"लेडी गागा": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो Robot: Removing kk:Lady gaga (missing)
छो r2.6.4) (Robot: Adding kk:Леди Гага
पंक्ति 91: पंक्ति 91:
[[jv:Lady Gaga]]
[[jv:Lady Gaga]]
[[ka:ლედი გაგა]]
[[ka:ლედი გაგა]]
[[kk:Леди Гага]]
[[kn:ಲೇಡಿ ಗಾಗಾ]]
[[kn:ಲೇಡಿ ಗಾಗಾ]]
[[ko:레이디 가가]]
[[ko:레이디 가가]]

16:34, 29 अप्रैल 2012 का अवतरण

लेडी गागा
पृष्ठभूमि

स्टेफनी जोअन्ने एंजेलीना जर्मोन्ता (अंग्रेज़ी: Stefani Joanne Angelina Germanotta) (जन्म- मार्च 28, 1986) अधिकतर लेडी गागा के नाम से प्रसिद्ध एक अमेरिकी गायिका व संगीतकार है| गागा ने अपना रॉक संगीत गायिका का सफर न्यूयॉर्क शहर से सन् 2003 मे किया था, और जब से ले कर अब तक गागा संगीत जगत के कयी प्रसिद्ध पुरस्कार जीत चुकी है| गागा ग्रैमी पुरस्कार के लिये 12 बार नामन्कित हुई है जिसमे से 5 बार पुरस्कार इन्हे मिल चुका है, इनके नाम 2 गिनीज बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड भी हैं|[2]

जीवन और संगीत जीविका

लेडी गागा का जन्म 28 मार्च 1986 को न्यूयॉर्क में एक इतालवी-अमेरिकी धार्मिक परिपाटियों पर चलने वाले रूढ़िवादी मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। पिता छोटे से व्यवसायी थे, मां भी बाहर नौकरी करती थीं।। न्यूयॉर्क की एक साधारण-सी बस्ती में उनका अपना मकान था। गागा ने अपनी शिक्षा मैनहटन के कट्टर कैथोलिक स्कूल से ग्रहन की थी, जो की केवल लड़कियों के लिए था। गागा को बचपन से ही संगीत का बहुत शोक था। महज चार साल की उम्र में वह पियानो में पारंगत हो गईं। कुछ और बड़ा होते-होते नृत्य कला व 17 साल की उम्र में गाने लिखने लगीं, म्यूजिक की रचना करने लगीं। इसी उम्र में उन्हें उनकी प्रतिभा न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के उस स्कूल ऑफ आर्ट्स में ले गई।|[3]

2007 में वह क्लबों में लेडी गागा के नाम से परफॉर्म करने लगीं। अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोगों की नजर उन पर पड़ी। सही मायनों में उन्हें आगे बढ़ाया पॉप सुपर स्टार एकॉन ने। वह एकॉन के दल में गाने भी लगीं। साथ में संगीत कंपनी इंटरस्कोप के लिए गाने भी लिखतीं। इसी दौरान इंटरस्कोप के साथ उन्होंने अपने पहले सोलो गाने जस्ट डांस की तैयारी शुरू की। इसे अप्रैल 2008 में रेडियो पर रिलीज किया। लेकिन पूरा गाना अगस्त तक रिलीज हो पाया। जस्ट डांस ने धीमे-धीमे गति पकड़ी। बिलबोर्ड हॉट 100 में जगह बनाने के बाद गागा की विख्याति दुनियाभर मे फैल गई। जनवरी 2009 तक ये दुनिया के कई देशो जैसे ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नीदरलैंड, आयरलैंड, युनाइटेड किंगडम, और संयुक्त राज्य अमेरिका के चार्ट पर नंबर वन बन गया था।[3]

डिस्कोग्राफ़ी

  • द् फेम (2008)
  • द् मॅान्स्टर (2009)
  • बोर्न दिस वे (2011)

संदर्भ

  1. "Lady Gaga Profile". फ़ोर्ब्स. अभिगमन तिथि 2010-10-08.
  2. "Lady Gaga Lands In 'Guinness World Records' Book". अभिगमन तिथि 2011-02-18.
  3. "हैरान करने वाली लेडी गागा". अभिगमन तिथि 2011-02-18.