"कैलाश सत्यार्थी": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो Fix URL prefix
पंक्ति 70: पंक्ति 70:
* {{Official website|http://www.kailashsatyarthi.net/}}
* {{Official website|http://www.kailashsatyarthi.net/}}
* {{Twitter|k_satyarthi|कैलाश सत्यार्थी}}
* {{Twitter|k_satyarthi|कैलाश सत्यार्थी}}
*[http://me.scientificworld.in/2014/10/kailash-satyarthi.html नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की प्रेरणाप्रद जीवनी।]

{{2014 के नोबेल पुरस्कार विजेता}}
{{2014 के नोबेल पुरस्कार विजेता}}



08:40, 20 अक्टूबर 2014 का अवतरण

कैलाश सत्यार्थी

कैलाश सत्यार्थी
जन्म 11 जनवरी 1954 (1954-01-11) (आयु 70)
विदिशा, मध्य प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा सम्राट अशोक प्रौद्योगिकी संस्थान, विदिशा[1]
पेशा बाल अधिकार कार्यकर्ता, प्रारंभिक बाल शिक्षा कार्यकर्ता, पूर्व विद्युत अभियन्ता[1]
धर्म हिन्दू
पुरस्कार रोबर्ट एफ केनेडी मानव अधिकार पुरस्कार
इटाली सीनेट की पदक
अल्फोंसो कमिन अन्तर्राष्ट्रिय पुरस्कार
अन्तर्राष्ट्रिय शान्ति पुरस्कार, जर्मनी
लोकतंत्र रक्षक पुरस्कार
२०१४ नोबेल शान्ति पुरस्कार[2]
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
kailashsatyarthi.net

कैलाश सत्यार्थी (जन्म: 11 जनवरी 1954) भारत के एक बाल अधिकार कार्यकर्ता हैं जिन्हें २०१४ में शाँति हेतु नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे बाल श्रम के विरुद्ध भारतीय अभियान में १९९० के दशक से ही सक्रिय रहे हैं। उनके द्वारा संचालित संगठन का नाम है- बचपन बचाओ आन्दोलन। इस संगठन ने लगभग ८० हजार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है और उनके पुनर्वास एवं शिक्षा की व्यवस्था में सहायता की है।

मलाला युसुफ़ज़ई के साथ सम्मिलित रूप से उन्हें २०१४ का शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन्हें बच्चों और युवाओं के दमन के ख़िलाफ़ कार्य करने तथा सभी को शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष करने के लिए दिया गया है।[3]

परिचय

भारत के मध्य प्रदेश के विदिशा में जन्मे कैलाश सत्यार्थी 'बचपन बचाओ आंदोलन' चलाते हैं। वे पेशे से वैद्युत इंजीनियर हैं किन्तु उन्होने 26 वर्ष की उम्र में ही करियर छोड़कर बच्चों के लिए काम करना शुरू कर दिया था। इस समय वे 'ग्लोबल मार्च अगेंस्ट चाइल्ड लेबर' (बाल श्रम के ख़िलाफ़ वैश्विक अभियान) के अध्यक्ष भी हैं।[4]

वर्तमान समय (अक्टूबर २०१४) में सत्यार्थी नई दिल्ली में रहते हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुमेधा, पुत्र, पुत्रवधू तथा पुत्री हैं। सामाजिक कार्यों के अतिरिक्त वे एक अच्छे पाकशास्त्री (कुक) भी हैं।

पुरस्कार एवं सम्मान

  • 2014: नोबेल शांति पुरस्कार
  • 2009: डिफेण्डर्स ऑफ डेमोक्रैसी पुरस्कार (अमेरिका)
  • 2008: अल्फांसो कोमिन अनतरराष्ट्रीय पुरस्कार (स्पेन)
  • 2007: इटली के सिनेट का स्वर्ण पदक
  • 2007: अमेरिका के स्टेट विभाग द्वारा 'आधुनिक दासता को समाप्त करने के लिये कार्यरत नायक' का सम्मान
  • 2006: फ्रीडम पुरस्कार (US)
  • 2002: वालेनबर्ग मेडल (मिशिगन विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त)
  • 1999: Friedrich Ebert Stiftung Award (जर्मनी)
  • 1998: गोल्डेन फ्लैग पुरस्कार (नीदरलैण्ड्स)
  • 1995: रॉबर्ट एफ केनेडी मानव अधिकार पुरस्कार (अमेरिका)
  • 1995: ट्रम्पेटर पुरस्कार (अमेरिका)
  • 1994: The Aachener International Peace Award (जर्मनी)
  • 1993: अशोक फेलो चुने गये। (अमेरिका)

सन्दर्भ

  1. TNN (2014-10-10). "'Who is Kailash Satyarthi?'". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. अभिगमन तिथि 2014-10-10.
  2. kailashsatyarthi.net (2014-10-10). "'Brief Profile - Kailash Satyarthi'". अभिगमन तिथि 2014-10-10.
  3. जानिए शांति का नोबेल जीतने वाले कैलाश सत्यार्थी को
  4. जानिए शांति का नोबेल जीतने वाले कैलाश सत्यार्थी को

बाहरी कड़ियाँ