"बोइंग बी-17 फ़्लाइंग फ़ोर्ट्रेस": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो r2.5.2) (Robot: Modifying gl:Boeing B-17 Flying Fortress
छो r2.7.1) (Robot: Adding ca:Boeing B-17 Flying Fortress
पंक्ति 28: पंक्ति 28:
[[br:Boeing B-17 Flying Fortress]]
[[br:Boeing B-17 Flying Fortress]]
[[bs:Boeing B-17]]
[[bs:Boeing B-17]]
[[ca:Boeing B-17 Flying Fortress]]
[[cs:Boeing B-17 Flying Fortress]]
[[cs:Boeing B-17 Flying Fortress]]
[[da:B-17 Flying Fortress]]
[[da:B-17 Flying Fortress]]

13:28, 20 मई 2012 का अवतरण

उड़ान में B-17 विमान
बी-17 विमान से निकलती हुईं महिला पायलट

बोइंग बी-17 फ़्लाइंग फ़ोर्ट्रेस एक चार-इंजन वाला भारी बमवर्षक विमान था, जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल किया था. यह विमान संयुक्त राज्य अमेरिका वायु सेना कोर (यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी एअर कोर, USAAC) के लिए बोइंग कम्पनी ने 1930 के दशक में विकसित किया गया था.

8 अगस्त 1934 के दिन एयर कोर ने मार्टिन बी-10 हमलावर विमान की जगह लेने वाले एक नए बहु-इंजन हमलावर के लिए निविदा आम्न्त्रित की. 200 हमलावरों के निर्माण के इस अनुबंध को जीतने के लिए बोइंग का मुकाबला डगलस और मार्टिन जैसी कम्पनियों के साथ था. प्रोटोटाइप दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से बोइंग को अनुबंध ना मिला सका, लेकिन एयर कोर को बोइंग का डिजाइन इतना पसन्द आया कि उन्होंनें आकलन के लिए 13 और अधिक बी-17 विमनों का ऑर्डर दे दिया. 1938 में लांच के बाद बी-17 के डिजाइन को और अधिक विकसित किया गया. , बी-17 का प्रयोग मुख्यतः द्वितीय विश्व युद्ध अभियान के दौरान जर्मन औद्योगिक और सैन्य ठिकानों के खिलाफ दिनदहाड़े बमबारी में किया गया. कुछ हद तक बी-17 का प्रयोग प्रशांत महासागर के युद्ध में जापानी शिपिंग और हवाई अड्डों के खिलाफ छापे मारने में भी किया गया.

अमेरिका ने बी-17 का प्रयोग एक रणनीतिक हथियार के रूप में किया. यह एक ऐसा शक्तिशाली, ऊँची उड़ान भरने वाला, लंबी दूरी का बमवर्षक था, जो खुद को बचाने में और लड़ाई में व्यापक क्षति के बावजूद घर लौटने में सक्षम था. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बी-17 ने किसी भी अन्य अमेरिकी विमान से ज्यादा बम गिराए. अमेरिकी विमानों द्वारा जर्मनी पर गिराए 1,500,000 मीट्रिक टन बमों में से 640,000 टन बी-17 ने गिराए थे.[1] भयानक युद्ध में भी नुकसान से बचे रहने के बी-17 के किस्सों और तस्वीरों को काफ़ी प्रचार मिला, जिस वजह से इस विमान की भव्य छवि और अधिक बढ़ गई.[2]

विशेषताएँ

  • चालक दल: 10 (पायलट, सह पायलट, नाविक, 5 गनर, उड़ान इंजीनियर-टॉप बुर्ज गनर, रेडियो ऑपरेटर)
  • लंबाई: 74 फीट 4 incha (22.66 मीटर)
  • ऊँचाई: 19 फीट 1 incha (5.82 मीटर)
  • खाली वजन: 16,391 किलोग्राम
  • लोड वजन: 24,500 किलोग्राम
  • अधिकतम टेकऑफ़ वजन: 29,700 किलोग्राम
  • अधिकतम गति: 462 किमी प्रति घंटे
  • क्रूज की गति: 293 किमी प्रति घंटे

स्रोत

  1. बिल येन. द स्टोरी अव दे बोइंग कंपनी. सेन्ट पॉल, मिनेसोटाः ज़ेनिथ, 2005. ISBN 0-7603-2333-X.
  2. रॉबर्ट ब्राउन, "द रग्ड फ़ोर्ट्रेसः लाइफ़-सेविंग बी-17 रिमेम्बर्ड". फ़्लाइट जर्नल (2001)