"विकिपीडिया:प्रशासक अधिकार हेतु निवेदन": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 53: पंक्ति 53:
#प्रबन्धक के रुप में भी इनका कार्य प्रशंसनीय रहा है। हिन्दी विकि के इतिहास में यह आज तक किसी भी सदस्य के साथ लम्बी बहस या विवाद में नहीं पड़े अतएव प्रशासक पद के लिये यह एक उत्तम उम्मीदवार है।
#प्रबन्धक के रुप में भी इनका कार्य प्रशंसनीय रहा है। हिन्दी विकि के इतिहास में यह आज तक किसी भी सदस्य के साथ लम्बी बहस या विवाद में नहीं पड़े अतएव प्रशासक पद के लिये यह एक उत्तम उम्मीदवार है।
#हिन्दी विकि को एक प्रशासक की अत्यावश्यकता है। अत: मैं सब से निवेदन करुँगा की इन्हे पुन: स्थायी प्रशासक बना दिया जाये। शुभकामनाएँ--[[User:Mayur|Mayur]] [[user_talk:Mayur|(talk]]•[[special:EmailUser/mayur|Email)]] 01:27, 11 अगस्त 2013 (UTC)
#हिन्दी विकि को एक प्रशासक की अत्यावश्यकता है। अत: मैं सब से निवेदन करुँगा की इन्हे पुन: स्थायी प्रशासक बना दिया जाये। शुभकामनाएँ--[[User:Mayur|Mayur]] [[user_talk:Mayur|(talk]]•[[special:EmailUser/mayur|Email)]] 01:27, 11 अगस्त 2013 (UTC)
====सहमति====

: इस नामांकन हेतु मेरी ओर से धन्यवाद। हिन्दी विकिपीडीया के संचालन में योगदान देने की अधिक सक्षमता हेतु मेरी पूर्ण सहमति है। इसके साथ ही ये वादा भी कि मैं पूर्ण रूपेण एवं यथासंभव प्रयास के संग इसके लिये समर्पित रहूंगा। --[[User:आशीष भटनागर|आशीष भटनागर]][[User talk:आशीष भटनागर|वार्ता]] 12:08, 12 अगस्त 2013 (UTC)
====समर्थन====
====समर्थन====
#प्रस्तावक के रुप में--[[User:Mayur|Mayur]] [[user_talk:Mayur|(talk]]•[[special:EmailUser/mayur|Email)]] 01:18, 11 अगस्त 2013 (UTC)
#प्रस्तावक के रुप में--[[User:Mayur|Mayur]] [[user_talk:Mayur|(talk]]•[[special:EmailUser/mayur|Email)]] 01:18, 11 अगस्त 2013 (UTC)

12:08, 12 अगस्त 2013 का अवतरण

साँचा:विशेषाधिकार/धागा

प्रशासक

प्रशासक या ब्यूरोकैट वह सदस्य समूह है जिसमें सदस्यों को सदस्यों के अधिकार समूह एवं नाम बदलने का अधिकार प्राप्त हो जाता है। मूलतः प्रशासक के पास प्रबंधक से तीन अधिकार अतिरिक्त होते है-

1. सदस्यों के नाम परिवर्तित करना
2. बाट, पुनरीक्षक, अन्तरफलक प्रबंधक, दुरुपयोग छननी संपादक और प्रबंधक समूह में किसी सदस्य को जोड़ना एवं हटाना
3. सक्रिय विकि समुदाय के सदस्यों द्वारा बहुमत में समर्थन(९०%) मिलने पर सक्रिय सदस्य को प्रशासक एवं प्रबंधक बनाना
4. विकिपीडिया के अनुभवी सदस्यों की बहुमत एवं विकिनीतियों के अनुसार पदोन्नति करना।

ध्यान रहे हिन्दी विकि पर प्रशासक का अर्थ कोई विशेष अधिकारी नहीं अपितु यह अधिकार विकि के कुछ अत्यंत अनुभवी, सक्रिय, कुशल एवं विश्वसनीय सदस्य को सम्पूर्ण सक्रिय समाज के बहुमती समर्थन के आधार दिया जाता है। तांकि विकि प्रणाली के सम्पुर्ण कार्य सुचारु रुप से चलते रहे। अतः केवल इन अधिकारों के प्रयोग के लिये ही अपना नामांकन कारण सहित दे अथवा स्वीकार करे और स्पष्ट करे कि इन अधिकारों के प्रयोग से आप किस प्रकार विकि का हित करेंगे( इससे मतदाता को आपके बारे में सकारात्मक जानकारी मिलेगी)।

