"भारतीय मूल के सबसे बुजुर्ग दम्पति": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
{{काम जारी}}
(कोई अंतर नहीं)

07:45, 12 दिसम्बर 2013 का अवतरण

भारतीय मूल के सबसे बुजुर्ग दम्पति करम चन्द और करतारी चन्द इंग्लैण्ड के ब्राडफोर्ड में रहते हैं। 11 दिसम्बर 1925 को सिक्ख रीतिरिवाज़ से पंजाब में शादी करके भारत से इंग्लैण्ड (यूनाइटेड किंगडम) चले गये और वहीं बस गये। यूनाइटेड किंगडम में रहने वाला यह भारतीय दम्पति सबसे अधिक आयु तक वैवाहिक जीवन का आनन्द लेने वाला ऐतिहासिक उदाहरण है।

सन् 1905 में उत्तर भारत के पंजाब प्रान्त में एक छोटे से गाँव में जन्मे करम चन्द ने कृषि कार्य करते हुए परम्परागत तरीके से युवावस्था में पंजाब की ही एक कन्या करतारी से विवाह किया जिसका जन्म सन् 1912 में हुआ था।

पासपोर्ट में दी गयी जन्मतिथि के अनुसार पति की आयु 108 वर्ष और पत्नी की 101 वर्ष है। सन् 1925 में विवाह-सूत्र में बँधने के बाद भारतीय मूल का यह दम्पति अपने वैवाहिक जीवन के 88 वर्ष देख चुका है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।


बाहरी कड़ियाँ