विकिपीडिया:चौपाल/पुरालेख 19

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुरालेख 18 पुरालेख 19 पुरालेख 20

यह पृष्ठ विकिपीडिया चौपाल की वार्ताओं का पुरालेख पृष्ठ है। नवीनतम वार्ताओं के लिए देखें विकिपीडिया:चौपाल

नवीन आरंभ

शायद सदस्य लॉजिक ने अपनी भूल मान ली हैं, तभी उनके कोई टिप्पणी/वक्तव्य आदि नहीं आये हैं। चाहे लिखित रूप से चौपाल पर या मन में ही सही। जो भूल या गलतियां थीं, उन्हें मैं अपने पूर्व संदेशों में लिख चुका हूं। हां यदि न मानी हों तो वे मुझे मेल कर अवश्य चर्चा कर सकते हैं। किन्तु हिन्दी विकी के लिये यही श्रेयस्कर और लाभदायक होगा कि हम सभी यहां मिलजुलकर स्वस्थ वातावरण बनाये रखें व परस्पर आक्षेप या आरोपों से यथासंभव बचें। अपनी मर्यादाएं बनाये रखें, व दिल खोलकर हिन्दी विकी को योगदान दें। इसलिये मैं मुनिता जी को भी प्रबंधक होने के नाते वापस उदार हृदयता का परिचय देते हुए योगदान जारी रखने का अनुरोध करता हूं।जिस प्रकार वे पूर्ण लगन और परिश्रम के संग यहां कार्यरत थीं, उसी प्रकार योगदान जारी रखकर अपने सान्निध्य से हिन्दी विकी को जिलाये रखने में सहयोग दें। किसी की भूल की क्षमायाचना मैं पूरे विकी की ओर से उनसे करता हूं। आज के हाल से यही लगता है, कि विकी उनका अभाव सह नहीं पायेगा। शायद पूर्णिमा जी को भी सही न लगे किसी दिन उन्हें यहां मुखपृष्ठ देखने पर आलेख का स्थान खाली या किसी पुराने लेख से भरा मिले। आलेख का जो कार्य मुनिता जी देख रही थीं, उसे उसी प्रकार या अधिक उत्साह से जारी रखें। हम सभी का सहयोग उनके साथ है।
इसके साथ ही किसी भी लैंगिक टिप्पणी का विरोध करते हुए पिछले प्रकरणों को अपने मानस पटल से मिटा कर मात्र हिन्दी विकी के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए यहां योगदान करने का सभि महिलाओं से अनुरोध भी करता हूं। कृपया इस विवाद को समाप्त कर चौपाल के नये पृष्ठ की भांति ही नये सवेरे का स्वागत करें।
अग्रिम धन्यवाद सहित
--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०२:४८, १४ जनवरी २०१० (UTC)
मैं भी आशीष जी की बात को न दोहराते हुए मुनिता जी से निवेदन करता हूँ कि किसी ने गलती की है तो उसे क्षमा करें और हिन्दी विकि का काम पूर्ववत जारी रखें। -- अनुनाद सिंहवार्ता ०४:१५, १४ जनवरी २०१० (UTC)

सभी सदस्य कृपया ध्यान दें। हरिद्वार में जारी महाकुम्भ पर बनें इस लेख के विस्तारिकरण में अपना योगदान दें। सम्भव हो तो कृपया कुम्भ के जारी रहने तक इस लेख पर नवीनतम जानकारी डालकर इसे अद्यतित करते रहें। मैं भी अपनी ओर से जितनी मुझे सामग्री मिल रही है इसे अद्यतित करता रहूंगा। धन्यवाद। रोहित रावत १५:५९, १४ जनवरी २०१० (UTC)

एक और राय। मेरे विचार से इसे मुख पृष्ठ पर समाचारों में डालना चाहिए क्योंकि यह एक बहुत बड़ा उत्सव है। रोहित रावत १६:०९, १४ जनवरी २०१० (UTC)
बहुत ही अच्छा एवं सराहनीय प्रयास है। मैं अभी प्रयास कर इसे समाचारों में डाल देता हूं।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  १४:४५, १५ जनवरी २०१० (UTC)
लीजिए डाल भि दिया। इसके साथ ही सूर्य ग्रहण १५ जनवरी २०१० लेख बनाकर उसका समाचार भी मुखपृष्ठ पर डाल दिया है।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  १९:०६, १५ जनवरी २०१० (UTC)

हिन्दी विकि पर धोखा-धड़ी

प्रबन्धक मुनिता प्रसाद द्वारा पिछ्ले कई महीनों से गलत और भ्रामक सूचना दी जा रही है। उन्होने अपने सदस्य पृष्ठ पर बताया है कि दाढीकेश प्रबन्धक है लेकिन वो प्रबन्धक नही हैं। जब मैने इस बारे में रिवाज के अनुसार उनके वार्ता पृष्ठ पर उनसे बात की तो उन्होने डर के मारे अपना पृष्ठ ही सुरक्षित कर दिया। आप सभी से गुजारिश है कि इस बारे में मुनिता से बात करें। स्रोत

।--Logic ०८:३०, १५ जनवरी २०१० (UTC)

  मै लांजिक से सहमत तथा उनको समर्थन देती हुँ । अगर ऐसा है तो दाढीकेश का नाम हटना चाहिए या फिर इस साँचे का नाम बदलना चाहिए--59.177.193.115 ०८:५०, १५ जनवरी २०१० (UTC)
  • सांचे में बदलाव किये गए हैं।
  • ये इतनी बड़ी बात नहीं थी, जिसके लिये लोग इतना परेशन हों। काश... ये ऊर्जा यदि किसी लेख में लगायी होती ...!
  • इसके लिये किसी को दोष देने से पूर्व पुराने अवतरण जांच लेने चाहिये थे।

--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  १४:४१, १५ जनवरी २०१० (UTC)

सदस्यों द्वारा आत्मप्रचारक लेख

प्रबन्धकगणों, आजकल कुछ सदस्यों द्वारा अपने ही ऊपर लेख लिखे जा रहे हैं। वे लेख विकि मानकों के अनुरुप न होकर आत्मप्रचारक होने के साथ-साथ बेमतलब टाइप सामग्री भी लिये हैं। एक महोदय हैं जो शायद अपने पिता या भाई पर लेख लिखने के लिये ही विकि पर आये हैं, वे कुल जमा उसी एक लेख को लिखे हैं और उसमें फोन नम्बर, ईमेल आईडी, डाक पता वगैरा लिखे जा रहे हैं, माना वह विकिपीडिया लेख न होकर किसी सोशल नेटवर्किंग साइट का प्रोफाइल पेज हो।

तो मैं जानना चाहता हूँ कि इस बारे क्या नीति है, क्या हिन्दी विकिपीडिया पर यह सब चलता है?-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १८:५३, १६ जनवरी २०१० (UTC)

53000 पार होने पर सबको बधाई

हम सबके सघन मेहनत से हिन्दी विकि ने ५३०००० की संख्या भी पार कर गयी। सभी को बधाई। अब हमारा लक्ष्य यह होना चाहिये कि वर्तमान वर्ष के अन्त तक ७५००० तक पहुँचा दें। इसके लिये फरवरी के अन्त तक हमे ५५००० की संख्या को पार कर लेना चाहिये। हम सभी थोड़ी और मेहनत करें; दूसरों को विकि पर सहयोग करने के लिये प्रेरित करें; नये-नये और उपयोगी पृष्ट बनायें; अच्छे-अच्छे चित्र, सारणिया, सूचियाँ, सूत्र आदि जोड़ें; हिन्दी विकि का स्तर बढ़ाते चलें। ०३:५२, १७ जनवरी २०१० (UTC)

मेरी ओर से भी सभी सदस्यों को बधाई। हम लोग इसी प्रकार अपना प्रयास जारी रखें। वैसे इस बार ध्यान देने वाली बात यह है की इस बार एक-एक पंक्ति वाले लेख कम बनें है और इस कारण हिन्दी विकि की गहराई भी बढ़ी है। इस कार्य के लिए हिन्दी नामक सदस्य भी प्रशंसा के पात्र हैं। रोहित रावत ०६:३२, १७ जनवरी २०१० (UTC)

चित्र दीर्घा

कोई सदस्य मुझे यह बताने का कष्ट करे की चित्र दीर्घा में जो चित्र चढ़ाए जाते हैं वह कैसे आते है। जब कोई एक चित्र चढ़ाना हो तब तो एक लाल रंग का लिंक आ जाता है और उस पर क्लिक करके चित्र चढ़ाया जाता है लेकिन दीर्घा में तो कोई लाल रंग का लिंक नही आता। क्या दीर्घा में चढ़ाए जाने वाले चित्र पहले से ही हिन्दी विकिपीडिया पर कहीं होने चाहिए? रोहित रावत ०८:२५, १७ जनवरी २०१० (UTC)

दीर्घा के चित्र भी पहले से उपलब्ध होने ही चाहिये- हिन्दी विकी या कॉमन्स पर। वर्ना आपको एक काले रंग में लिखा चित्र का नाम ही मिलेगा। तब आप उस नाम को कॉपी कर उसके आगे चित्र: जोड़कर उसे बायीं ओर दिये गए फाइल अपलोड करें लिंक को क्लिक कर उसी नाम से अपलोड करें। हां चित्रों के बाद पाइप (|) लगाकर आप उनके कैप्शन भी दे सकते हैं।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०२:३३, १८ जनवरी २०१० (UTC)

हिंदी मे लेक लिखने में मे किस प्रकार सहायता कर सकता हूँ ?

