद्यालय के अधीन रायपुर के चार [चिकित्सा]महाविद्यालय :जवाहर लाल नेहरु स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय , होम्योपैथिक महाविद्यालय ,शासकीय दंत चिकित्सा महविद्यालय है। इसके अलावा विज्ञान, कला, वाणिज्य के अध्ययन हेतु कई महाविद्यालय है। शासकीय विज्ञान महाविद्यालय,शासकीय छ्त्तीसगढ महाविद्यालय है। भविष्य में इंडियन इस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट भी केन्द्र सरकार द्वारा प्रारंभ किया जाना है। रायपुर में अधिकांश शासकीय विद्यालय राज्य परीक्षा बोर्ड से और निजी विद्यालय सी बी एस ई से सम्बद्ध हैं।

पर्यटन स्थल

रायपुर के पर्यटन स्थलों में नगरघड़ी है। यह हर घंटे के बाद छत्तीसगढ़ी लोक संगीत सुनाती है,बूढ़ा तालाब - जो शहर में सबसे बड़ा तालाब जिसके बीच में एक छोटा द्वीप में एक उद्यान है, दूधधारी मंदिर - यह भगवान राम का करीब ५०० साल पुराना मंदिर है, महंत घासी दास संग्रहालय तथा ऊर्जा पार्क- जो एक नागरिक वन है। यहाँ सभी झूले सौर ऊर्जा से संचालित हैं यह राजीव गाँधी ऊर्जा पार्क के नाम से जाना जाता है प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।[1]

रोचक तथ्य

० 1995 में स्थापित की गई रायपुर नगर की नगरघड़ी में छत्तीसगढ़ की 24 लोकधुनों को संयोजित कर लोक संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में किया गया प्रयास शायद पूरे विश्व में एक अनूठा है। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री श्याम बैस के प्रयासों से शुरु की गई नगरघड़ी ग्लोबल एक्सेस पोजिशिन तकनीक से समय बताती है। नगरघड़ी में हर घंटे बजनेवाली लोकधुन पूरे छत्तीसगढ़ राज्य की लोक संस्कृति की अभिव्यक्ति है।

०० ११ सितंबर २००८ को छत्तीसगढ़ के पहले अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शुभारंभ किया गया। ६० हजार की क्षमता वाला यह स्टेडियम कोलकात्ता ईडन गार्डन के बाद देश का दूसरा बड़ा स्टेडियम है। यह स्टेडियम रायपुर से लगभग २० किलोमीटर दूर ग्राम परसदा, मंदिरहसौद में है। इसकी लागत १०० करोड़ आंकी गई है।

०० रायपुर बिलासपुर मार्ग पर डॉ० खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्टनगर नगर विकसित किया गया है। ९८ एकड़ क्षेत्र में विकसित किए गया यह ट्रांसपोर्टनगर बहुत ही योजनाबध्द ढ़ग से विकसित किया गया है। यहां एक साथ ३००० ट्रकों की पार्किंग की जा सकती है। यही कारण है कि इसे देश के सर्वसुविधायुक्त ट्रांसपोर्टनगर के रुप में माना जा रहा है।

०० यदि आप रायपुर में खुल कर हंसना चाहतें है तो हर सुबह छह बजे कलेक्टोरेट उद्यान के लॉफिंग क्लब में जा कर हंस सकते हैं। जनवरी २००० से यहां लॉफिंग क्लब संचालित हो रहा है। यह क्लब विश्व हॉस्य गुरु डॉक्टर मदन कटारिया के संबंधित है।

०० छत्तीसगढ़ के पुरखों की संस्कृति और लोकाचार के सबंध में एक खुले संग्रहालय का नाम है पुरखौती मुक्तांगन। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, पुरातत्व, पर्यावरण और जीव-सृष्टि की सन्निधि में विकास की कल्पना को साकार करने हेतु पुरखौती मुक्तांगन रायपुर से लगभग 20 कि.मी. की दूरी पर स्थित ग्राम-उपरवारा की लगभग 200 एकड़ भूमि में स्थित है।

बाह्य सूत्र

मोटा पाठ

  1. www.raipurcity.info