"अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान 'शहरयार'": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
HotCat द्वारा + 7 श्रेणियाँ; ± 2 श्रेणियाँ
छो HotCat द्वारा श्रेणी:अलीगढ़ हटाई
पंक्ति 40: पंक्ति 40:
[[श्रेणी:२०१२ मृत्यु]]
[[श्रेणी:२०१२ मृत्यु]]
[[श्रेणी:उर्दू शायर]]
[[श्रेणी:उर्दू शायर]]
[[श्रेणी:अलीगढ़]]
[[श्रेणी:भारतीय शिक्षाविद्]]
[[श्रेणी:भारतीय शिक्षाविद्]]
[[श्रेणी:अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय]]
[[श्रेणी:अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय]]

20:33, 14 फ़रवरी 2012 का अवतरण

अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान
'शहरयार'
जन्म16 जून 1936
बरेली, उत्तर प्रदेश
मौत13 फ़रवरी 2012(2012-02-13) (उम्र 75)
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
दूसरे नामशहरयार
पेशागीतकार, कवि
राष्ट्रीयताभारतीय
विधाग़ज़ल
विषयप्रेम, दर्शन

अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान (१६ जून १९३६ – १३ फरवरी २०१२[1]), जिन्हें उनके तख़ल्लुस या उपनाम शहरयार से ही पहचाना जाना जाता है, एक भारतीय शिक्षाविद्, और भारत में उर्दू शायरी के दिग्गज थे।

आरंभिक जीवन

१९६१ में उर्दू में स्नातकोत्तर डिग्री लेने के बाद उन्होंने १९६६ में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में उर्दू के लेक्चरर के तौर पर काम शुरू किया। वह यहीं से उर्दू विभाग के अध्यक्ष के तौर पर १९९६ में सेवानिवृत्त हुए।

कार्य

बेहद जानकार और विद्वान शायर के तौर पर अपनी रचनाओं के जरिए वह स्व-अनुभूतियों और आधुनिक वक्त की समस्याओं को समझने की कोशिश करते नजर आते हैं। शहरयार ने गमन और आहिस्ता-आहिस्ता आदि कुछ हिंदी फ़िल्मों में गीत लिखे, लेकिन उन्हें सबसे ज़्यादा लोकप्रियता १९८१ में बनी फ़िल्म उमराव जान से मिली। "इन आँखों की मस्ती के मस्ताने हज़ारों हैं," "जुस्तजू जिस की थी उसको तो न पाया हमने," "दिल चीज़ क्या है आप मेरी जान लीजिये," "कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता" - जैसे गीत लिख कर हिंदी फ़िल्म जगत में शहरयार बेहद लोकप्रिय हुए हैं।[2]

पुरस्कार एवं सम्मान

यह वर्ष २००८ के लिए ४४वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजे गये। समकालीन उर्दू शायरी के जगत में अहम भूमिका निभाने वाले शहरयार को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार, दिल्ली उर्दू पुरस्कार और फ़िराक सम्मान सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया।

संदर्भ

  1. "शायरी के शहजादे सुपुर्द-ए-खाक". अलीगढ़: दैनिक जागरण. 14 February 2012. अभिगमन तिथि 14 February 2012.
  2. "जमीं की गोद में सदा के लिए सो गया शब्दों का चितेरा". अलीगढ़: आईबीएन-7. 14 February 2012. अभिगमन तिथि 14 February 2012.