"कविता कौशिक": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
छो r2.7.2) (Robot: Adding gu:કવિતા કૌશિક
पंक्ति 45: पंक्ति 45:


[[en:Kavita Kaushik]]
[[en:Kavita Kaushik]]
[[gu:કવિતા કૌશિક]]

17:11, 4 मार्च 2013 का अवतरण

कविता कौशिक
कार्यकाल 2001 - वर्तमान
ऊंचाई 5 ft 10 in
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

कविता कौशिक (जन्म: १५ फरवरी, १९८८[1]) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं, जो सब टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक एफ़.आई.आर में प्रमुख चरित्र में अभिनय करती हैं। ये अपने माता - पिता की एकमात्र संतान हैं। इन्होंने अपने कैरियर का आरंभ बालाजी टेलीफिल्म्स के कुटुंब नामक धारावाहिक से की थी। मुंबई आने से पहले कौशिक अपने कॉलेज के दिनों में विभिन्न घटनाओं की मेजबानी करतीं हुईं जानी जाती थीं। कुटुंब धारावाहीक के बाद लोगों ने उन्हें कहानी घर घर की में मान्यता नामक किरदार में देखा।[2] इन दो दैनिक धारावाहिकों के अलावा कौशिक को कुमकुम और सी आई डी जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में भी देखा गया है।

एफ आई आर (धारावाहिक)

कौशिक को जीवन में सबसे बड़ी उपलब्धि सब टीवी के धारावाहिक एफ आई आर (धारावाहिक) से मिली। [3]जिसमे उनका चरित्र चन्द्रमुखी चौटाला नामक दबंग एवं शिक्षित युवती का है। वे हरियाणा से हैं और उसी तरह के हरियाणवी उच्चारण से बोलती हैं, जिसके साथ दो हवलदार, मुलायम सिंह गु्लगुले और गोपीनाथ गंडोत्रा है । चौथा किरदार, बजरंग पांडे, एक पुलिस इंस्पेक्टर है और वह का सब-इंस्पेक्टर चन्द्रमुखी चौटाला का अधिकारी है। [4]

टेलीविजन धारावाहिक

  • अरे दीवानों मुझे पहचानो ( धारावाहिक मेजबान)
  • एफ आई आर (धारावाहिक) (चन्द्रमुखी चौटाला)
  • दिल क्या चाहता है (नारी)
  • कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन (नैना)
  • कहानी घर घर की (मान्यता)
  • रीमिक्स (पल्लवी)
  • तुम्हारी दिशा (पूरिनिता)
  • नाच बलिए-3 (स्वयं)
  • केसर (कादंबरी)
  • घर एक सपना (वंशिका)
  • कुटुंब (मोनिका मल्होत्रा)

फिल्मोग्राफी

  • एक हसीना थी
  • मुंबई कटिंग
  • फाइलम सिटी

सन्दर्भ

  1. अचानक ही होगी मेरी शादी: कविता कौशिक। नवभारत टाइम्स। रीना पारीक।१७ सितंबर, २०१०। अभिगमन तिथि: ८ जून, २०१२
  2. "कविता कौशिक्स अर्ली लाइफ़". यू ट्यूब.
  3. "Chandramukhi Chautala has become a household name, somebody who is equally popular among men, women and children". hindu.com.
  4. "एक सफल अभिनेत्री". timesofindia.indiatimes.com. २० सितंबर, २०११. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)

बाह्य लिंक्स