"बॉलपेन": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो r2.7.1) (Robot: Adding war:Bolpen
पंक्ति 52: पंक्ति 52:
[[uk:Кулькова ручка]]
[[uk:Кулькова ручка]]
[[vi:Bút bi]]
[[vi:Bút bi]]
[[war:Bolpen]]
[[yi:באל-פאוינט פעדער]]
[[yi:באל-פאוינט פעדער]]
[[zh:原子筆]]
[[zh:原子筆]]

18:09, 8 मार्च 2012 का अवतरण

एक बॉलपेन - अलग-अलग भाग किये हुए तथा एक साथ पूर्णरूप में

बालपेन या बॉलपेन आधुनिक युग में लिखने का प्रमुख उपकरण है। इसमें एक स्याही-कक्ष होता है जिसमें अपेक्षाकृत अधिक श्यानता वाली अर्थात् गाढ़ी स्याही (इंक) भरी होती है। यह स्याही एक छोटे से बॉल (गेंद) के द्वारा धीरे-धीरे छोड़ी जाती है। जब लिखने के लिये पेन का मुंह कागज पर घुमाया जाता है तब यह बाल कागज के घर्षण से घूमती है जिससे स्याही इससे लगकर कागज पर आ जाती है। यह बाल इस्पात, पीतल या टंगस्टन कार्बाइड का बना होता है और इसका व्यास लगभग ०.७ मिमी से लेकर १.२ मिमी तक होता है। कागज पर लगते ही स्याही लगभग तुरन्त सूख जाती है। सस्ता, विश्वसनीय, एवं मरम्मत न चाहने वाला होने के कारण बॉलपेन ने फाउन्टेन पेन की जगह ले ली है।