विशेष सम्पादन अधिकार

हे प्रबन्धकगणों, मैं बहुत समय से हिन्दी टाइपिंग/कम्प्यूटिंग सम्बन्धित विषयों पर लिखता रहा हूँ। विकिपीडिया पर एतद् सम्बन्धी कुछ लेख हैं जो प्रोटैक्टिड हैं जैसे विकिपीडिया:Devanagari Help (जबकि अंग्रेजी विकिपीडिया पर उनके समकक्ष जो लेख हैं वे प्रोटैक्टिड नहीं हैं)। मैं इन लेखों पर काम करना चाहता हूँ क्योंकि यह मेरा प्रिय विषय है। तो कृपया मुझे इन लेखों पर संशोधन का अधिकार दिया जाय।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  ११:१५, १८ जनवरी २०१० (UTC)

WP: से विकिपीडिया: पर रीडायरैक्ट

प्रबन्धकगणों अंग्रेजी विकिपीडिया पर WP: को Wikipedia: पर रीडायरैक्ट सैट किया गया है, तो http://en.wikipedia.org/wiki/WP:Help, http://en.wikipedia.org/wiki/Wikipedia:Help पर रीडायरैक्ट करता है। कृपया हिन्दी विकिपीडिया पर भी WP: को विकिपीडिया: पर रीडायरैक्ट सैट करें ताकि शॉर्टपाथ बनाये जा सकें तथा वेब पर कहीं भी लिंक देना आसान हो। बोले तो http://hi.wikipedia.org/wiki/WP:सहायता http://hi.wikipedia.org/wiki/विकिपीडिया:सहायता पर रीडायरैक्ट करे।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  २०:४०, २० जनवरी २०१० (UTC)

समझ नहीं आया कि अंग्रेजी विकिपीडिया पर यह कार्य किसी प्लगइन/स्क्रिप्ट के द्वारा किया गया है या फिर कोई और जुगाड़ है। क्या यह काम कोई भी प्रबन्धक कर सकता है या फिर इसके लिये कोई विशेष तकनीकी हेरफेर करना पड़ेगा?-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १०:५३, २१ जनवरी २०१० (UTC)

कुछ विशेष लेखों के लिये अंग्रेजी नाम वाले पुनर्निर्देशन पन्ने

हे मित्रों हाल ही मैंने एक पन्ना Hindi on mobile बनाकर उसे मोबाइल फोन में हिन्दी समर्थन पर पुनर्निर्देशित किया था। इस पर एक प्रबन्धक ने डिलीट का टैग लगाया है। मैं इसका कारण स्पष्ट करना चाहूंगा। मैं अंग्रेजी/रोमन लेख नामों का खुद विरोधी हूँ तथा आवश्यकता पड़ने पर खुद उन्हें बदलता हूँ अथवा डिलीट का टैग लगाता हूँ।

लेकिन वेब पर आने वाली एक समस्या के चलते कुछ विशेष लेखों के लिये अंग्रेजी नाम वाले पुनर्निर्देशन पन्ने बनाता हूँ। दरअसल वेब पर अधिकतर जगह यूनिकोड हिन्दी युक्त लिंक/URL अक्सर टूट जाते हैं अर्थात शुरुआत का अंग्रेजी वाला हिस्सा तो एक रहता है तथा हिन्दी वाला हिस्सा अलग हो जाता है तथा लिंकित नहीं होता जिससे यूआरऍल सही नहीं रहता। यह समस्या ईमेल सन्देशों में, विभिन्न मेलिंग लिस्टों में, ट्विटर, ऑर्कुट आदि समेत दर्जनों जगह आती है। मुझे अक्सर कई लोगों को कुछ लेखों का लिंक अक्सर देना होता है जैसे हिन्दी टाइपिंग, मोबाइल फोन में हिन्दी समर्थन आदि तो लिंक न टूटे इसके लिये इन कुछ विशेष लेखों के लिये slug के तौर पर अंग्रेजी के पुनर्निर्देशन पन्ने बनाता हूँ। जैसे http://hi.wikipedia.org/wiki/Hindi_typing, http://hi.wikipedia.org/wiki/हिन्दी_टाइपिंग पर पुनर्निर्देशित करता है तथा यह लिंक वेब पर कहीं भी दिया जा सकता है।

पुराने समय में तो यह समस्या और ज्यादा थी इसीलिये हम सर्वज्ञ विकि पर लेखों के स्लग अंग्रेजी में रखा करते थे क्योंकि सर्वज्ञ का एक मुख्य उद्देश्य ही नये लोगों की सहायता करना था तो लिंक बहुत बार बहुत जगह देने पड़ते थे। उम्मीद है कि कारण स्पष्ट हो गया होगा, तो यह बतायें कि यदि यह तरीका सही नहीं है तो कोई अन्य विकल्प बताइये।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  २०:५९, २० जनवरी २०१० (UTC)

मेरा भी विचार है कि हिन्दी के कुछ उपयोगी लेखों तक पहुँचने के लिये रोमन लिपि में (या अंग्रेजी में) भी एक प्रविष्टि बहुत उपयोगी होगी। यह कार्य अभी एक-दो वर्षों तक चलाया जाना चाहिये। बाद में इन्हें हटाने का निर्नय लेकर हटाया जा सकता है। यह सर्वविदित सत्य है कि एक बहुत बड़ी संख्या में लोगों को अब भी पता नहीं है कि हिन्दी में खोजा जा सकता है; कम्प्यूटर पर हिन्दी में लिखा जा सकता है और हिन्दी में बहुत सारी सामग्री उपलब्ध है। इसलिये श्रीश की बात से मैं भी सहमत हूँ कि 'अस्थायी' तौर पर कुछ विशिष्ट लेखों के लिये रोमन में भी प्रविष्टि बनायी जाय। -- अनुनाद सिंहवार्ता ०३:५३, २१ जनवरी २०१० (UTC)
श्रीश जी आपके उपरोक्त लेख या REDIRECT पर डिलीट का टेग मैंने ही लगाया था. इसके पीछे कारण सिर्फ यही था की आपके आने के पहले भी चौपाल पर एक विस्तृत चर्चा हो चुकी है की हिंदी विकी पर अंगरेजी के लिंक होने चाहिए की नहीं. उस चर्चा में कई पुराने एवं तत्कालीन सदस्यों के मत थे की विकी के शुरुआत में भले इस प्रकार के लिंक लाभकारी रहे हो पर जैसे जैसे विकी का भार एवं घनत्व बदता जायेगा इस प्रकार के लिंक को रखना उचीत नहीं होगा. मैंने इस ही आधार पर उस लेख पर डिलीट का टैग लगाया था. अगर अन्य सदस्यों की राय में अंगरेजी नाम वाले लेख रखने में कोई परेशानी नहीं है तो इसे हटा दीजिये. मुझे ऐसे अंगरेजी नाम वाले लेखो से सिर्फ यह परेशानी है की विकी पर नव आगंतुक जब यह देखेंगे की यहाँ पर अंगरेजी नाम देने की सुलभता है तो वह हिंदी में टंकण करने से कतरायेंगे और जो सामग्री बनेगी उसको साफ़ करने में काफी समय एवं मेहनत लगेगी.--गुंजन वर्मासंदेश ०५:४६, २१ जनवरी २०१० (UTC)
गुंजन जी की बात एकदम सत्य व सही है। किन्तु हां उस समय हिन्दी भाषा से संबंधित लेखों के नाम के बारे में विशेष चर्चा नहीं हुई थी। मेरा मानना है कि हिन्दी भाषा के विशेष लेखों के नां आवश्यकतानुसार अंग्रेज़ी में भी बनाकर पुनर्निर्देशित किये जा सकते हैं, व जाने चाहियें। हां ये नियम की छूट मात्र भाषा संबंधित लेखों के लिये ही सीमित रहे। अतएव मैंने वह डिलीट टैग फिल्हाल हटा दिया है। इसके साथ ही ये चर्चा भी वहां भविष्य के संदर्भ हेतु कॉपी कर रहा हूं।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०९:४१, २१ जनवरी २०१० (UTC)
गुंजन जी आपकी बात से सहमत हूँ अंग्रेजी नाम वाले लेख होने से नवागंतुकों को गलतफहमी होगी कि ऐसे नाम दिये जा सकते हैं लेकिन मेरा मत है कि अंग्रेजी नाम केवल पुनर्निर्देशन उद्देश्य के लिये हों वह भी केवल कुछ लेखों में जैसे:-

१. वे लेख जिनका सहायता के लिये अक्सर वेब पर लिंक दिया जाता हो, जैसे हिन्दी टाइपिंग, मोबाइल फोन में हिन्दी समर्थन, WP:Devanagari Help जैसे अथवा कोई अन्य लेख जो सहायता के लिये बेशक न हो पर बारम्बार लिंक दिया जाता हो। सुझाव की सार्थकता समझने के लिये यह (हिन्दी युक्त लिंक, टूटता है) एवं यह (अंग्रेजी रीडायरैक्शन वाला लिंक, सही लेख पर भेज देगा) देखें।

२. अंग्रेजी Abbreviations को लेख के पूरे हिन्दी नामों पर पुनर्निर्देशित किया जाये, जैसे IPA को अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला पर, IAST को अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृत लिप्यन्तरण वर्णमाला पर, IME को इनपुट मैथड ऍडीटर पर आदि। क्योंकि इनकी मदद से नेवीगेशन बहुत आसान हो जाता है।

मेरा विचार है कि इस अस्थायी व्यवस्था को तब तक (कुछ सालों तक) जारी रखा जाये जब लगभग हर भारतीय नेटीजन को पता हो कि इण्टरनेट पर हिन्दी भी है और उसे कैसे खोजा जा सकता है।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १०:३८, २१ जनवरी २०१० (UTC)

निर्वाचित लेख

भारत का ध्वज लेख को विकिपीडिया:निर्वाचित लेख परख पर परखने हेतु डाला है। भारत के ६०वें गणतंत्रदिवस के साथ ही इस लेख को निर्वाचित किया जा सके तो अत्योत्तम होगा। इस लेख के लिये सुधार, सुझाव आदि अपेक्षित हैं, और वो भी यथासंभव शीघ्र। धन्यवाद।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  १५:२७, २३ जनवरी २०१० (UTC)


साँचा:संयुक्त राज्य अमेरिका का राज्यवार

मैने ,साँचा:संयुक्त राज्य अमेरिका का राज्यवार नक्शा, नामक एक साँचा तैयार किया है और इसकी मुख्य फाइल .SVG फॉर्मेट मे है। जब मैने इसे अपलोड किया तो कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, फिर मैने इस फाइल को .PNG मे सेव करके पुनः अपलोड किया तो इसका क्लिकेबल स्वरूप खत्म हो गया। मेरा अनुरोध है कि इस .PNG फाइल को कोई .SVG में सेव करके पुनः अपलोड करे ताकि मनोवांछित परिणाम प्राप्त हो सके। मेरा सिस्टम इसकी अनुमति नहीं दे रहा है। user:Dinesh smita 16:57, 29 जनवरी 2010 (UTC)[उत्तर दें]

गणतंत्र दिवस

आ लौट के आजा...

