"हुमायूँ": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो robot Adding: te:హుమాయూన్
पंक्ति 23: पंक्ति 23:
[[en:Humayun]]
[[en:Humayun]]
[[es:Humayun]]
[[es:Humayun]]
[[fa:نصیرالدین همایون]]
[[fi:Humayun]]
[[fi:Humayun]]
[[fr:Humâyûn]]
[[fr:Humâyûn]]

09:21, 8 अप्रैल 2008 का अवतरण

हुमायूँ एक मुगल शासक था । प्रथम मुग़ल सम्राट बाबर के पुत्र नसीरुद्दीन हुमायुं (6 मार्च 150822 फरवरी, 1556) थे। यद्यपि उन के पास साम्राज्य बहुत साल तक नही रहा, पर मुग़ल साम्राज्य की नींव में हुमायुं का योगदान है।

बाबर की मृत्यु के पश्चात हुमायूँ ने १५३० में भारत की राजगद्दी संभाली और उनके सौतेले भाई कामरान मिर्ज़ा ने काबुल और लाहौर का शासन ले लिया। बाबर ने मरने से पहले ही इस तरह से राज्य को बाँटा ताकि आगे चल कर दोनों भाइयों में लड़ाई न हो। कामरान आगे जाकर हुमायूँ के कड़े प्रतिद्वंदी बने। हुमायूँ का शासन अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तर भारत के हिस्सों पर 1530-1540, और फिर 1555-1556 तक रहा।

भारत में उन्होने शेरशाह सूरी से हार पायी। 10 साल बाद, ईरान साम्राज्य की मदद से वे अपना शासन दोबारा पा सके। इस के साथ ही, मुग़ल दरबार की संस्कृति भी मध्य एशियन से इरानी होती चली गयी।

हुमायुं के बेटे का नाम जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर था।


हुमायुंनामा

हुमायु की जीवनी का नाम हुमायुंनामा है जो उनकी बहन गुलबदन बेग़म ने लिखी है। इसमें हुमायूँ को काफी विनम्र स्वभाव का बताया गया है और इस जीवनी के तरीके से उन्होंने हुमायूँ को क्रोधित और उकसाने की कोशिश भी की है।