"होरस": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
improve lead, correct spellings
पंक्ति 30: पंक्ति 30:
* {{Cite book|ref=harv|title=Gods, goddesses, and mythology|volume=1|first=सी. स्कॉट|last=लिटलटन|publisher=मार्शल कैवेंडिश|place=|ref=harv|year=2005|url=http://books.google.co.in/books?id=QfXP_teqPrgC|accessdate=27 मार्च 2012|ISBN=97-807-614-7559-0}}
* {{Cite book|ref=harv|title=Gods, goddesses, and mythology|volume=1|first=सी. स्कॉट|last=लिटलटन|publisher=मार्शल कैवेंडिश|place=|ref=harv|year=2005|url=http://books.google.co.in/books?id=QfXP_teqPrgC|accessdate=27 मार्च 2012|ISBN=97-807-614-7559-0}}
* {{Cite book|ref=harv|title=Egyptian Mythology, A to Z|first=Pat|last=Remler|series=Mythology A-Z|edition=3|publisher=इन्फ़ोबेस पब्लिशिंग|year=2010|place=|url=http://books.google.co.in/books?id=wLUjtPDyu-IC|accessdate=28 मार्च 2012|ISBN=9781438131801}}
* {{Cite book|ref=harv|title=Egyptian Mythology, A to Z|first=Pat|last=Remler|series=Mythology A-Z|edition=3|publisher=इन्फ़ोबेस पब्लिशिंग|year=2010|place=|url=http://books.google.co.in/books?id=wLUjtPDyu-IC|accessdate=28 मार्च 2012|ISBN=9781438131801}}
* {{Cite book|title=Kingship and the gods: a study of ancient Near Eastern religion as the integration of society & nature|first==हेनरी|last=फ़्रैंकफ़र्ट|publisher=University of Chicago Press|date=1978|place=|url=http://books.google.co.in/books?id=W-qFZcuGoqUC|accessdate=28 मार्च 2012|ISBN=9780226260112}}
* {{Cite book|ref=harv|title=Kingship and the gods: a study of ancient Near Eastern religion as the integration of society & nature|first=हेनरी|last=फ़्रैंकफ़र्ट|publisher=University of Chicago Press|date=1978|place=|url=http://books.google.co.in/books?id=W-qFZcuGoqUC|accessdate=28 मार्च 2012|ISBN=9780226260112}}


==बाहरी कड़ियाँ==
==बाहरी कड़ियाँ==

07:16, 28 मार्च 2012 का अवतरण

होरस
होरस, लूव संग्रहालय, पेरिस

होरस प्राचीन मिस्र में आकाश का देवता था और सूर्य को होरस की शक्ति का प्रतीक माना जाता था।[1] होरस को बाज़ के सर के साथ दिखाया जाता है और बाज़ होरस का प्रतीक है। मिस्र में होरस की पूजा 2925 ईसा पूर्व से पहले और प्राचीन मिस्र के राजघरानों की स्थापना से पहले शुरू हुई थी।[2] होरस की पूजा मिस्र में सन् 400 तक होती रही।[3] होरस को ओसिरिस और ईसिस का पुत्र माना जाता है।[4] होरस और सेत के युद्ध को अच्छाई और बुराई के युद्ध का प्रतीक माना जाता है।

नाम की व्युत्पत्ति

होरस नाम कम-से-कम 3100 ईसा पूर्व से है। 19वें राजघराने द्वारा राजघरानों की शुरुवात से पहले के मिस्र के शासकों को "होरस के उपासक" (अंग्रेज़ी followers of Horus) कहा गया है; अतः होरस नाम 3100 ईसा पूर्व से भी पुराना हो सकता है।[5]

आँख

होरस की आँखें सूर्य और चन्द्रमा का प्रतीक हैं। होरस की बाईं आँख चन्द्रमा का प्रतीक है और सेत से युद्ध में ये आँख क्षतिग्रत हो गई थी। ये विवरण चन्द्रमा के सूर्य से धीमे होने का कारण माना जाता है।[6]

होरस और सेत

सेत होरस की माँ ईसिस का भाई था जिसने होरस के पिता ओसिरिस की धोखे से हत्या की थी। ओसिरिस धरती का राजा था और मृत्यु के बाद पातल का राजा एवं देवता बन गया। ओसिरिस की मृत्यु के पश्चात होरस और सेत दोनों ने ओसिरिस की गद्दी पर हक जमाया। निर्णय के लिये मामला देवताओं के पास गया। कई वर्षों (70 या 80 वर्षों) तक कोई निर्णय नहीं हुआ और अंत में ओसिरिस को पत्र लिखा गया। ओसिरिस ने देवताओं को राजगद्दी अपने बेटे होरस को देने का आदेश दिया। सेत को शर्मिंदगी से बचाने के लिये रा ने सेत को आकाश में अपने साथ स्थान दिया।[7] यह कथा अंधेरे पर रौशनी की विजय (अर्थात अच्छाई पर बुराई की विजय) का प्रतीक है।[8] साथ ही ऐतिहासिक रूप से ये उत्तरी और पश्चिमी मिस्र के राज्यों के एक राज्य में गठन को दर्शाती है चूँकि होरस उत्तरी मिस्र का प्रतीक था और सेत दक्षिणी मिस्र का।

संदर्भ

  1. फ़्रैंकफ़र्ट 1978, पृ॰ 38.
  2. लिटलटन 2005, पृ॰ 701.
  3. Remler 2010, पृ॰ 87.
  4. फ़्रैंकफ़र्ट 1978, पृ॰ 40.
  5. लिटलटन 2005, पृ॰ 703.
  6. लिटलटन 2005, पृ॰ 707.
  7. Remler 2010, पृ॰ 44-45.
  8. William Richard Lethaby. Architecture, Mysticism and Myth: Sacred Geometry. Forgotten Books. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9781605064260. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2012.

ग्रंथानुक्रम

बाहरी कड़ियाँ