सभी सदस्यों को होली एवं नूतन वर्ष की हार्दीक शुभकानाएं. पिछले कुछ महीनो में या यह कहे की इस नए वर्ष में हिंदी विकी की रफ़्तार बहुत ही मंद पड़ गयी है. जिस रफ़्तार और उत्साह से हम लोगों ने पिछले वर्ष के अन्तिम ४-५ महीनो में योगदान किया उसे इस साल निरंतर नहीं रख सके. ऐसा लग रहा है की धीरे धीरे सभी सम्मानीय सदस्यों का हिंदी विकी से मोह-भंग होता जा रहा है या फिर कोई और कारण है जिस से योगदान करने में कतरा रहे है.

मेरा उन सभी लोगों से जो यह सन्देश पढ़ रहे हैं से निवेदन है कि कृपया पुनः विकी पर लौटें. अगर किसी भी कारणवश किसी की बात किसी को बुरी लगी हो उसके लिए मैं आपसे क्षमा मांगता हूँ. वैसे भी एक खुले मंच पर वाह वाही के बीच आरोप प्रत्यारोप तो चलते ही रहते हैं. हम लोगो को अपने मुख्य लक्ष्य को नहीं भूलना चाहिए जो है, हिंदी की तरक्की! और उसके सामने यह सब वाद विवाद, आरोप प्रत्यारोप एकदम नगण्य है. अगर आपके मन में हिंदी के प्रति थोड़ी बहुत भी इज्जत है तो आप अपने व्यस्त समय में से थोड़ा समय हिंदी विकी के लिए जरूर निकालेंगे.

धन्यवाद --गुंजन वर्मासंदेश ०६:२३, १० मार्च २०१० (UTC)

English please

where is the page of " Indian wikipedia embassy " for these who did not speak hindi  ? . שחר1979 ०६:४८, ११ मार्च २०१० (UTC)

As per now, we don't have proper provision separately for non-Hindi speakers. This is the only channel where anybody can place queries/requests/confusions/abuses, etc. You are requested to please place your message here only, as it will be well attended. Yes we do have a page called विकिपीडिया:दूतावास reserved for embassy purpose, but normally no one is in practice to use, even check it.--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०१:४०, १९ मार्च २०१० (UTC)

Request

hi to all,

I wanted to ask if you can translate the following articles to hindi :

1 - " Mastic (plant resin) " => (english wikipedia)

2 - " Mastichochoria " => (english wikipedia)

3 - " גלידה מסטיק " => (hebrew wikipedia)

thank you, שחר1979 १५:४९, ११ मार्च २०१० (UTC)

See this article

जीनियस पब्लिक स्कुल् Does this article correct as per Hindi wikipedia standards. I think it needs wikification. Please somebody ask the creator of this article to wikify this and don't make non-sense articles like this. Even the name is not correct and the user has uploaded so many pictures of some people (may be some school staff). Tell this user that its a wikipedia article not school's website. I think the user has no wrong intentions of vandallism but he or she doesn't know about writing proper articles. So this user needs to be told that how good articles are written on wikipedia. Someone please wikify this articles on his behalf because my Hindi is not upto the mark. Thanks. हिन्दी १६:५५, १४ मार्च २०१० (UTC)

इस पृष्ठ के संपादक को वार्ता:जीनियस पब्लिक स्कुल् पर संदेश दे दिया गया है। इससे पूर्व भी १२ मार्च को उन्हें संदेश दिया जा चुका है। आशा है वे पालन करेंगे। अन्यथा आगे की कार्रवाई की जायेगी। ध्यानाकर्षण हेतु धन्यवाद।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०२:५६, १५ मार्च २०१० (UTC)

आपको कई बार व अनेक सदस्यों द्वारा चेतावनियां दी गई हैं। आप ने उन पर शायद ध्यान नहीं दिया, किंतु उन्हें पढ़ा अवश्य हैं, और फिर हटा दिया है। इसके बाद आप पहले बने लेखों व पन्नों पर अनावश्यक छेड़छाड़ , सामग्री बिगाड़ना व हटाना कर रहे हैं। ये अंतिम चेतावनी है। इसके बाद आपको अपने आई.पी के साथ सदा के लिये प्रतिबंधित भी किया जा सकता है। शायद आपको ये ज्ञान है, कि अंग्रेज़ी विकिपीडिया में कुछ भी भरते जाएं, कोई देखने वाला नहीं है, तो कृपया अपनी इच्छा वहां भी पूरी करके एक बार परख लें।

हां स्वस्थ योगदान हेतु यहां भी स्वागत है। आपको ये भी बताया गया था, कि लेखों के नीचे स्वयं के चित्र न लगायें। शायद आपको अपनी पब्लिसिटी का माध्यम लगा हो, किंतु ये मुक्त ज्ञानकोष है,और इसकी अपनी गरिमा है। कृपया इसे बना रहने दें। आशा है, दोबारा लिखने की आवश्यकता न होगी और हमें अब एक स्वस्थ लेख सामग्री योगदान करने वाला एक जिम्मेदार सदस्य मिलेगा। तब आपका हृदय से स्वागत करेंगे। धन्यवाद।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०१:५९, १७ मार्च २०१० (UTC)

झलकारीबाई - कुछ प्रश्न

वार्ता:झलकारी बाई पर कुछ प्रश्न उपस्थित किये गये हैं. आपके विचार आवश्यक हैं. धन्यावाद! Shivashree ०४:०४, १७ मार्च २०१० (UTC)

उत्तर वहीं दिया गया है।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०९:३१, १८ मार्च २०१० (UTC)

Please provide input for the strategic planning process!

This message is posted by Philippe on behalf of Tyler: English text: My name is TylerT, and I am a member of the team from the Bridgespan Group that has been working with the Wikimedia Foundation throughout its strategic planning process. As you may have heard, as part of this process the Foundation has decided to experiment with making short-term investments to put staff on the ground and help grow readership and participation across the Wikimedia projects and languages in a few high-priority places. The idea of this pilot program is to determine what works, and what doesn't, and document those findings. India is one of the places that is being considered, and we would appreciate any help in understanding the following:

  1. What has the Indian Wikimedia Community done in the past year to increase readership and participation?
  2. What plans does do the Indian Wikimedia Community have to continue to work on increasing readership and participation?
  3. What are the greatest challenges the Indian Wikimedia Community faces in increasing readership and participation?
  4. How could the Foundation help?
  5. If the Foundation were to put staff on the ground in India, where would it make the most sense for them to be located?
  6. Is there anything else the Foundation should consider when deciding whether or not to put staff on the ground in India?

You can leave comments for me here, or on my talk page on the strategy wiki, or by emailing strategy@wikimedia.org.

Thanks in advance for your help! Tyler

PS - please translate and distribute this message to anyone who may be interested!

दूरदर्शन

हिन्दी में टेलिविज़न को दूरदर्शन कहा जाता है लेकिन दूरदर्शन कहने या लिखने से दूरदर्शन चैनल अधिक मन में आता है। मेरे विचार से टेलिविज़न को हिन्दी में दूरदर्श्यान्त्र या दूरदर्शान्त्र कहा जा सकता है। यह दूरदर्शन और यन्त्र को मिलाकर बना है। चूंकि टेलिविजन एक प्रकार का यन्त्र ही है इसलिए इसे दूरदर्शान्त्र या दूरदर्श्यान्त्र कहा जा सकता है। एक और शब्द जो प्रयुक्त किया जा सकता है वह है दूरदर्शावक। यह मेरी राय है और सभी शब्द मैंने अपनी समझ से सुझाए हैं। रोहित रावत १९:००, १८ मार्च २०१० (UTC)

आपकी राय का स्वागत है। हां दूरदर्शन शब्द हिन्दी में टेलिविज़न हेतु सुरक्षित है। क्योंकि भारत में प्रथम दूरदर्शन चैनल इसी नाम से चला अतएव संदेह होना निश्चित ही है, किंतु उसका समाधान है कि उस एक चैनल के पृष्ठ का नाम दूरदर्शन (चैनल) लिखा जाये (जो कि पहले ही दिया हुआ है)। मूल शब्द को उसके अर्थ से न भटकायें तो बेहतर होगा। क्योंकि हरेक व्यक्ति दूरदर्श्यांत्र आदि शब्द नहीं जानता है। साथ ही सर्च बॉक्स में यदि आप मात्र दूरदर्शन भी लिखें तो सभी विकल्प आते हैं, इनमें से आगे चैनल लगा देखकर संदेह अपने आप ही मिट जाता है। हां अत्यधिक संदेह वाले लोग दूरदर्शन (बहुविकल्पी) भी देख सकते हैं।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०१:३६, १९ मार्च २०१० (UTC)

हिन्दी विकि चौवन हजारी हुई

बधाई ! अपनी विकि ५४००० के आगे निकल गयी। लगे रहिये। -- अनुनाद सिंहवार्ता १३:५१, २४ मार्च २०१० (UTC)

Wikimania Scholarships

The call for applications for Wikimania Scholarships to attend Wikimania 2010 in Gdansk, Poland (July 9-11) is now open. The Wikimedia Foundation offers Scholarships to pay for selected individuals' round trip travel, accommodations, and registration at the conference. To apply, visit the Wikimania 2010 scholarships information page, click the secure link available there, and fill out the form to apply. For additional information, please visit the Scholarships information and FAQ pages:

Yours very truly, Cary Bass
Volunteer Coordinator
Wikimedia Foundation

ग्रैंड ट्रंक रोड

हिन्दी में ग्रैंड ट्रंक रोड (Grand Trunk Road- G T Road) को क्या कहते हैं? सदस्य:Dinesh smita २३ अप्रैल २०१०,१०:२०

