"के पी सक्सेना": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
[[काम जारी}} जन्म वर्ष स्थान सन्दर्भ सहित दिया व पूरे लेख की भाषा-शैली में सुधार किया
→‎सन्दर्भ: ==बाहरी कड़ियाँ==
पंक्ति 11: पंक्ति 11:
==सन्दर्भ==
==सन्दर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}
{{टिप्पणीसूची}}
==बाहरी कड़ियाँ==
* [http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/25005320.cms सचमुच नाज-ए-लखनऊ हैं केपी सक्सेना] - 1 नवम्बर, 2013 [[नवभारत टाइम्स]]
* [http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-noted-satirist-kp-saxena-passes-away-10833610.html नहीं रहे प्रख्यात व्यंग्यकार और लेखक केपी सक्सेना] - जागरण न्यूज नेटवर्क [[नई दिल्ली]], 1 नवम्बर, 2013 [[दैनिक जागरण]]
[[श्रेणी:हिन्दी लेखक|सक्सेना, के पी]]
[[श्रेणी:हिन्दी लेखक|सक्सेना, के पी]]
[[श्रेणी:कवि|सक्सेना, के पी]]
[[श्रेणी:कवि|सक्सेना, के पी]]

08:06, 1 नवम्बर 2013 का अवतरण

के पी सक्सेना (जन्म: 1934 बरेली[1] - मृत्यु: 31 अक्तूबर 2013 लखनऊ) [2] भारत के एक हिन्दी लेखक, व्यंग्यकार और फिल्म पटकथाकार थे।[3]

उनकी गिनती वर्तमान समय के प्रमुख व्यंग्यकारों में होती है। हरिशंकर परसाई और शरद जोशी के बाद वे हिन्दी में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले व्यंग्यकार थे। उन्होने लखनऊ के मध्यवर्गीय जीवन को लेकर अपनी रचनायें लिखीं। उनके लेखन की शुरुआत उर्दू में अफसानानिगारी के साथ हुई थी लेकिन बाद में अपने गुरु अमृत लाल नागर की सलाह से हिन्दी व्यंग्य के क्षेत्र में आ गये। उनकी लोकप्रियता इस कदर बढ़ी कि आज उनकी लगभग पन्द्रह हजार प्रकाशित व्यंग्य रचनायें हैं जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। उनकी पाँच से ज्यादा फुटकर व्यंग्य की पुस्तकें प्रकाशित हैं इनके अलावा कुछ व्यंग्य उपन्यास भी छप चुके हैं।[4]

उन्हें भारतीय रेलवे ने नौकरी दी थी। वे पत्र-पत्रिकाओं के लिये भी लिखते थे। उन्होंने हिन्दी फिल्म लगान, हलचल, और स्वदेश की पटकथायें भी लिखी थी।[2]

उन्हें 2000 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।[5]

उनका निधन 31 अक्तूबर 2013 को लखनऊ में हुआ। वे कैंसर से पीड़ित थे।[6]

सन्दर्भ

  1. डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल एवं डॉ. मीना अग्रवाल हिन्दी साहित्यकार सन्दर्भ कोश (दूसरा भाग) संस्करण:2006, ISBN: 81-85139-29-6, प्रकाशक: हिन्दी साहित्य निकेतन, बिजनौर, पृष्ठ: 91
  2. "BBC to broadcast weekly Hindi programme on bonded labour". DNA (newspaper). May 26, 2010.
  3. "KP Saxena to write screenplay for Anil Kapoor film". The Times of India. Feb 3, 2003.
  4. अज़ीमुश्शान शहंशाह – पदमश्री के.पी. सक्सेना
  5. "Padma Awards Directory (1954-2009)" (PDF). Ministry of Home Affairs (India).
  6. छतीसगढ़ खबर, 31 अक्तूबर 2013, शीर्षक: लेखक के.पी. सक्सेना नही रहे

बाहरी कड़ियाँ