"कल्पनाथ राय": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छोNo edit summary
पंक्ति 13: पंक्ति 13:


[[श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजनीतिज्ञ आधार]]
[[श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजनीतिज्ञ आधार]]
[[श्रेणी:1941 में जन्मे लोग]]
[[श्रेणी:१९९९ मृत्यु]]

16:15, 26 सितंबर 2014 का अवतरण

कल्पनाथ राय (जन्म 4 जनवरी 1941-मृत्यु 6 अगस्त 1999) उत्तर प्रदेश के घोसी लोकसभा से चार बार सांसद चुने जाने वाले और तीन बार राज्य सभा में काँग्रेस पार्टी के राज्य सभा सदस्य चुने जाने वाले राजनीतिज्ञ थे। इसके आलावा वे काँग्रेस सरकार में कई बार केन्द्रीय मंत्री भी रहे।

कल्पनाथ राय का जन्म उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सेमरीजमालपुर नामक गाँव में 4 जनवरी 1941 को हुआ था।[1] और उनकी शिक्षा-दीक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुई। विश्विद्यालय जीवन में ही उन्होंने छात्र नेता के रूप में अपने राजनैतिक जीवन का आरंभ किया और समाजवादी युवजन सभा के सदस्य और रहे और 1963 में इसके जेनरल सेक्रेटरी चुने गये।[1]

राय, इंदिरा गाँधी और नरसिंहराव सरकारों में मंत्री रहे। राव सरकार में 1993-1994 में वे खाद्य मंत्रालय में राज्यमंत्री थे जब चीनी घोटाले में उनका नाम आया और उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ा।[1] 1996 के चुनावों में वे तिहाड़ जेल में रहते हुए[2] ही घोसी से लोक सभा के लिये निर्दल प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए। अपना आखिरी चुनाव उन्होंने समता पार्टी से लड़ा और इसमें भी वे विजयी रहे।

6 अगस्त 1999 को राय की मृत्य हृदयाघात से हुई।[1] उनकी सफल राजनैतिक विरासत को उनके पुत्र और पत्नी सुधा राय के अंतर्द्वंद की भेंट चढ़ जाना पड़ा।

सन्दर्भ

  1. Kalpnath Rai passes away, फाइनेंशियल एक्सप्रेस, ६ अगस्त १९९ (अंग्रेजी में)
  2. Appealing for sympathy, इण्डिया टुडे, (अंग्रेजी में)