"हिजाज़": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
छो Robot: Adding tl:Hejaz
पंक्ति 59: पंक्ति 59:
[[sv:Hijaz]]
[[sv:Hijaz]]
[[te:హిజాజ్]]
[[te:హిజాజ్]]
[[tl:Hejaz]]
[[tr:Hicaz]]
[[tr:Hicaz]]
[[tt:Хиҗаз]]
[[tt:Хиҗаз]]

09:18, 26 फ़रवरी 2013 का अवतरण

पुरानी हिजाज़ ममलिकत (हरे रंग में) और सउदी अरब का सरकारी-मान्य हिजाज़ क्षेत्र (लाल सीमाओं में)

हिजाज़ या हेजाज़, जिसे अरबी विधि में अल-हिजाज़ कहते हैं (अंग्रेज़ी: Hejaz, अरबी: الحجاز‎) अरबी प्रायद्वीप के एक पश्चिमी क्षेत्र का नाम है। लाल सागर के साथ लगे एक बारीक़ पट्टी-नुमा क्षेत्र को 'तिहामाह' कहते हैं और इससे पूर्व में पहले हिजाज़ क्षेत्र आता है और उस के बाद अंदरूनी नज्द क्षेत्र आता है। उत्तर-दक्षिण दिशा में हिजाज़ का विस्तार उत्तर में अक़ाबा की खाड़ी पर बसे हक़्ल​ शहर से लेकर दक्षिण में असीर प्रान्त की सरहदों तक है।

हिजाज़ का इस्लाम के इतिहास के साथ गहरा सम्बन्ध है। इस्लाम के दो सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक शहर - मक्का और मदीना दोनों हिजाज़ में पड़ते हैं। हिजाज़ का सबसे बड़ा शहर जद्दा है। अरबी भाषा में 'हिजाज़' का अर्थ 'बाधा' है, क्योंकि हिजाज़ के पूर्वी भाग में चलने वाली हिजाज़ पर्वत शृंखला को नज्द के पठार और तिहामाह के तटीय क्षेत्र के बीच की रुकावट समझा जाता है।[1] आधुनिक सउदी अरब में जो 'हिजाज़' की सरकारी भाषा है वह पारंपरिक 'हिजाज़' क्षेत्र से मिलती-जुलती लेकिन ज़रा अलग है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Historical Dictionary of Islam, Ludwig W. Adamec, pp. 125, Scarecrow Press, 2009, ISBN 978-0-8108-6161-9, ... Hijaz. 'Barrier.' A province in west-central Saudi Arabia in which the holy cities of Mecca and Medina are located. ... Hijaz means “barrier,” named after a range of high mountains, which rises parallel to the Red Sea coast and in the east gradually declines to form the Arabian plateau ...