आवश्यकताएँ

इस अधिकार की प्राप्ति के लिये निम्न आवश्यकताए है-

• लगभग ९०% बहुमत में समर्थन(मत गणना करते समय नये, कठपुतली एवं अवरोधित सदस्यों के मतों को छोड़ा जा सकता है अर्थात कम महत्व दिया जा सकता है।)
• समान्यत नामांकित सदस्य विकि पर सक्रिय होना चाहिये अर्थात लम्बे समय तक असक्रिय न रहे।
• निर्वाचन में समस्त सक्रिय सदस्यों एवं प्रबंधकों का मत आवश्यक है। (कम से कम ५०% प्रबंधक एवं ५०% वरिष्ठ सदस्य/उत्त्पात नियंत्रक तथा शेष स्वत:परीक्षित सदस्यों के ९०% समर्थन के साथ। हिन्दी विकि में सक्रिय प्रबंधको, विशिष्ट सदस्य संख्या बढने पर इस सदस्य समर्थन संख्या को उसी अनुपात में बढाया जा सकता है।)
• प्रशासक निर्वाचन हेतु अपना मत देने का अधिकार केवल अनुभवी सदस्यों को है ऐसे सदस्य जो हिन्दी विकि के किसी भी विशेष सदस्य समूह में हो एवं ५०० से अधिक संपादनों का अनुभव रखते हो तथा हिन्दी विकि पर सक्रिय हो, इस निर्वाचन हेतु अपना मत दे सकते है।

प्रशासक पद के लिये निवेदन की प्रक्रिया

ध्यान दें: प्रशासक पद के लिये जिस सदस्य को नामित किया जा रहा है, उसे यह प्रस्ताव स्वीकार होना जरूरी है। अतः यदि आप किसी को प्रशासक पद के लिये नामित करते हैं तो सम्बन्धित सदस्य के वार्ता पृष्ट पर उनके लिये भी संदेश लिख दीजिये और उनसे आग्रह कीजिये कि यदि वे इस प्रस्ताव से सहमत हैं तो इस पृष्ठ पर अपनी सहमति प्रकट करें। इसके साथ ही ध्यान रखें कि नये नामांकन का प्रस्ताव सबसे उपर ही लिखें। आपके प्रस्ताव स्वीकार करने के २ सप्ताह तक विकि समुदाय के सदस्य आपसे प्रश्न पूछ सकते है जिनका उत्तर देना न देना आपके ऊपर निर्भर है। आपके आवेदन करने के साथ ही मतदान की प्रक्रिया भी शुरु हो जायेगी। कृपया आवेदन करने के पश्चात ईमेल द्वारा वर्तमान प्रशासकों को सूचित करें तथा विकिपीडिया:चौपाल पर अपने आवेदन की सूचना दें ताँकि सभी सदस्य आपके आवेदन के बारे में जान सकें।

वर्तमान समय : 01:38, 29 मार्च 2024 (UTC)

नामांकन का प्रारूप कुछ इस तरह का होना चाहिये:

===[[User:USERNAME|]]===
(समर्थन (Support)/विरुद्ध (Oppose)/संवाद (discussion))
मैं आपको प्रशासक बनाने का प्रस्ताव करता हूँ, क्योंकि -

--- यदि किसी अन्य सदस्य ने आपको नामित किया है तो आप अपना नामांकन प्रस्ताव कारण सहित स्वीकार/अस्वीकार करते हुए अपना मत लिखें।

क्या आप प्रबंधक का काम करने के इच्छुक हैं?
'''समर्थन'''

'''विरोध'''

'''संवाद'''

आशीष भटनागर

• मैं श्री आशीष भटनागर को हिन्दी विकि प्रशासक पद के लिये नामांकित करता हूँ क्योंकि
1. हिन्दी विकि के भूतपूर्व स्थायी प्रशासक भी रह चुके है, दुर्भाग्यवश बिना किसी गलती और अपराध के इन्हें इस पद से मुक्त किया गया।
2. समस्त छोटे से छोटे विकि पर एक प्रशासक है जबकी हिन्दी विकि जिसका आकार १,००, ००० लेखों से भी अधिक है इसे प्रशासक से हीन रखना इसके विकास में अवरोधक होगा।
3. यह हिन्दी विकि के सबसे पुराने और अनुभवी सदस्यों में से एक है, हिन्दी विकि में मुखपृष्ठ का सतत रुप से नवीनीकरण, आज का आलेख जिनमें से ९०% लेख स्वयं इनके द्वारा निर्मित है और निर्वाचित लेखों में भी ५०% से अधिक योगदान है। हिन्दी विकि पर मूल संपादन संख्या भी ५०,००० से अधिक है जो इनकी गुणवत्ता और मात्रा दोनों को एक साथ दर्शाता है।
4. हिन्दी विकि पर प्रशासक एवं प्रबन्धक के रुप में इनका व्यवहार हमेशा अच्छा और नम्र रहा है, नये सदस्यों की सहायता करने में भी ये सदा तत्पर रहे है।
5. प्रबन्धक के रुप में भी इनका कार्य प्रशंसनीय रहा है। हिन्दी विकि के इतिहास में यह आज तक किसी भी सदस्य के साथ लम्बी बहस या विवाद में नहीं पड़े अतएव प्रशासक पद के लिये यह एक उत्तम उम्मीदवार है।
6. हिन्दी विकि को एक प्रशासक की अत्यावश्यकता है। अत: मैं सब से निवेदन करुँगा की इन्हे पुन: स्थायी प्रशासक बना दिया जाये। शुभकामनाएँ--Mayur (talk•Email) 01:27, 11 अगस्त 2013 (UTC)[उत्तर दें]

