विज्ञान एक्‍सप्रेस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विज्ञान एक्स्प्रेस
जैव विविधता स्पेशन साइंस एक्स्प्रेस रेल
भारत
स्थितिचालू है
General statistics
प्रकाररेल गाड़ी
निर्माताभारतीय रेल
वाहन प्रकाररेल गाड़ी (ब्रॉडगेज)
१-४ चरणमैक्रो एवं माइक्रो कॉस्मॉस
५-७ चरणजैव विविधता
८-१०जलवायु परिवर्तन

विज्ञान एक्‍सप्रेस (Science Express) एक रेल पर सवार बच्चों के लिए एक गतिशील वैज्ञानिक प्रदर्शनी है जो पूरे भारत में यात्रा करती है। यह परियोजना ३० अक्टूबर २००७ को सफदरजंग रेलवे स्टेशन, दिल्ली में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई थी। हालांकि ये सभी के लिए खुला है, ये प्रदर्शनी मुख्य रूप से छात्रों और शिक्षकों को लक्षित करती हैं। २०१७ के अनुसार  ट्रेन के नौ चरण हो चुके हैं और तीन विषयों पर प्रदर्शन किया गया है। २००७ से २०११ के पहले चार चरणों को साइंस एक्सप्रेस कहा जाता था और ये माइक्रो और मैक्रो कॉस्मॉस पर केंद्रित था। २०१२ से २०१४ के अगले तीन चरणों में जैव विविधता विशेष के रूप में प्रदर्शन को फिर से तैयार किया गया[1]। २०१५ से २०१७ के आठवें और नौवें चरण को जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए बदल दिया गया था।

प्रदर्शन और सहयोग[संपादित करें]

यह परियोजना विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा २००७ में शुरू की गई थी, और मुख्य रूप से छात्रों और शिक्षकों के लिए थी। इसमें कोई प्रवेश शुल्क नहीं हैं।

प्रथम चरण[संपादित करें]

पहले चार चरण माइक्रो और मैक्रो ब्रह्मांड पर केंद्रित थे और दुनिया भर में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे विकासशील नये शोधों पर प्रकाश डाला गया। बिग बैंग सिद्धांत, जीन, संवेद, और ब्रह्माण्ड जैसे विभिन्न विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया।[2]

द्वितीय चरण[संपादित करें]

दूसरा चरण भारत में जैव विविधता पर केंद्रित है और इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया था। यह ट्रांस-हिमालयन और हिमालयी क्षेत्रों, गंगा के मैदानों, उत्तर पूर्वी पहाड़ियों, रेगिस्तान, तटीय पश्चिमी घाट, दक्कन पठार और विभिन्न द्वीपों में जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शता था। बच्चों के लिये किड्स जोन की शुरुआत की गई जहाँ मज़ेदार गतिविधिया जैसे कि पहेलियाँ और विज्ञान से जुड़ी खेल खेले जा सके।[3] इस एक्सप्रेस के 8 कोचों पर भारत एवं विश्व की जैविक भौगोलिक विषयों पर प्रदर्शनी, लधु फिल्मों, वीडियों , चार्टो, आंकड़ों को एलइडी स्क्रीनों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसमें जलवायु परिवर्तन,उर्जा,जल संरक्षण समेत महत्वपूर्ण विषयों को सूरुचिपूर्ण ढंग से दर्शाया गया है। इस ट्रेन में विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे जों प्रदर्शित किये गए चीजों की कई भारतीय भाषा में रोचकतापूर्ण व्याख्या करेंगे।[1]

तृतीय चरण[संपादित करें]

तीसरे चरण को जलवायु परिवर्तन विषय के लिए अभिकल्पित किया गया था और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, रेल मंत्रालय, विक्रम ए साराभाई समुदाय विज्ञान केंद्र (वीएएससीएससी) और भारतीय वन्यजीव संस्थान के बीच सहयोगात्मक कार्य के रूप में विकसित किया गया था। प्रदर्शनी के नौवें चरण में १६ डिब्ब थे जिनमें से ८ को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने विकसित किया था।[4] कुछ डिब्बों के छत पर सौर पैनल स्थापित किए गए हैं और शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए सुविधा भी हैं।[5] वीएएससीएससी से एक टीम, जो पूरे प्रदर्शनी का प्रबंधन करती है, छात्रों को प्रदर्शनी के माध्यम से मार्गदर्शित करती है और रेलवे प्लेटफ़ॉर्म पर भी प्रदर्शन सम्बंधित उपक्रम करती हैं।[6][7]

अपने आठवां चरण में इस प्रदर्शनी ने 142,000 किलोमीटर (466,000,000 फीट) की यात्रा की थी और ४५५ स्टेशनों पर रुकी थी। १६०० से ज़्यादा प्रदर्शित दिनों में, इसका दौरा ३३,८०० से अधिक स्कूलों के छात्रों ने किया और करीब १॰५ करोड़ लोग आ चुके हैं।[5] इस प्रकार प्रदर्शनी सबसे बड़ी, सबसे लंबे समय तक चलने वाली और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली प्रदर्शनी है, और लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज हैं।[4][8]

सांख्यिकी[संपादित करें]