प्रधान मुख्य मार्ग रोड या प्रधान मुख्य मार्ग सड़क--मयुर बंसल वार्ता ०५:००, २३ अप्रैल २०१० (UTC)

वैसे इसे हिन्दी मे भी समान्यत ग्रैंड ट्रंक रोड या जी टी रोड लिखा जाता है ऊपर सिर्फ इसका अनुवाद है--मयुर बंसल वार्ता ०५:०५, २३ अप्रैल २०१० (UTC)

ग्रैंड ट्रंक रोड को हिन्दी या आधिकारिक रूप से शेरशाह सूरी मार्ग कहते हैं।[1][2] अतः इसे सभी भाषाओं में इस नाम से संबोधित किया जा सकता है। किन्तु कुछ अन्य स्थानों जैसे दिल्ली में भी शेरशाह सूरी मार्ग है, जो मात्र दिल्ली के अंदर की एक सड़क है, अतः कभी कुछ संदेह हो सकता है। इसे साधरण रूप में हिन्दी में भी ग्रैंड ट्रंक माग भी लिखा जा सकता है। --प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०८:४६, २३ अप्रैल २०१० (UTC)
संदर्भ:
  1. Encyclopaedia Of Tourism In 21St Century (Set Of 5 Vols.)By Pradeep Kumar Johri
  2. The Grand Trunk Road: Travelling the `River of Life' - Himachal

Please check this article

Can you please check this article and make corrections? - ताजमहल बांग्लादेश Thanks --92.19.6.50 २१:२३, २७ अप्रैल २०१० (UTC)

इस लेख को सम्पादन हेतु खोलें

कृपया हिन्दू धर्म नामक लेख को सम्पादनों के लिए खोला जाए, कम से कम पंजीकृत सदस्यों के सम्पादन के लिए तो, क्योंकि इस लेख को विकिफ़ाई करने की आवश्यकता है। जब लेख को विकिफ़ाई कर दिया जाएगा तो मैं चौपाल पर सूचित कर दूँगा। धन्यवाद। रोहित रावत १५:२८, २ मई २०१० (UTC)

महाभारत

हिन्दी विकिपीडीया पर महाभारत लेख का पूर्ण विकास और निर्वाचन स्तर पर ले आने का श्रेय लगभग पूर्णतया सदस्य:मयूर कुमार को जाता है। इसके लिये उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूं। वैसे तो उन्हें उत्साहवर्धन हेतु बार्नस्टार भी दिया गया है। किंतु मात्र इस लेख को बनाना ही नहीं वार्ता:महाभारत पृष्ठ पर सदस्य:युकेश से उनके वार्तालाप जिसे शायद शास्त्रार्थ के समकक्ष रख सकते हैं, को देखकर ये भी ज्ञात होता है कि मयूर कुमार जी ने महाबारत लेख बनाने हेतु ग्रन्थों का गहन अध्ययन किया है और पूरी जानकारी के साथ युकेश जी को संतुष्ट किया व उनकी शंकाएं मिटायीं। ये वार्ता पृष्ठ सहेजने योग्य है, जो भविष्य के लिये महाबारत लेख के संदर्भ हेतु महत्त्वपूर्ण अभिलेख का काम करेगा। इसके लिये मयूर जी को हार्दिक शुभकामनाएं व ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह इनका सान्निध्य हिन्दी विकिपीडीया को लाभान्वित करता रहे।

--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०३:२८, ६ मई २०१० (UTC)

Please translate this map

Hello,

Please could you translate this map into HINDI by clicking here.

Thanks. --AnonyLog 17:20, 17 2010 (UTC)

आपके द्वारा बताया गया चित्र अनुवाद कर पुनः हिन्दी विकी पर अपलोड किया गया है।
कृपया देखें map hi.svg यहां
--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०८:५५, १८ मई २०१० (UTC)


संपादन अनुरोध

लेख २०१० एवं इससे संबंधित लेखों को संपादित करने की जरूरत है। प्रबंधकगण एवं सदस्यों से इसमें सहायता की अपेक्षा है। अनिरुद्ध  वार्ता  २२:५६, १८ मई २०१० (UTC)

मेरे लायक कोई सेवा हो तो अवश्य बताये मै यथा संभव प्रयास करूँगा, आपको हिन्दी विकि पर वापसी करने एवं अपना बहुमुल्य समाचार रुपी योगदान देकर हम सभी हिन्दी विकि पाठको को लाभान्वित करने के लिये धन्यवाद--मयुर वार्ता १३:२३, २० मई २०१० (UTC)

मुख पृष्ठ पर २०१० के लिंक

प्रबंधकों से एक अनुरोध है कि मुख पृष्ठ पर समाचार कॉलम के ऊपर या नीचे एक पट्टी बनाकर २०१० से संबंधित चारों लेखों के लिंक दे दें। अनिरुद्ध  वार्ता  २३:००, १८ मई २०१० (UTC)

विचार अच्छा लगा। अंग्रेज़ी विकि में पहले ही ऐसा किया हुआ है। हमारे पास ऐसे लेखों की कमी थी। अतः अब जबकि ऐसे लेख बन चुके हैं, ये कड़ियां मुखपृष्ठ पर अच्छी लगेंगीं।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०१:०७, १९ मई २०१० (UTC)

इनका क्या करें?

कुछ सदस्यों ने अपने सदस्य पृष्ठ पर भारत के शहर की श्रेणी लगा ली है। सदस्य:Akashvedi - विकिपीडिया [1] इससे इनका कुछ बने न बने लेकिन भारत के शहर श्रेणी का रूप और अर्थ तो बिगड़ ही गया है। अभी तक सदस्य पृष्ठ पर संपादन की अनधिकार चेष्टा मैने नहीं की है। आगे जैसी विज्ञ जनों की मर्जी। अनिरुद्ध  वार्ता  ००:३३, २० मई २०१० (UTC)

वैसे ऐसी कोई समस्या हो, तो उसे कोई भी सुलझा सकता है। ध्यान दें, कि सदस्य नया है, तो उसे पता नहीं होगा कि क्या गल्लती हो गयी है। हां कोई अनुभवी सदस्य हो तो उसे वार्ता पर बताया जा सकता है। वर्ना स्वयं भी ठीक कर सकते हैं। हां ये अवश्य देख लें, कि क्या समस्या सदस्य पृष्ठ की है, या उसमें लगे किसी सांचे आदि की। तब उस सांचे को सुधारना होता है।फिर भि ध्यानाकर्षण का धन्यवाद।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०३:११, २० मई २०१० (UTC)

आपकी आशंका सही है। यह सदस्यों की नहीं उनके सदस्य पृष्ठ पर लगाए गए साँचे की समस्या है। उसमें प्रयोक्ता के रूप में भारत का शहर शामिल है जिसके कारण स्वतः इस श्रेणी में उनका नाम आ जा रहा है। इसी कारण बाद में मैने शरह श्रेणी में विकिया के सारे अनुभवी और समर्पित सदस्यों के नाम देखे। अब गुँजन जी, मुक्ता जी, आपका भी सदस्य पृष्ठ भारत के शहर श्रेणी में अच्छा नहीं लग रहा है। समस्या का कारण मिल गया है तो आशा है कि समाधान भी हो ही जाएगा। अनिरुद्ध  वार्ता  ०७:०८, २० मई २०१० (UTC)

भारत के प्रांत का पुनर्निर्देशन ठीक कर दें।

श्रेणी:भारत का एक उपविभाग है भारत के प्रांत। इसे खोलने पर यह भारत के राज्य शीर्षक लेख की ओर पुनर्निर्देशित हो जाता है। कृपया इसे मिटा दें या श्रेणी:भारतीय राज्य की ओर पुनर्निर्देशित कर दें। अनिरुद्ध  वार्ता  ००:४३, २० मई २०१० (UTC)

जब कभी किसी श्रेणी को श्रेणी लगाने के अलावा अन्य किसी माम के लिये लिखा जाता है, जैसे ऊपर के संदेश में, तब उसके नाम से पूर्व एक कॉलन लगा देते हैं, अन्यथा वह दिखाई नहीं देती और लेख के नीचे लग जाती है। इसे [[:श्रेणी:भारत]] के रूप में लिखना चाहिये।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०३:०२, २० मई २०१० (UTC)
समस्या सुलझ गयी है।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०३:०७, २० मई २०१० (UTC)

नक्शोके(मॅप्स) उपयोगके बारेमे सावधानी बरतें

अक्सर भारत देश या राज्योंके के नक्शोके(मॅप्स) विकिपीडियामे लगातेवक्त विकिपीडीयन्स भारतकी आंतरराष्ट्रीय सिमाएं क्या दिखायी गयी है इस बारेमे सजग और संवेदनशील नही दिखाई देते| नक्शोका उपयोग एक गंभीर बात है, इसे गंभीरतासेही लेना चाहीए । सभी विकिपीडीयन्ससे प्रार्थना है कि, इस विषय अधीक अभ्यास करे और सही नक्शो का उपयोग करने का प्रयास करें।

सभी हिन्दी विकिपीडियन्स को शुभ्च्छाऍ

Mahitgar ०७:४४, २६ मई २०१० (UTC)

चित्र:भारत राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश.png
भारत - राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश।
आपकी बात सही है की लेखों में भारत के मानचित्रों को दिखाते समय हमें सावधानी बरतनी चाहिए लेकिन यदि हम लोग भारतीय मानचित्रों को वैसे दिखाते है जैसा की हम लोगों ने अपनी स्कूल-कॉलेज की किताबों में देखा है तो इसका अर्थ यह होगा की हिन्दी विकिपीडिया, भारत सरकार और भारत का ही प्रतिनिधित्व करता है जो की मेरे विचार में सहीं नहीं होगा। हाँ यह अवश्य किया जा सकता है की पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चिन को भारतीय सीमा के भीत ही दिखाया जा सकता है लेकिन शेष भरत से कुछ अलग रंग में जैसा मैंने इस मानचित्र में किया है।

इससे हम लोग अपने देश से सम्बन्धित इस संवेदनशील मुद्दे को भी समझा सकेंगे और हिन्दी विकिपीडिया को एक अंतर्राष्ट्रीय विकिपीडिया भी रहने दे सकेंगे जो ना केवल भारत का बल्कि पूरी दुनिया के देशों का प्रतिनिधित्व करता हो।

