"रायपुर": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो Robot: Adding zh:賴布爾
छो r2.6.2) (रोबॉट: ml:റായ്‌പൂര്‍ की जगह ml:റായ്‌പൂർ जोड़ रहा है
पंक्ति 119: पंक्ति 119:
[[ko:라이푸르]]
[[ko:라이푸르]]
[[lt:Raipuras]]
[[lt:Raipuras]]
[[ml:റായ്‌പൂർ]]
[[ml:റായ്‌പൂര്‍]]
[[mr:रायपूर]]
[[mr:रायपूर]]
[[new:रायपुर]]
[[new:रायपुर]]

23:40, 17 दिसम्बर 2012 का अवतरण

रायपुर
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य छत्तीसगढ़
ज़िला रायपुर
महापौर किरणमयी नायक
जनसंख्या
घनत्व
14,05,131 (2001 के अनुसार )
• 3,081/किमी2 (7,980/मील2)
आधिकारिक भाषा(एँ) हिन्दी, अंग्रेज़ी, छत्तीसगढ़ी
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)
456 कि.मी² (176 वर्ग मील)
• 298.15 मीटर (978 फी॰)
आधिकारिक जालस्थल: www.raipur.nic.in

निर्देशांक: 21°14′N 81°38′E / 21.23°N 81.63°E / 21.23; 81.63

रायपुर छत्तीसगढ की राजधानी है। यह देश का २६ वां राज्य है। ०१ नवंबर २००० को मध्यप्रदेश से विभाजित छत्तीसगढ़ का निर्माण किया गया ।

इतिहास

पुराने भवन एवं किलों के अवशेष पर आधारित कुछ इतिहासविदों की मान्यतानुसार यह शहर ९वीं सदी से अस्तित्व में है। लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह १४ वीं सदी में बसा था।

भूगोल एवं जलवायु

रायपुर खारुन नदी के तट मे बसा छत्तीसगढ का सबसे बड़ा शहर है। रायपुर एक बड़े मैदान (छत्तीसगढ़ का मैदान) के मध्य में स्थित है जो धान का कटोरा के नाम से भी जाना जाता है। रायपुर के पूर्व में महानदी नदी बहती है। उत्तर-पश्चिम में मैकाल की पहाड़ियां हैं। उत्तरी ओर छोटा नागपुर का पठार और दक्षिण में बस्तर का पठार है। रायपुर मुम्बई-हावड़ा रेल लाइन पर है और यह सभी मह्त्वपूर्ण शहरों से जुड़ा है। राष्ट्रीय राजमार्ग ६ शहरो से गुज़रता है और ४३ शहर को विशाखापट्नम से जोड़ता है। रायपुर मुम्बई, दिल्ली एव्म अन्य शहरो से हवाई मा‍र्ग से जुड़ा हुआ है। रायपुर का हवाई अड्डा 'माना में है।

तापमान: गर्मी में ४५ से २९ सेल्सिअस सर्दी में २७ से १० सेल्सिअस वर्षा लगभग १२० से मी (जुलाई से सितम्बर)

नया रायपुर

सन् 2000 में बने छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर का प्रशासनिक केन्द्र "नया रायपुर " में प्रस्तावित हैं । यह एक विश्व स्तरीय परियोजना है जिसमे की वर्तमान रायपुर से 25 किमी दूर एक नए शहर का सृजन किया जा रहा है । इस के लिए एक बड़े क्षेत्र की भूमि का अर्जन किया जा रहा है । नया रायपुर के लिए कुल 80,000 हेक्टेयर भूमि अर्जित की जायेगी । नये रायपुर में 225 किमी पक्की सड़क बनाना प्रस्तावित हैं । नया रायपुर के परसदा क्षेत्र अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया है। [1]

अर्थव्यवस्था

रायपुर संपूर्ण छ्त्तीसगढ़ एवँ उड़ीसा के लिये थोक की मंडी है। इसके अलावा यह एक औद्योगिक नगर है।

शिक्षा

राजधानी रायपुर में पांच विश्वविद्यालय हैं: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय नय आयुष्य एवं चिकित्सा विश्वविद्यालय है। इंजीनियरिंग की शिक्षा के लिए NIT राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान सहित चार अभियांत्रिकी महाविद्यालय हैं :

  • शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय ,
  • रायपुर इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नॉलाजी,
  • दिशा इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नालाजी एंड मैनेजमेंट

नए चिकित्सा विश्वविद्यालय के अधीन रायपुर के चार चिकित्सा महाविद्यालय है

  • जवाहर लाल नेहरु स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय
  • शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय
  • होम्योपैथिक महाविद्यालय
  • शासकीय दंत चिकित्सा महविद्यालय

इसके अलावा विज्ञान, कला, वाणिज्य के अध्ययन हेतु कई महाविद्यालय है। शासकीय विज्ञान महाविद्यालय,शासकीय छ्त्तीसगढ महाविद्यालय है। भविष्य में इंडियन इस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट भी केन्द्र सरकार द्वारा प्रारंभ किया जाना है। रायपुर में अधिकांश शासकीय विद्यालय राज्य परीक्षा बोर्ड से और निजी विद्यालय सी बी एस ई से सम्बद्ध हैं। यहाँ एक शासकीय मुक्त विश्व विद्यालय भी है जिसे पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है।