██  चालू दौरे को दर्शाने वाला चिह्न

विषय चरण अवधि लगभग तय की गई दूरी पड़ाव सन्दर्भ
विज्ञान एक्‍सप्रेस ३० अक्टूबर २००७ - ४ जून २००८ 15,000 किलोमीटर (49,000,000 फीट) ५७ [9]
३० नवंबर २००८ - ३० मई २००९ 17,000 किलोमीटर (56,000,000 फीट) ५१ [9][10][11]
०२ अक्तूबर २००९ - २७ अप्रैल २०१० 18,000 किलोमीटर (59,000,000 फीट) ५६ [9][12][13]
०४ दिसंबर २०१० - १६ जून २०११ 18,000 किलोमीटर (59,000,000 फीट) ५७ [9][14]
जैव विविधता विशेष ५ जून २०१२ - १३ जनवरी २०१३ 18,000 किलोमीटर (59,000,000 फीट) ५२ [9][15]
९ अप्रैल २०१३ - २८ अक्टूबर २०१३ 19,000 किलोमीटर (62,000,000 फीट) ६२ [9][16]
२८ जुलाई २०१४ - ०६ फरवरी २०१५ 17,000 किलोमीटर (56,000,000 फीट) ५६ [9][17]
जलवायु परिवर्तन १५ अक्टूबर २०१५ - ०७ मई २०१६ 19,800 किलोमीटर (65,000,000 फीट) ६४ [9][2]
१७ फरवरी २०१७ - ८ सितंबर २०१७ 19,000 किलोमीटर (62,000,000 फीट) ६८ [2][18]

चित्र दीर्घा[संपादित करें]

विज्ञान एक्‍सप्रेस
२०११ में रायगड़ा जिला, ओडिशा में विज्ञान एक्सप्रेस
२०११ में रायगड़ा जिला, ओडिशा में विज्ञान एक्सप्रेस 
२०१४ में ट्रेन के बाहर छात्र कतार में
२०१४ में ट्रेन के बाहर छात्र कतार में 
२०११ में प्रदर्शनी का आंतरिक रूप
२०११ में प्रदर्शनी का आंतरिक रूप 
२०१४ में जैव विविधता विशेष की प्रदर्शनी
२०१४ में जैव विविधता विशेष की प्रदर्शनी 
आगंतुकों के लिए रेलवे मंच पर आयोजित गतिविधियां
आगंतुकों के लिए रेलवे मंच पर आयोजित गतिविधियां 

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "साइंस एक्सप्रेस में दिखेगी जैव विविधता की झलक". जागरण- नई दुनिया. मूल से 16 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 दिसंबर 2017. |firstlast1= missing |lastlast1= in first1 (मदद)
  2. "Science Express Climate Action Special". ScienceExpress.in. 2017. मूल से 23 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 June 2017.
  3. तिवारी, सुधीर (९ अप्रैल २०१३). "साइंस एक्स्प्रेस: बायोडाईवर्सिटी स्पेशल". प्रेस इन्फ़ॉर्मेशन ब्यूरो. मूल से 23 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १५ जून २०१७.
  4. "Ninth Phase of Science Express to Criss-Cross India till September this Year Curtain Raiser". Press Information Bureau. 14 February 2017. मूल से 23 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 June 2017.
  5. "'Science Express Should Reach Out to more than Six Lakh Villages of The Country': Anil Madhav Dave". Press Information Bureau. 17 February 2017. मूल से 23 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 June 2017.
  6. "Science Express: A School on Wheels is Coming to a Railway Station Near You". National Geographic Traveller. 22 February 2017. मूल से 27 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 June 2017.
  7. "Science Express to remain open for all today, tomorrow". The Times of India. Patna. 1 April 2017. मूल से 17 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 June 2017.
  8. "Dedicated to climate-change, the Science Express flagged". Economic Times. 19 February 2017. मूल से 13 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 June 2017.
  9. "Tour Phase I-VIII". ScienceExpress.in. 7 May 2016. मूल से 23 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 June 2017.
  10. "Science Express 30 November 2008 to 30 May 2009". ScienceExpress.in. 2009. मूल से 8 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 June 2017.
  11. "Science Express II tour". ScienceExpress.in. 2009. मूल से 12 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 June 2017.
  12. "Science Express 2 October 2009 to 27 April 2010". ScienceExpress.in. 2009. मूल से 22 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 June 2017.
  13. "Science Express III tour". ScienceExpress.in. 2009. मूल से 6 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 June 2017.
  14. "Science Express: Shaping the Future" (PDF). ScienceExpress.in. 2010. अभिगमन तिथि 15 June 2017.[मृत कड़ियाँ]
  15. "Science Express: Biodiversity Special" (PDF). ScienceExpress.in. 2012. अभिगमन तिथि 15 June 2017.[मृत कड़ियाँ]
  16. "Science Express VI: Biodiversity Special" (PDF). ScienceExpress.in. 2013. अभिगमन तिथि 15 June 2017.[मृत कड़ियाँ]
  17. "Science Express VII: Biodiversity Special" (PDF). ScienceExpress.in. 2013. अभिगमन तिथि 15 June 2017.[मृत कड़ियाँ]
  18. "Route Map". ScienceExpress.in. मूल से 13 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 June 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]