"गृहयुद्ध": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो r2.7.1) (Robot: Adding zh-yue:內戰
छो r2.7.1) (Robot: Adding my:ပြည်တွင်းစစ်
पंक्ति 73: पंक्ति 73:
[[mn:Иргэний дайн]]
[[mn:Иргэний дайн]]
[[ms:Perang saudara]]
[[ms:Perang saudara]]
[[my:ပြည်တွင်းစစ်]]
[[nap:Guèrr civile]]
[[nap:Guèrr civile]]
[[nds:Börgerkrieg]]
[[nds:Börgerkrieg]]

05:17, 7 मई 2012 का अवतरण

स्पेनी गृहयुद्ध के दौरान दो सैनिक अपने ज़ख़्मी साथी को ले जाते हुए
श्रीलंका के गृहयुद्ध के दौरान कुछ लोग जो अपने घर या सम्बन्धी खो बैठे

गृहयुद्ध एक ही राष्ट्र के अन्दर संगठित गुटों के बीच में होने वाले युद्ध को कहते हैं। कभी-कभी गृहयुद्ध ऐसे भी दो देशों के युद्ध को कहा जाता है जो कभी एक ही देश के भाग रहे हों। गृहयुद्ध में लड़ने वाले गिरोहों के ध्येय भिन्न प्रकार के होते हैं। कुछ पूरे देश पर नियंत्रण पाकर अपनी मनचाही व्यवस्था लागू करना चाहते हैं, कुछ देश की सरकारी नीतियाँ बदलना चाहते हैं और कुछ देश को विभाजित करके अपने क्षेत्र को स्वतन्त्र बनाना चाहते हैं। गृहयुद्धों अक्सर बहुत घातक होते हैं - लाखों मर सकते हैं, करोड़ों बेघर हो सकते हैं, देश में दशकों तक चलने वाली भयंकर ग़रीबी और भुखमरी फैल सकती है और देश का उद्योग लम्बे अरसे के लिए चौपट हो सकता है। बर्मा, अंगोला और अफ़्ग़ानिस्तान ऐसे देश हैं जिनका भविष्य कभी बहुत उज्वल माना जाता था लेकिन गृहयुद्ध की चपेट में आने से यह दुनिया के सबसे पिछड़े और असुरक्षित देशों में गिने जाने लगे। गृहयुद्धों के दौरान अक्सर विदेशी ताक़तें भी देश को कमज़ोर पाकर उसमें हस्तक्षेप करने लगती हैं, जैसा की १९७५-१९९० तक चलने वाले लेबनान के गृहयुद्ध में हुआ।[1]

अन्य भाषाओँ में

'गृहयुद्ध' को अंग्रेजी में 'सिविल वॉर' (civil war), उर्दू में 'ख़ाना-जंगी' (خانہ جنگی), फ़ारसी में 'जंग दाख़िली' (جنگ داخلی), अरबी में 'हर्ब अहलिया' (حرب أهلية), जर्मन में 'बुअर्गरक्राइग' (Bürgerkrieg) कहते हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