"आमू-पार": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो r2.7.2+) (Robot: Modifying zh:河中地区
छो r2.7.1) (Robot: Adding ro:Transoxiana
पंक्ति 42: पंक्ति 42:
[[pnb:ماوراء النہر]]
[[pnb:ماوراء النہر]]
[[pt:Transoxiana]]
[[pt:Transoxiana]]
[[ro:Transoxiana]]
[[ru:Мавераннахр]]
[[ru:Мавераннахр]]
[[sh:Transoksijana]]
[[sh:Transoksijana]]

18:00, 24 जुलाई 2012 का अवतरण

मध्य एशिया के इस नक़्शे में ट्रांसऑक्सेनिया (आमू-पार) क्षेत्र नामांकित है

आमू-पार या ट्रांसऑक्सेनिया (अंग्रेजी: Transoxania) या फ़रा-रूद (फारसी: فرارود) मध्य एशिया का वह इलाक़ा है जो आमू दरिया और सिर दरिया के बीच में स्थित है। इसके फ़ारसी नाम 'फ़रा-रूद' का मतलब है 'रूद' (नदी, यानी आमू नदी) से 'फ़रा' (पार)। इस इलाक़े में ख़ानाबदोश क़बीले रहा करते थे, जिनका भारत के इतिहास पर भी गहरा प्रभाव है। यह क्षेत्र उत्तरी रेशम मार्ग पर स्थित होने से हजारों सालों से संस्कृति और व्यापार की धारा में रहा है। यहाँ ईरान के सासानी साम्राज्य की एक सात्रापी थी और बाद में मंगोलों और तुर्की-मंगोलों का क्षेत्र रहा है। इसके मुख्य नगर ज़रफ़शान नदी के किनारे पर बसे बुख़ारा और समरक़न्द शहर हैं। आधुनिक राजनैतिक सीमाओं के हिसाब से आमू-पार क्षेत्र में उज़बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, किरगिज़स्तान और काज़ाख़स्तान​ के कुछ इलाक़े आते हैं।[1]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. A History of Inner Asia, Svatopluk Soucek, Cambridge University Press, 2000, ISBN 9780521657044, ... it may be better to emphasize only the undisputable fact that Transoxania is that part of Central Asia which lies to the north of the middle course of the Amu Darya ...