"दरी फ़ारसी": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो r2.7.2+) (रोबॉट: en:Dari Persian की जगह en:Dari (Persian dialect) जोड़ रहा है
छो r2.7.3) (Robot: Adding ms:Dari, India
पंक्ति 46: पंक्ति 46:
[[lv:Dari]]
[[lv:Dari]]
[[mk:Дариски јазик]]
[[mk:Дариски јазик]]
[[ms:Dari, India]]
[[new:दारी]]
[[new:दारी]]
[[nl:Dari]]
[[nl:Dari]]

22:10, 18 दिसम्बर 2012 का अवतरण

अंग्रेज़ी और दरी भाषाओँ में बामियान शहर का स्वागत चिह्न - सबसे ऊपर लिखा है 'बा शहर-ए-बास्तानी बामियान ख़ुश आमदीद' (बामियान के प्राचीन शहर में स्वागत)

दरी या दरी फ़ारसी (دری‎) अफ़्ग़ानिस्तान में बोला जाने वाला आधुनिक फ़ारसी का एक रूप है। पश्तो के साथ-साथ यह अफ़्ग़ानिस्तान की दो संवैधानिक राजभाषाओं में से एक है। यह अफ़्ग़ानिस्तान के लगभग ५०% लोगों की मातृभाषा है और उस देश की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। अफ़्ग़ानिस्तान में अलग-अलग भाषाएँ बोलने वाले समुदायों के बीच में भी इसका सांझी सम्पर्क भाषा के रूप में इस्तेमाल होता है। ईरानी फ़ारसी और दरी फ़ारसी बोलने वाले एक दुसरे को आसानी से समझ पाते हैं और इनमें सिर्फ़ लहजे और कुछ शब्दों का अंतर है। बहुत से भाषावैज्ञानिकों के अनुसार दरी में पुरानी फ़ारसी के बहुत से ऐसे तत्व सुरक्षित हैं जो आधुनिक ईरानी फ़ारसी में खोए जा चुके हैं।[1]

उच्चारण

दरी में शब्दों का उच्चारण अक्सर ईरानी फ़ारसी से अलग और हिन्दी-उर्दू से मिलता-जुलता होता है -

  • شیر‎ - शेर (दरी) - शीर (ईरानी फ़ारसी)
  • قربانی‎ - क़ुरबानी (दरी) - ग़ोरबानी (ईरानी फ़ारसी)
  • زور‎ - ज़ोर (दरी) - ज़ूर (ईरानी फ़ारसी)
  • نوروز‎ - नवरोज़ (दरी) - नउरूज़ (ईरानी फ़ारसी)

इनमें दरी का उच्चारण प्राचीन फ़ारसी जैसा माना जाता है और ईरानी फ़ारसी का बदला हुआ।[2]

इन्हें भी देखें

संदभ