"पोखरा": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो robot Adding: bh, en, vi Modifying: ne, new
छो robot Adding: nl:Pokhara, ro:Pokhara
पंक्ति 42: पंक्ति 42:
[[ne:पोखरा उपमहानगरपालिका]]
[[ne:पोखरा उपमहानगरपालिका]]
[[new:पोखरा गा बि स]]
[[new:पोखरा गा बि स]]
[[nl:Pokhara]]
[[no:Pokhara]]
[[no:Pokhara]]
[[pl:Pokhara]]
[[pl:Pokhara]]
[[pt:Pokhara]]
[[pt:Pokhara]]
[[ro:Pokhara]]
[[ru:Покхара]]
[[ru:Покхара]]
[[sv:Pokhara]]
[[sv:Pokhara]]

21:08, 23 जुलाई 2008 का अवतरण

पोखरा नेपाल के पश्चिमांचल विकास क्षेत्र मै अवस्थित एक नगर है। यह नगर गण्डकी अञ्चल का कास्की जिला के पोखरा घाटी मै स्थित है। यह नेपाल का दूसरा बडा शहर है। पोखरा नेपाल के पश्चिमांचल विकास क्षेत्र, गण्डकी अंचल और कास्की जिला का सदरमुकाम है।

पर्यटन

पोखरा नेपाल का दुसरा बडा पर्यटन केन्द्र भी है। इस शहर का मुख्य कारोबार मै पर्यटन भी एक है। पर्यटक के स्वागत और सत्कार के लिए यहाँ विभिन्न प्रकार कै होटल है। पोखरा का पर्यटन निम्न लिखित भागौं मै विभाजित किया जा सकता है-

प्राकृतिक

झीलों के इस शहर में फेवा, बेगनास, रूपा, खास्टे जैसे दर्जनों ताल-तलैया अवस्थित है। फेवा ताल मे माछापुच्छ्रे हिमाल व अन्नपुर्ण हिमाल का साया का दृष्य पर्यटकौं के बीच बहुत प्रसिद्ध है। गुप्तेश्वर, महेन्द्र जैसे गुफा और सेती जैसी रहस्यमयी नदी भी पोखरा मे ही पडते है। डेविड फॉल्स यहाँ का एक प्रसिद्ध सुन्दर झरना है।

सांस्कृतिक

विन्दवासीनी, जलवाराही, भीमकाली, जैसे मन्दीर तथा विश्व शान्ति जैसे बुद्ध स्तुप पोखरा की सांस्कृतिक धरोहर के परिचायक हैं। यह क्षेत्र मै गुरुंग, नेवार, खस आदि विभिन्न जाति से सम्बन्धित सांस्कृतिक त्यौहार भी यहाँ का सांस्कृतिक पर्यटनको बढावा देता है।

पदयात्रा

अन्नपूर्ण ट्रेकिंग रुट, जो विश्व के सबसे प्रसिद्ध पदयात्रा रुट मै एक है, मै जानेवाले लोगो का बेस भी पोखरा है।

एड्भेन्चर/रोमांच

प्राकृतिक सुन्दरता के अलवा ग्लाइडीङ जैसे रोमांचकारी उडान भी करने को मिलता है ।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य

पर्यटन केन्द्र होने के साथ साथ पोखरा पश्चिमांचल विकास क्षेत्र का शिक्षा, स्वास्थ्य व वाणिज्य केन्द्र भी है । पोखरा विश्वविद्यालय यहीं अवस्थित है। पश्चिम नेपाल का सबसे प्रसिद्ध क्याम्पस पृथ्वीनारायण क्याम्पस यहीं अवस्थित है। पश्चिमांचल इन्जीनीयरिंग क्याम्पस, मणिपाल मेडिकल कॉलेज, जनप्रिय क्याम्पस, नर्सिंग क्याम्पस, गण्डकी बोर्डिंग स्कूल आदि यहाँ के प्रमुख शिक्षण संस्था है। पस्चीमान्चल क्षेत्रीय अस्पतालके साथ साथ मणीपाल मेडीकल कलेज शिक्षण अस्पताल कुष्ठ रोग अस्पताल, लगायत ५० से अधिक श्वास्थ संस्था पोखारा मे मौजुद है ।


संचार

पोखरा मे आधुनिक संचार सुविधा इमेल,इन्टरनेट, प्रीपेड,पोष्टपेड मोवाइल, लोकल एस टि डि, आइ एस डि फोन सुविधा के साथ साथ रेडीयो नेपालका पस्चीमान्चल प्रसारण केन्द्र, चार प्राइभेट एफ एम रेडीयो भि संचालित है। नेपाल भीतर पोखरा का टेलीफोन कोड ०६१ है।

परिवहन

राजधानी काठमाण्डौ, गोरखाभरतपुर, नेपाल लगायत देश के पुर्वी क्षेत्र से पोखरा को पृथ्वी राजमार्ग जोडता है। भैरहवा के भारतीय सिमा से पोखरा को बुटवल होते हुए सिदार्थ राजमार्ग जोडता है। पोखरा-बाग्लुंग-बेनी सडक पोखरा को उत्तर पश्चिम के भूभागौं(मुक्तिनाथ, मुस्तांग) से जोडता है। सहरी यातायात सहज है। ट्याक्सी कहि भी मिल सकता है। पोखरा मै एक आन्तरिक विमानस्थल है। इस विमानस्थल को क्षेत्रीय स्तर का अन्तराष्ट्रीय विमानस्थल बनाने का प्रयास हो रहा है। अभी यह विमानस्थल से काठमाण्डौ, भरतपुर व जोमसोम तक का उडान उपलब्ध है। पोखरा से दिल्ली तक की डाइरेक्ट बस सेवा भी उपलब्ध है।

देखें