पर्यटन स्थल

रायपुर के पर्यटन स्थलों में नगरघड़ी है। यह हर घंटे छत्तीसगढ़ी लोक धुनें सुनाती है। बूढ़ा तालाब, यह शहर का सबसे बड़ा तालाब है जिसे स्वामी विवेकानंद सरोवर के नाम से भी जाना जाता है, इस तालाब के बीचोबीच एक छोटे से द्वीप पर उद्यान है। दूधधारी मंदिर हिन्दूओं के आराध्य भगवान राम का करीब ५०० साल पुराना मंदिर है।[उद्धरण चाहिए] महंत घासी दास संग्रहालय तथा राजीव गाँधी ऊर्जा पार्क जो एक नागरिक वन है, यहाँ के अन्य दर्शनीय स्थल हैं। यहाँ सभी झूले सौर ऊर्जा से संचालित हैं।

मनोरंजन

रायपुर में मनोरंजन के लिए पुराने सिनेमाघरों के साथ मल्टीप्लेक्स थियेटर भी है। आकाशवाणी का मीडियम वेव पर एक रेडियो स्टेशन २ अक्टूबर १९६४ से कार्य कर रहा है। नई पीढ़ी केलिये ऐफ ऐम बैंड पर नए चैनल्स लाये गए। जिनमैं विविध भारती या विज्ञापन प्रसारण सेवा १ जनवरी २००१ को शुरू हुई। तीन नए रेडियो स्टेशन सन् २००७ में शुरु हुए हैं। इनमें रेडियो मिर्ची, रेडियो रंगीला तथा रेडियो माई एफ एम का चैनल है। वर्श २००९ में बिना किसी औपचारिक उद्घाटन के एक और नया रेडियो चैनल रेडियो तड़का भी आ गया है। सभी का प्रसारण रायपुर से होता है। टेलीविजन चैनलों में १९७७ में शुरू हुआ दूरदर्शन का चैनल सर्व प्रथम है। अब तो दूरदर्शन का डीडी न्यूज़ चैनल भी रायपुर में देखा जा सकता है। सहारा समय,ई टीवी न्यूज, जी छत्तीसगढ़ २४ घंटे, वॉच न्यूज के साथ केबल टीवी के एम० चैनल और ग्रैन्ड चैनल है। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड पर एक उर्जा पार्क तथा जी० ई० रोड पर ग्राम सरोना में स्थित नंदन वन है यहां जंगली जानवरों को भी देखा जा सकता है। वर्ष २००९ व २०१० में मेट्रो शहरों की तर्ज पर शॉपिंग मॉल भी बने हैं। तेलीबांधा में सिटी मॉल व तेलीबांधा के आगे जी.ई. रोड पर मैग्नेटों मॉल, आमानाका के आगे जी.ई. रोड पर आर. के. मॉल तथा देवेन्द्र नगर में छत्तीसगढ़ सिटी सेन्टर बना।

रोचक तथ्य

  • 1995 में स्थापित की गई रायपुर नगर की नगरघड़ी में छत्तीसगढ़ की 24 लोकधुनों को संयोजित कर लोक संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में किया गया प्रयास शायद पूरे विश्व में एक अनूठा है। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री श्याम बैस के प्रयासों से शुरु की गई नगरघड़ी ग्लोबल एक्सेस पोजिशिन तकनीक से समय बताती है। नगरघड़ी में हर घंटे बजनेवाली लोकधुन पूरे छत्तीसगढ़ राज्य की लोक संस्कृति की अभिव्यक्ति है।
  • ११ सितंबर २००८ को छत्तीसगढ़ के पहले अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शुभारंभ किया गया। ६० हजार की क्षमता वाला यह स्टेडियम कोलकात्ता ईडन गार्डन के बाद देश का दूसरा बड़ा स्टेडियम है। यह स्टेडियम रायपुर से लगभग २० किलोमीटर दूर ग्राम परसदा, मंदिरहसौद में है। इसकी लागत १०० करोड़ आंकी गई है।
  • रायपुर बिलासपुर मार्ग पर डॉ० खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्टनगर नगर विकसित किया गया है। ९८ एकड़ क्षेत्र में विकसित किए गया यह ट्रांसपोर्टनगर बहुत ही योजनाबध्द ढ़ग से विकसित किया गया है। यहां एक साथ ३००० ट्रकों की पार्किंग की जा सकती है। यही कारण है कि इसे देश के सर्वसुविधायुक्त ट्रांसपोर्टनगर के रुप में माना जा रहा है।
  • छत्तीसगढ़ के पुरखों की संस्कृति और लोकाचार के सबंध में एक खुले संग्रहालय का नाम है पुरखौती मुक्तांगन। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, पुरातत्व, पर्यावरण और जीव-सृष्टि की सन्निधि में विकास की कल्पना को साकार करने हेतु पुरखौती मुक्तांगन रायपुर से लगभग 20 कि.मी. की दूरी पर स्थित ग्राम-उपरवारा की लगभग 200 एकड़ भूमि में स्थित है।

संदर्भ

  1. नया रायपुर विकास प्राधिकरण

बाह्य सूत्र