"उज़्बेक भाषा": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
*[[तुर्की भाषाएँ]]
*[[तुर्की भाषाएँ]]
*[[उइग़ुर भाषा]]
*[[उइग़ुर भाषा]]

==बहरी कड़ियाँ==
*[http://orexca.com/uzbek_language.shtml उज़बेकिस्तान सरकार की 'उज़बेक भाषा सीखो' वेबसाईट]


==सन्दर्भ==
==सन्दर्भ==

16:50, 29 दिसम्बर 2011 का अवतरण

उज़बेक भाषा (उज़बेक: Ўзбек тили, उज़बेक तिलि; अरबी-फ़ारसी: أۇزبېكچا) मध्य एशिया में, और विशेषकर उज़बेकिस्तान में, उज़बेक लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक तुर्की भाषा है। सन् १९९५ में इसे मातृभाषा के रूप में बोलने वालों की संख्या लगभग २ करोड़ अनुमानित की गई थी। हालांकि यह एक तुर्की भाषा है, फिर भी इसमें फ़ारसी, अरबी और रूसी भाषा का प्रभाव मिलता है। उज़बेक और उइग़ुर भाषा में बहुत समानताएँ हैं, लेकिन उइग़ुर की तुलना में उज़बेक पर फ़ारसी का प्रभाव ज़्यादा गहरा है। सन् १९२७ तक उज़बेक को लिखने के लिए अरबी-फ़ारसी वर्णमाला का प्रयोग किया जाता था, लेकिन उसके बाद उज़बेकिस्तान का सोवियत संघ में विलय होने से वहाँ सिरिलिक लिपि इस्तेमाल करने पर ज़ोर दिया गया। चीन के उज़बेक समुदाय अभी भी अरबी-फ़ारसी लिपि में उज़बेक लिखते हैं। सोवियत संघ का अंत होने के बाद उज़बेकिस्तान में कुछ लोग सन् १९९२ के उपरान्त लैटिन वर्णमाला का भी प्रयोग करने लगे।[1]

इन्हें भी देखें

बहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

  1. Spoken Uyghur, Reinhard F. Hahn, Ablahat Ibrahim, University of Washington Press, 2006, ISBN 9780295986517