यह मेरा विचार था, बाकि आप लोग जैसा ठीक समझें। धन्यवाद। रोहित रावत १३:२१, २९ मई २०१० (UTC)


रोहित रावत जी द्वारा किया गया प्रयास एवं सुझाव उत्तम है, यही प्रणाली यहाँ हिन्दी विकि पर उत्तम रहेगी।--मयुर कुमारवार्ता १३:५३, २९ मई २०१० (UTC)

एक कमी है । भारतीय काश्मीर के उत्तर में एक और सीमा दिखाई जानी चाहिये, यानि कि कुल मिलाकर जम्मू और काश्मीर में तीन सीमाएँ होनी चाहियें :

१. हिमाचल प्रदेश के उत्तर में, जो कि पाकिस्तान और चीन के दावे हैं । २. भारतीय काश्मीर और लद्दाख के चारों ओर, जो कि सूरत-ए-हाल है । इस में पाकिस्तान के "उत्तरी इलाक़े" (Northern Areas) और चीन के अक्सई चिन के बीच भी एक सीमा होगी । ३. भारत द्वारा दावित जम्मू और काश्मीर की भूतपूर्व रियासत । Maquahuitl ०५:४०, १२ जून २०१० (UTC)

जहाँ तक मुझे पता है इस राज्य का नाम हिन्दी में कर्णाटक लिखा जाता है नाकि कर्नाटक। यह केवल अंग्रेज़ी के Karnataka का देवनागरी लिप्यन्तरण है। कृपया इस लेख का नाम सही किया जाए। धन्यवाद। रोहित रावत १३:२१, २९ मई २०१० (UTC)

प्रमाणिक तौर पर तथा भारत सरकार की वेबसाईट्स द्वारा इसे कर्नाटक ही दिखाया गया है अतः कर्नाटक ही सही नाम है, एन सी आर टी की किताबों में भी इसे कर्नाटक लिखा जाता है--मयुर कुमारवार्ता १३:४०, २९ मई २०१० (UTC)
इस नाम की सभी संभव वर्तनियां मुख्य नाम पर अनुप्रेशित की जा सकती हैं, और मुख्य लेख में इटायमोलॉजी के अंतर्गत कुछ मुख्य वर्तनियां लिखी जा सकती हैं। किंतु सही नाम हेतु ३-४ मानक जालस्थलों पर व नां के अर्थ द्वारा समर्थन प्राप्त नाम को ही रखना चाहिये। इस बारे में कर्नाटक नाम का उद्गम देखें:
इस नाम का मूल है: करु (काला)+ नाडु (देश या भूमि)= करुनाडग; जहां करु, अर्थात काला यहां की काली मृदा से आया है, और नाडु अर्थात प्रदेश या क्षेत्र। इस संदर्भ से इसका नाम कर्नाटक प्रतीत होता है।
कर्नाटक शब्द का एक मूल संस्कृत संधि कर्ण (कान)+अतति (अर्थात भ्रमण)= यानि जहां कान घूम जायें, यानि जहां के संगीत (कर्णाटक संगीत) को सुनकर कान घूमना चाहें, मस्त हो जायें। इस संदर्भ से कर्णाटक प्रतीत होता है।
तेलुगु साहित्य में विजयनगर साम्राज्य को कर्नात क्षेत्र का रिवाइवर माना गया है: देखें कर्नात साम्राज्य
अतः मेरे विचा से कर्नाटक या कर्णाटक दोनों का ही पूरा समर्थन मिलता है। हां भारत सरकार के राष्ट्रीय पोर्टल को मानक मानना पूरी तरह सही नहीं है, इस बारे में पहले भी चर्चा हो चुकी है, शयद जब हिन्दी या अंग्रेज़ी अंकों का चयन किया जाना था। अतएव इसके नाम को कर्नाटक रहने दें, और प्रथम वाक्य में ही (जिसे कर्णाटक भी कहा जाता है) लिख सकते हैं।

--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०३:१५, ३० मई २०१० (UTC)

आशीष जी का विचार उत्तम है परन्तु इसके साथ हमें [2] तथा[3] आदि नियमों का भी ध्यान रखना चाहिये, हमारा प्रमुख लक्ष्य विकि पर हिन्दी का शोध करने का नहीं अपितु एक सरल हिन्दी भाषा में ज्ञान उपलब्ध कराना है, हाँ यह ज्ञान अगर शुद्ध हिन्दी में हो तो और अच्छा लगेगा, परन्तु मुख्य ध्येय तो ज्ञान उपलब्ध कराना होना चाहिये, इसी लिये जिम्बो(जिमि वेल्स) ने इस विकिपीडिया की स्थापना की थी, आगे आप सभी जैसा सही लगे--मयुर कुमारवार्ता ०४:३३, ३० मई २०१० (UTC)

भाषा साँचा

मुझे लगता है की किसी ने भाषा साँचे में कुछ छेड़छाड़ की है क्योंकि सभी भाषाओं वाले लेखों पर साँचा इस प्रकार दिख रहा है जैसे इन कुछ लेखों पर हीरीरो भाषा, जर्मन भाषा। कृपया इस साँचे को तुरन्त ठीक किया जाए क्योंकि यह साँचा लगभग सभी भाषाओं पर लगा हुआ है और इससे भाषा वाले लेख अच्छे नहीं दिख रहे हैं। धन्यवाद। रोहित रावत १२:२२, ३१ मई २०१० (UTC)

यह साँचा का निर्माण जर्मन भाषा के साँचा से हुआ था। बाद में यह साँचा में एक सदस्य नें जर्मन को हटाकर अंग्रेजी साँचा का पाठ रख दिया। अभी नयें लेखौं में जैसे कि हिन्दी, नयें पाठ पर आधारित साँचा रखा हुआ है। जर्मन और अंग्रेजी दोनों मूल के साँचे को मिलाकर हिन्दीकरण करना आवश्यक है (उदा॰ हिन्दी में उच्चारण रखने कि कोही आवश्यकता नहीं है क्योंकी देवनागरी एक अबुजिडा है जिसमें हम जो लिखते है वही उच्चारण करते है)| कालान्तर के लिए मैनें जर्मन से अंग्रेजी की परिवर्तन से पहले का ज्ञानसन्दूक को ज्ञानसन्दूक भाषा २ के नाम से रखा है। जो भी लेखौं पर ऐसी समस्या दिख रहा है, उन पर " २" लगाने से ज्ञानसन्दूक के पाठ दिख जाएगा। धन्यवाद।--युकेश १३:१३, ५ जून २०१० (UTC)

मैंने इस पृष्ठ पर मुख्य लेख के लिए एक लेख सुझाया है। कृपया देखकर अपनी राय दें। और दूसरी बात यह की उत्तराखण्ड लेख पर मुझे राज्य सरकार या राज्य का प्रतीक चिह्न लगाना है लेकिन जब में सम्पादन में देख रहा हूँ तो चित्र लगाने के लिए कोई स्थान नहीं दिख रहा, और जब उत्तराखण्ड राजचिह्न नामक लाल कड़ी पर क्लिक करके चित्र चढ़ा रहा हूँ तो वह लेख में नहीं दिखता। कृपया कोई भी सदस्य उत्तराखण्ड राज्य का राजचिह्न चढ़ा दे क्योंकि मुझे समझ नहीं आ रहा की कहाँ से चित्र अपलोड करूँ। धन्यवाद। रोहित रावत १२:२२, ३१ मई २०१० (UTC)

सुरक्षित लेख

मुखपृष्ठ पर आज का आलेख मे प्रदर्शित बहुत से लेख , मुखपृष्ठ से हटने के बाद भी सुरक्षित ही हैं , प्रबंधको से यह अनुरोध है कि पूर्व प्रदर्शित लेखों को असुरक्षित कर दें। --सुमित सिन्हावार्ता ०७:२७, १ जून २०१० (UTC)

साँचा

नारायण दत्त तिवारी नामक लेख में जो साँचा लगा हुआ हौ उसमें अंग्रेज़ी में In office लिखा हुआ आ रहा है। मैंने साँच खोल कर देखा था लेकिन मुझे कुछ समझ नहीं आया। इसलिए किसी भी सदस्य, जो साँचो में निपुण हो, से अनुरोध है की अंग्रेज़ी के इन शब्दों को हटा कर हिन्दी का उप्युक्त शब्द लिख दे। इसी प्रकार रमेश पोखरियाल नामक लेख को भी देखें जिसमें साँचा लगा हुआ है। इसमें उत्तराखण्ड के पहले मुख्यमंत्री के नीचे जो व्यक्ति लिखा हुआ आ रहा है वह गलत है। अंग्रेज़ी के incumbent का हिन्दी में अर्थ होता है पदस्थ, या पदाधिकारी अर्थात वह व्यक्ति जो पद पर बना हुआ हो। कृपया इसे भी ठीक कर दें। ये दोनो सुधार एक ही साँचें में करने है साँचा:Infobox officeholder। धन्यवाद। रोहित रावत १०:१७, ५ जून २०१० (UTC)

संवन्धित कार्य हो गया है। अगर कोही और सुझाव हों तो कृपया व्यक्त कीजिए। धन्यवाद!--युकेश ११:४०, ५ जून २०१० (UTC)
मैने दोनों लेख देखे, किन्तु नतो ति वारी जी के यहां In office मिला न पोखरियाल जी के यहां व्यक्ति ही मिला। शायद किसी ने सही कर दिया हो, किन्तु ऑफिसहोल्डर सांचे में भी मेरा स्वयं का २७ जुलाई, २००९ का संपादन है, तब किसी ने सांचे को भी नहीं छुआ है। हां मेरे संपादन करते हुए साँचा:Infobox Officeholder/Office मॆं युकेश जी ने सुधार कर दिये। अतः कार्य संपन्न हो चुका है। हां संपादन अंतर्विरोध के चलते समय में अंतर अवश्य दिख रहे हैं।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  १२:२८, ५ जून २०१० (UTC)