सहमति

इस नामांकन हेतु मेरी ओर से धन्यवाद। हिन्दी विकिपीडीया के संचालन में योगदान देने की अधिक सक्षमता हेतु मेरी पूर्ण सहमति है। इसके साथ ही ये वादा भी कि मैं पूर्ण रूपेण एवं यथासंभव प्रयास के संग इसके लिये समर्पित रहूंगा। --आशीष भटनागरवार्ता 12:08, 12 अगस्त 2013 (UTC)[उत्तर दें]

समर्थन

1. प्रस्तावक के रुप में--Mayur (talk•Email) 01:18, 11 अगस्त 2013 (UTC)[उत्तर दें]
2. .   मैं श्री आशीष भटनागर को प्रशासक पद के नामांकन का समर्थन करता हूँ। डॉ०'क्रान्त'एम०एल०वर्मा (वार्ता) 03:51, 11 अगस्त 2013 (UTC)[उत्तर दें]
3. पूर्ण समर्थन -- आशीष जी के निष्पक्ष फैसले, पूर्व में प्रशासक के कार्य का अनुभव, विकी के प्रति समर्पण भावना एवं हर परिस्थिति से निपटने की क्षमता है।☆★संजीव कुमार (बातें) 06:08, 11 अगस्त 2013 (UTC)[उत्तर दें]

विरोध

टिप्पणी

परिणाम

स्व-नामांकन: रोहित रावत

मैं रोहित रावत स्वयं को हिन्दी विकि पर प्रशासक बनने के लिए नामांकित कर रहा हूँ। मैं पिछले ढाई वर्षों से हिन्दी विकिपीडिया पर सक्रिय हूँ और इस दौरान मैंने हिन्दी विकिपीडिया को आगे ले जाने की दिशा में बहुत से काम किए हैं। मेरे किए हुए योगदानों को आप यहाँ या यहाँ देख सकते हैं। मैं चूंकि पहले से ही हिन्दी विकि पर एक प्रबन्धक हूँ इसलिए मेरी विश्वनीयता पर तो कोई सन्देह नहीं होना चाहिए। मैं प्रशासक का कार्यभार सम्भालने का भी इच्छुक हूँ और मैं इसलिए आप सभी के मतों की प्रतीक्षा में हूँ। धन्यवाद। रोहित रावत १२:००, १८ मई २०११ (UTC)

समर्थन

विरोध

मुझे नहीं लगता आप में अभी प्रशासक का पद संभालने लायक योग्यता है। आपकी सोच पर अभी भी व्यक्तिगत भावनायें हावी हैं और वो लचीली होने के बजाय दृढ़ है यानि दूसरे की बातों को समझने या उन पर अमल करने में आपको परेशानी होती है। आपकी हिन्दी का स्तर भी अभी उच्च नहीं है। मेरे विचार से आप किसी भी विषय के ज्ञाता नहीं हैं और आपसे अभी किसी भी संदर्भ में सहायता की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। मेरे विचार से आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना चाहिए। सहृदय बनने का प्रयत्न करें, व्यक्तिगत विचारों को तथ्य मानना बंद कर दें और अपनी सोच में थोड़ा लचीलापन लायें। मेरी किसी भी बात का यदि आपको बुरा लगा हो तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ। Dinesh smita ०२:५४, २१ मई २०११ (UTC)
उपरोक्त विचारों (श्कारी दिनेश जी के) पूर्ण समर्थन है। अभी प्रशासन कार्यों के लिये अधिक परिपक्वता वांछित है। लिखने की आवश्यकता नहीं किन्तु फिर भी दोहरा रहा हूं, कि अन्यथा न लें, इस प्रस्ताव को अनदेखा भी कर सकते थे, वह भी असमर्थन के काफ़ी निकट ले जाता, किन्तु फिर भी राय के साथ मत देना श्रेयस्कर होता है। इसके अलावा सभी संपादन अधिकार आपके पास पहले ही हैं, फिर प्रशासक अधिकारों की आवश्यकता.....। इसके अलावा हिन्दी विकि में सक्रिय प्रबंधकों की संख्या के अनुसार प्रशासक पहले ही हैं, इससे अधिक बनाना अनावश्यक होगा। आशा है आप समझते होंगे कि ये कोई सम्मान नहीं है। --ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०५:५१, २४ मई २०११ (UTC)

संवाद

यह भी देखें