प्रबन्धक के लिए नामाकरण

मैनें कुछ सदस्यौं को प्रबन्धक के निमित्त नामांकित किया है। कृपया अपना विचार वहाँ पर व्यक्त कीजिए।--युकेश १२:५९, ५ जून २०१० (UTC)

जनवरी की दुर्घटना के बाद हिंदी विकिया ने सुरुचीजी जैसे सम्माननीय सदस्य सहित मुनिताजी जैसा सक्रीय प्रबंधक भी खोया है। अभी नियमित रूप से केवल आशीषजी ही प्रबंधन के सारे दायित्व निभा रहे हैं। इसका परिणाम कई स्तर पर देखा जा सकता है। ऐसे में नियमित रूप से सक्रीय, संयत और अनुभवी सदस्यों को प्रबंधकीय अधिकार देने के लिए युकेश जी द्वारा उठाए गए कदम की सराहना और समर्थन किया जाना चाहिए। अनिरुद्ध  वार्ता  १४:१०, ५ जून २०१० (UTC)

बर्बरता

हिन्दी विकिपीडिया पर बर्बरताकारी गतिविधियाँ दिन प्रतिदिन बढती जा रही है कई अनामक सदस्योँ द्वारा कई लेखों एवं साँचों में कचरा भरा जा रहा है जैसे कई साँचे जो हिन्दू धर्म से संबंधित थे जैसे, जिसको मैने सुधार दिया है परन्तु को नहीं सुधार पाया हूँ कृप्या इसे सही करें

साथ ही समस्त प्रबंधको से यह निवेदन करुँगा की वे अंग्रेजी विकिपीडिया से बर्बरता से निपटने के लिये नई तकनीकों को हिन्दी विकिपीडिया पर प्रयोग करे, जिससे बर्बरता रुपी समस्याओं को सरलता से सुलझाया जा सके, अन्यथा विकि के लेखों में निरंतर कचरा भरता चला जायेगा--मयुर कुमारवार्ता १४:१५, ७ जून २०१० (UTC)

क्रम संख्या १ व २ को सुधार के बाद सुरक्षित किया गया है, किन्तु ३ में ध्वंस समझ नहीं आया है।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  १९:३२, ८ जून २०१० (UTC)

लगता है कि इसमें पहले से ही किसी ने सुधार कर दिया है, क्योंकि २ दिन पूर्व इसमें कचरा भरा हुआ नजर आ रहा था। या फिर शायद लिंक १ का लिंक ३ से संबन्ध था अतः लिंक १ के सुधरने पर लिंक ३ भी अपने आप ठीक हो गया--मयुर कुमारवार्ता १९:४३, ८ जून २०१० (UTC)

सबसे पहले तो यह सुझाव दूँगा की बर्बरता सही शब्द नहीं है। इस प्रकार की गतिविधियों को उत्पात कहा जाता है नाकि बर्बरता, क्योंकि बर्बरता का अर्थ होता है किसी पर अत्याचार करना, दया ना दिखाना, किसी के प्रति अमानवीय व्यवहार करना। लेकिन हिन्दी विकि के लेखों या आमतौर पर अन्य विकियों पर जो गंद भरा जाता है वह उत्पात या उपद्रव होता है, फिर भी उत्पात सही शब्द है। अब बात इसके समाधान की तो मैं तो यह राय देना चाहूँगा की अंग्रेज़ी विकि के समान ही यहाँ भी बिना खाता निर्माण किए नए लेख बनाने पर प्रतिबन्ध लगाया जाए। इससे कुछ हद तक उत्पातियों से निपटा जा सकेगा क्योंकि खाता बनाने में समय लगेगा और फिर खाते पर प्रतिबन्ध लगाना भी सरल है बजाए के आईपी पते पर लगाने के। इसके अतिरिक्त यदि कोई सदस्य तकनीकी रूप से दक्ष है तो वह कुछ बॉट बना सकता है ताकी कुछ विशेष प्रकार के शब्द या वाक्य लेखों में ना भरे जा सकें। हालांकि हिन्दी विकि पर इस प्रकार का बॉट एक सीमा तक ही सफल होगा क्योंकि हमरी भाषा का अभी भी मानकीकरण नहीं हुआ है और इसलिए वर्तनी भी अमानकीकृत ही है। इसलिए जहाँ अंग्रेज़ी में FUCK (लिखने के लिए क्षमा लेकिन लिखे बिना समझाया नहीं जा सकता था)शब्द बिना परिपेक्ष नहीं भरा जा सकता क्योंकि यह शब्द एक प्रकार से ही लिखा जाता है वहीं हिन्दी में इस शब्द की न जाने कितनी वर्तनियाँ होंगी। लेकिन हाँ कुछ सीमा तक तो रोक लग ही सकेगी। रोहित रावत १७:५२, १४ जून २०१० (UTC)

५५, ००० पार होने पर सबको बधाई

{{{1}}}

आज हिन्दी विकिपीडिया पर ५५,००० लेख बनने के अवसर पर समस्त विकि परिवार को बधाईयाँ। इसके लिये समस्त सदस्यों, प्रबंधको एवं बाट कार्यकर्ताओं को बधाई, शुभकामनाएँ और सबकी एकजुटता को मेरा नमन। यदि हम सब इसी प्रकार काम जारी रखें तो जल्द ही हिन्दी विकि श्रेष्ठ गुणवत्ता वाले लेखों सहित एक लाख लेखों वाले विकियों की श्रेणी में पहुँचा देंगें।--मयुर कुमारवार्ता ०७:३९, ९ जून २०१० (UTC)
केवल २०० मासिक सक्रिय सदस्यों वाले समूह का हौसला और उसकी यह उपलब्धि प्रसंशनिय और आशा जगाने वाली है। इन दिनों सर्वाधिक सक्रिय रहने वाले आशीषजी, अनुनादजी, रोहितजी और मयूरजी को विशेष बधाई।

अनिरुद्ध  वार्ता  १८:४५, ९ जून २०१० (UTC)

मेरी ओर से भी सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई। हम सभी लोग इसी प्रकार अपना काम जारी रखें बस यही आशा करता हूँ। रोहित रावत १०:३१, १० जून २०१० (UTC)

{{{1}}}

हार्दिक शुभकामनायें

सभी नव प्रभंधक गणों को मेरी हार्दिक शुभकामनायें. आशा करता हूँ विकी को आपका लम्बा साथ मिलेगा. --गुंजन वर्मासंदेश ०६:५३, १३ जून २०१० (UTC)


मेरी तरफ से भी सबको बधाई ! कोशिश की जाय कि और अधिक लोग हिन्दी विकि में योगदान करें। आगामी हिन्दी दिवस तक ६०००० लेख हो सकें तो अच्छी प्रगति कह सकते हैं। और अच्छे लेख आरम्भ किये जांय भले ही आधार (स्टब) ही क्यों न हों। समय-समय पर हिन्दी ब्लॉगजगत में विकिपिडिया पर योगदान करने के लिये आह्वान किया जाय। संक्षेप में 'गेटिंग स्टार्टेड' जैसे लेख लिखें जाँय। -- अनुनाद सिंहवार्ता १३:४२, १४ जून २०१० (UTC)
हिन्दी विकिपीडिया पर प्रबन्धक जैसा दायित्व वाला पद सौंपने और मुझपर यह विश्वास करने के लिए की मैं इस पद को सम्भाल सकूंगा इसके लिए धन्यवाद। मैं हिन्दी विकि पर योगदान करता आया हूँ और आगे भी निरन्तर अपना योगदान जारी रखूँगा और साथ ही मैं विभिन्न संजाल फोरमों पर भी लोगों से हिन्दी विकि में योगदान करने की अपील करूँगा। आइये और हिन्दी विकि को हिन्दी दिवस तक ६०,००० के पार पहुँचा दे लेकिन गुणवत्ता से समझौता करे बिना। एक बार पुनः धन्यवाद। रोहित रावत १६:०८, १४ जून २०१० (UTC)

मेरी ओर से भी सभी नवीन प्रबंधकों, अनुनाद जी, रोहित जीमयूर जी, तथा नवीन प्रशासक, आशीष जी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ। अरे भई, "विकिपीडिया पर क्या चल रहा है"-वाला साँचा किस दिन के लिए बनाया था :-) उसमें यह खबर लिख देते तो आसानी से पता चल जाता। खैर।

आशा है कि, इन नवीन अधिकारिताओं के साथ हिन्दी विकिपीडिया तीव्र गति से आगे बढ़ेगा, तथा इसकी गुणवत्ता भी उत्कृष्ट होती जायेगी। -Hemant wikikoshवार्ता ०६:५६, १६ जून २०१० (UTC)

प्रशासक पदस्थ

मेरी ओर से सभी सदस्यों और विशेषकर समर्थन करने वाले व मुझसे आशा रखने वाले सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद। आगे मैं प्रणबद्ध होता हूं, कि हिन्दी विकीपीडिया के लिये निरंतर प्रयासरत रहूंगा कि वह ऊंचे से ऊम्चे स्थान पर पहुंचे। मेरे दायित्वों में अधिकारों से कहीं अधिक वृद्धि हुई है। ऐसा मानकर अधिक से अधिक योगदान करना तो है ही, साथ ही मुझे कुशल प्रशासन भि करना है, जिसके द्वारा अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य यहां योगदान दें और पूर्ण संतुष्टि ही नहीं वरन अपने को भाग्यशाली समझें कि वे इस हिन्दी भाषा के हितार्थ और उत्थानार्थ बनी परियोजना का अंग हैं। अधिक लिखना शायद बड़बोलापन हो, बेहतर होगा कि कुछ कर दिखाऊं। --प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  १२:३४, १४ जून २०१० (UTC)

हां मेरे कार्यालय से मेरा स्थानांतरण पूर्वोत्तर भारत में उत्तर लखीमपुर के लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र में होने के कारण कुछ दिन संपादन में व्यावधान रहेगा, जिसके लिये मैं क्षमाप्रार्थी हूं। किन्तु आगे उसकी पूर्ण भरपायी करने का प्रयास करूंगा।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  १२:३६, १४ जून २०१० (UTC)

बर्बरता रोकने हेतु सुझाव

हिन्दी विकि पर बढ रही बर्बरता की गतिविधियों निरंतर बढ रही है लेखों में रोजना कुछ अनामक सदस्य कचरा भरते जा रहे है जिससे हिन्दी विकि की गुणवत्ता पर काफि असर पड़ रहा है इसको रोकने के लिये समस्त प्रबंधक एवं सदस्य अपनी राय दे-- चित्र:Penpaper.pngमयुर कुमार | वार्ता  १६:२७, १४ जून २०१० (UTC)

मेरे विचार में जो आई पी या अनामक सदस्य बर्बरता कर रहा है उसे पहले {{ब-१}} से स्वागत चेतावनी फिर {{ब-२}} से अन्तिम चेतावनी देकर इसके बाद १ सप्ताह के लिये प्रतिबंधित किया जा सकता है फिर भी यदि बर्बरता नहीं छोड़ता है तो १ महीने के लिये तथा इसके बाद ३ महीनो का प्रतिबंध लगाया जा सकता है-- चित्र:Penpaper.pngमयुर कुमार | वार्ता  १६:३९, १४ जून २०१० (UTC)

कृपया ध्यान दे(सदस्य 92.8.202.26 एवं 92.8.217.70 के बारे में)

प्रभंदक गण कृपया इस सदस्य का योगदान देखे. यह सदस्य सभी लेखो में देवनागरी लिपि में उर्दू में सम्पादन कर रहा है. कृपया इस के योगदान पर भविष्य में नजर रखे एवं हो सके तो इसे चेतायें. धन्यवाद --गुंजन वर्मासंदेश १२:३६, १७ जून २०१० (UTC)

लगता है कि ये सज्जन पाकिस्तान के निवासी हैं और हाल में ही गूगल का जो उर्दू अनुवादक आया है उसका भरपूर उपयोग कर रहे हैं। ये लेख दो दृष्टियों से आपत्तिजनक हैं -
  • अनुवाद ठीक नहीं है ; हिन्दी में अप्रचलित अरबी-फारसी शब्दों को ज्यों का त्यों रख दिया गया है।
  • इन्हें पाकिस्तानी दृष्टिकोण से लिखा गया है। कुछ इतिहास एवं भूगोल के लेखों के लिये यह बात अधिक महत्वपूर्ण है।

-- अनुनाद सिंहवार्ता १३:०८, १७ जून २०१० (UTC)

सदस्य अवरोधित

मैंने सदस्य:Martin-vogel नामक सदस्य को अवरोधित किया था क्योंकि ये हिन्दी विकि पर अंग्रेज़ी शीर्षक के लेख बना रहे थे और लेखों की सामग्री भी अर्थहीन थी। लेकिन अब मेरे वार्ता पृष्ठ पर Sicherlich नामक जर्मन भाषा के एक सदस्य ने लिखा ही की Martin-vogel उत्पाती नहीं हैं। क्या मुझे उनकी बात पर विश्वास करना चाहिए? लेकिन इन्होनें बहुत से लेख ऐसे बनाए थे और इसलिए मैंने इनको प्रतिबन्धित किया था लेकिन केवल एक सप्ताह के लिए। अब मेरे दो प्रश्न हैं:

  • की कब किस सदस्य को प्रतिबन्धित करना है इसका निर्णय कैसे लिया जाता है, और
  • किसी सदस्य को प्रतिबन्ध मुक्त करने के लिए किस पृष्ठ पर जाना होता है।

कृपया कोई पुराना सम्पादक इस विषय में मेरा मार्गदर्शन करे। धन्यवाद। रोहित रावत १५:३९, २८ जून २०१० (UTC)

यह सदस्य निर्दोष था क्योंकि यह केवल मिटाने योग्य लेखो पर {{delete}} साँचा लगा रहा था, परन्तु कई बार जल्दी में भुलवश यह भुल किसी से भी हो सकती है। परन्तु इस भुल को सुधारने की कोई उचित व्यवस्था हमारे हिन्दी विकि पर नहीं है अंग्रेजी विकि की तरह, परन्तु अब अंग्रेजी विकि की व्यवस्था यहाँ पर कर दी गयी है इसके लिये प्रबंधक ध्यान दे कि जब भी किसी सदस्य को ब्लाक करे तो पहली बार में उसका आई पी बलाक न करे,(अगर भुतपूर्व वीके वोहरा जैसा केस बने तब ही किसी सदस्य का आई पी ब्लाक करे।) इस प्रकार ब्लाक सदस्य को यह संदेश नजर आयेगा। इसमें दी गयी सूचना के अनुसार वह अपना आई पी से {{unblock}} साँचा अपने वार्ता पृष्ठ पर लगाकर कारण लिख देगा, इस प्रकार उसके इस कार्य की सूचना आपको चौपाल पर नीचे लगी श्रेणी [[श्रेणी:अवरोधित सदस्य मुक्त करे]] पर मिलेगी। प्रबंधक कृप्या इसे समयानुसार चेक करते रहे।

  • अपना आई पी ब्लाक होने वाले सदस्य एक नया खाता खोल कर विकि पर संपादन कर सकते है(अवरोधित अनामक सदस्यों के लिये)
  • आई पी रेंज ब्लाक होने पर(वी के वोहरा जैसा केस) सदस्य ईमेल से किसी भी प्रबंधक से सम्पर्क कर सकते है।

इस तरह की प्रणाली से उत्पातिक गतिविधियों पर बिना किसी जोखिम के नियंत्रण लगाया जा सकेगा-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १५:५७, २८ जून २०१० (UTC)

इसके साथ किसी अवरोधित सदस्य का अवरोध हटाने के लिये उसके सदस्य पृष्ठ पर जाये, वहाँ ऊपर आपको दो विकल्प मिलेंगे एक तो विभाग बदले जिसमे अवरोध समयावधि कम या ज्यादा की जा सकती है एवं दूसरा अवरोध हटाये।-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १७:१८, २८ जून २०१० (UTC)

नए प्रबंधकों से निवेदन है कि कृपया वे सदस्यों के प्रतिबंधित करने के अधिकार को अंतिम विकल्प के रूप में चुनें तथा इस चुनाव के पहले धर्यपूर्ण प्रतिक्षा की क्षमता का परिचय दें। अनिरुद्ध  वार्ता  ०७:५१, ३० जून २०१० (UTC)

लिखने हेतु सहायता

कृपया मुझे यह बताने का कष्ट कीजिए की टंकण करते समय अन्तर्राष्ट्रीय कैसे लिखा जाए। क्योंकि अभी तो मैं इस शब्द को या जहाँ पर दो आते है लिखने के लिए अन्य स्रोतो का सहारा लेता हूँ। जब मैं हिन्दी विकि के लेखों पर अन्तर्राष्ट्रीय लिखता हूँ तो यह इस प्रकार आता है अन्तर्‍आष्ट्रीय। इसलिए मुझे बताएँ की कैसे सही से अन्तर्राष्ट्रीय शब्द लिखा जाए ताकि मुझे एक शब्द के लिए अन्य स्रोतों पर ना जाना पड़े। धन्यवाद। रोहित रावत १७:३३, २८ जून २०१० (UTC)

इस शब्द को लिखने के लिये पहले अन्तर् फिर स्पेस दे कर राष्ट्रिय लिखकर दोनो को मिला दे, जैसे: अन्तर् राष्ट्रिय =अन्तर्राष्ट्रीय, इससे आपको कही और नहीं जाना पडेगा। जल्द ही यह युनिकोड की यह समस्या दूर करने का प्रयत्न किया जायेगा-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १७:४४, २८ जून २०१० (UTC)

-->आपके द्वारा बताया गया उपाय कामचलाऊ है, स्थाई उपाय नहीं क्योंकि स्पेस देने पर आधा र पूरा र पूरा बन जाता है। इसके लिए पहले ३-४ बार स्पेस दबाने के बाद दाएँ-बाएँ जाने वाली कुञ्जियों से र तक शब्द लिखने के बाद फिर दाएँ जाने वाली कुञ्जी से १-२ स्पेस आगे जाकर बाकी का शब्द लिखना पड़ता है। मेरे विचार में यूनिकोड पर ही इस समस्या का समाधान निकाला जाए। खैर, सहायता के लिए धन्यवाद आपका और भटनागरजी दोनों का। रोहित रावत १६:५१, २ जुलाई २०१० (UTC)

अंतर्राष्ट्रीय लिखने हेतु बाराह का प्रयोग करें। इसमें antarrAShTrIy लिखने पर अन्तर्राष्त्रीय आता है। या फिर वही उपरोक्त तरीका अन्तर+्+राष्ट्रीय= अन्तर्राष्ट्रीय, जिसमें अन्तर के बाद संपादन संदूक के नीचे दिये संपादन उपकरण से देवनागरी शीर्षक के अन्तर्गत हलन्त "्" लगायें और फिर राष्ट्रीय लिखें। आशा है सही आ जायेगा।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १८:०७, २८ जून २०१० (UTC)

तिरंगा

हिंदी प्रदेश में तिरंगा संज्ञा के रूप में प्रयुक्त होता है विशेषण के रूप में नहीं। ठीक कृष्ण की तरह। इसके लिए उदाहरण एक ढूंढें हजार मिलेंगें। अनुरोध है कि भारत के ध्वज लेख का नाम तिरंगा कर दें।

नोट- यह टिप्पणी भारत का ध्वज और तिरंगा दोनों लेख देखकर की गई है। अनिरुद्ध  वार्ता  ०७:२०, १ जुलाई २०१० (UTC)

मेरे विचा से तिरंगा लेख का पाठ इस प्रश्न का स्वयं उत्तर देता है। ये बात शतशः सही है, कि हिन्दी प्रदेश में प्रायः तिरंगा शब्द भारत के ध्वज का द्योतक है, किन्तु इस कथन में हमें प्रायः लगाना आवश्यक रहता है। यह प्रायः यही दर्शाता है, कि असल में तिरंगा शब्द के कुछ अन्य अर्थ भि संभव हैं। ये अन्य अर्थ इस शब्द के बहुविकल्प उपलब्ध कराते हैं। अतः हमें सभी संभव विकल्पों का ध्यान रखते हुए, तिरंगा के शब्दिक अर्थ पर एक लेख (जैसा इस नां से बना ही हुआ है) व भारत के ध्वज नाम से अलग लेख उपलब्ध कराने का प्रयास करना चाहिये। हां तिरंगा लेख के नीचे इन्हें भी देखें उपशीर्षक के अंतर्गत्त भारत का ध्वज एवं भारत का ध्वज लेख में इसी शीर्षक के अंतर्गत्त तिरंगा का सुझाव देना चाहिये। साथ ही सबसे ऊपर अन्य प्रयोग सांचा भी लगाया जा सकता है।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १५:२३, ३ जुलाई २०१० (UTC)

इस पृष्ठ से सम्बन्धित कुछ सुझाव देना चाहूँगा:

  • इसमें जो सन्देश लिखा गया है वह मेरे विचार में नारंगी रंग में होना चाहिए नाकि हरे रंग में, क्योंकि नारंगी रंग हलकी चेतावनी के लिए प्रयुक्त किया जाता है। हरा रंग तो तब उपयोग में लाया जाता है जब सबकुछ सही-२ हो। लेकिन ये सन्देश किसी अपंजीकृत सदस्य को तब दिखेगा जब वह किसी सुरक्षित लेख को सम्पादित करना चाहेगा। इसलिए मेरे विचार में नारंगी रंग का सन्देश होना चाहिए। रोहित रावत १६:१३, ३ जुलाई २०१० (UTC)
  • सुझाव के लिये धन्यवाद, आपका सुझाव क्रियान्वित कर दिया गया है परन्तु लाल रंग में जैसा कि किसी भी असुविधा के होने पर दिखाया जाता है नारंगी रंग इसमें जँच नहीं रहा-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १६:५१, ३ जुलाई २०१० (UTC)
  • इस पृष्ठ पर इतने मोटे पाठ की इतनी आवश्यकता नहीं जान पड़ती। मोटा पाठ व्यर्थ में अधिक स्थान लेता है।
  • तीसरी बात यह की semiprotected, Autoconfirmed users, administrators इत्यादि लिखने की भी आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि हिन्दी विकि पर सम्पादन करने की इच्छा रखने वालों को कम से कम इन शब्दों की हिन्दी का ज्ञान तो होना ही चाहिए। यदि कोई इन समान्य से शब्दों को भी नहीं जानता तो वह भला हिन्दी विकि पर क्या सम्पादन करेगा। रोहित रावत १६:१३, ३ जुलाई २०१० (UTC)
  • मोटे अक्षरों में लिखने से स्थान का कोई संबंध नहीं, क्योंकि इससे संपादन विण्डो का आकार नहीं घटता। यदि आप अंग्रेजी विकि में देखेगे तो आपको पूरे आधे पेज का संदेश दिखेगा, उन्ही से सलाह के बाद यह संदेश बनाया गया है
  • दूसरी बात semiprotected, Autoconfirmed users, administrators को हिंदी एवं अंगेजी दोनों भाषाओं में इसलिये लिखा गया है क्योंकि हिन्दी विकि पर अन्यभाषाओं के कई बाट समुदाय काम क‍रते है जैसे Martin-vogel के साथ हुआ। साथ ही विकिमीडीया के सभी साफ्टवेयर की डिफाल्ट भाषा अंग्रेजी है। जिससे भविष्य में विकिमिडिया के किसी सदस्य को कोड परिवर्तन करने में कोई कठनाई नहीं होंगी। हाँ किसी लेख के संदर्भ में आपकी बात शत प्रतिशत सही है परन्तु साफ्टवेयर इन्टर्फेस में कई जगह अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया गया है।
हाँ,यदि कोई और समस्या शेष है तो अवश्य बताएँ -- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १६:५१, ३ जुलाई २०१० (UTC)
मैंने अंग्रेज़ी विकी के MediaWiki:Protectedpagetext को देखा। वहां पूर्ण सुरक्षित होने पर मात्र इतना पाठ है:
और अर्ध सुरक्षित होने पर:
अतः इसी कंडीशनल सांचे का प्रयोग हिन्दी के लिये भी किया जा सकता है। अंग्रेज़ी में न तो पाठ मोटा है, न ही कोई रंगीन पाठ है, किन्तु पाठ का आकार अवश्य बड़ा है, जिससे सामग्री स्वतः अपेक्षाकृत मोटी दिखाई देती है। वैसे तो वह मानक फॉर्मैट माना जा सकता है, किन्तु हिन्दी विकी उसे मानने का बाध्य नहीं है। अतः सर्व सम्मति से इसे तय किया जा सकता है। अंग्रेज़ी के अनुरूप फॉर्मैट पालन करने में कुछ कम मत भी सार्थक माने जा सकते हैं, किन्तु कुछ अलग करने हेतु पर्याप्त मत अवश्य होने चाहिये।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १६:५८, ३ जुलाई २०१० (UTC)

आप कृप्या वहाँ किसी सुरक्षित पृष्ठ को संपादित करके देखे, तो आप को स्वयं ही आधे पृष्ठ पर बना पूरा समाचार दिख जायेगा, उद्दारण के लिये यह देंखे-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १७:०७, ३ जुलाई २०१० (UTC)

दूसरी बात इस कंडीशनल सांचे को पहले ही हिन्दीविकि के लिये प्रयोग करने का प्रयास मैं कर चुका हूँ, परन्तु हमारा मीडियाविकि साफ्टवेयर पुराना होने की वजह से यह फारमेट यहाँ सपोर्ट नहीं करती-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १७:१०, ३ जुलाई २०१० (UTC)

उपरोक्त संदेश लिखने तक मैंने मीडियाविकि:Protectedpagetext1 अनुवाद कर बना लिया था। यदि सही काम करे तो इसे प्रयोग किया जा सकता है।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १७:३७, ३ जुलाई २०१० (UTC)

आपके द्वारा अनुवादित साँचे को कुछ संशोधनों के साथ क्रियान्वित किया जा चुका है। कुछ साँचों की फारमेट बदलने के बाद मीडियाविकि साफ्टवेयर इसे सपोर्ट करने लग गया है। मतलब की प्रारुप यह कर दिया गया है। इस साँचे में संशोधन हेतु सुझाव एवं सहायता के लिये आशीष जी एवं रोहित जी दोनों को धन्यवाद-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  २०:५९, ३ जुलाई २०१० (UTC)

यह सदस्य मूल रुप से पाकिस्तानी हो सकते है परन्तु अभी यह मेनचेस्टर, युनाइटेड किंगडम(United Kingdom) में रह रहा है जैसा कि इनके आई पी पते से पता चला। दूसरा यह कि इस सदस्य का कोई खाता नहीं अतः इसको यह सूचना भी नहीं दी जा सकती कि उर्दू में सम्पादन न करे क्योंकि यह शायद परिवर्तनशील आई पी रेंज पर हो। यह कार्य तभी हो सकता है जब यह सदस्य फिर संपादन करने वापिस आये, तब साथ के साथ ही इसे सूचना दे, अतः इसका ध्यान रखे--यह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  २२:००, १८ जून २०१० (UTC)

इस सदस्य को सूचना दे दी गयी है परन्तु यह सदस्य फिर भी सुधार नहीं कर रहा ,इसका कार्य जारी है--यह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १७:११, १९ जून २०१० (UTC)

यह आयपी शायद स्थायी है और यूके से मालूम पडता है । यह आयपी अंग्रेजी और उर्दू विकिपीडीया परभी योगदान कर रहा है । अभीतकके अंग्रजी और उर्दू विकिपीडियाके संपादनोपरसे दक्षीण आशियायी विषयोमे रूची लगती है. मगर इतने पर से पाकिस्तानी होने का अंदाज लगाना अनावश्यक जल्दबाजी होगी.

उनके लेखन योगदान पर ध्यान रखीए जंहातक उनको सूचना देनेका सवाल है तो वो शायद आपकी सूचना पढ और समझ सके हो ऐसे नही. आपको सूचना अंग्रेजी या उर्दूमे दे तो शायद वो समझ सके.

वैसे गूगल का उपयोगकरके हिंदी विकिपीडियाभी उर्दू विकिपीडियाका सहायक हो स्कता है .और उर्दू विकिपीडिया आप अभी हिंदी मे पढ सकते हो कितनी सही बात है.

ऐसी भाषांतर सुविधा और साऊथ आशियाइ भाषाओंकेलिए भी उपलब्ध हो तो बहूतही सही होगा मगर एकभाषी विकिपीडियाई दूसरी भाषा विकिपीडियामे संपादनकरनेकेपहिले किमान प्रविणता होतोही ऐसे करे इस निती से मै सहमत हूं.

Mahitgar ०७:५०, २५ जून २०१० (UTC)


सबसे पहले तो यह सुझाव दूँगा की बर्बरता सही शब्द नहीं है। इस प्रकार की गतिविधियों को उत्पात कहा जाता है नाकि बर्बरता, क्योंकि बर्बरता का अर्थ होता है किसी पर अत्याचार करना, दया ना दिखाना, किसी के प्रति अमानवीय व्यवहार करना। लेकिन हिन्दी विकि के लेखों या आमतौर पर अन्य विकियों पर जो गंद भरा जाता है वह उत्पात या उपद्रव होता है, फिर भी उत्पात सही शब्द है। अब बात इसके समाधान की तो मैं तो यह राय देना चाहूँगा की अंग्रेज़ी विकि के समान ही यहाँ भी बिना खाता निर्माण किए नए लेख बनाने पर प्रतिबन्ध लगाया जाए। इससे कुछ हद तक उत्पातियों से निपटा जा सकेगा क्योंकि खाता बनाने में समय लगेगा और फिर खाते पर प्रतिबन्ध लगाना भी सरल है बजाए के आईपी पते पर लगाने के। इसके अतिरिक्त यदि कोई सदस्य तकनीकी रूप से दक्ष है तो वह कुछ बॉट बना सकता है ताकी कुछ विशेष प्रकार के शब्द या वाक्य लेखों में ना भरे जा सकें। हालांकि हिन्दी विकि पर इस प्रकार का बॉट एक सीमा तक ही सफल होगा क्योंकि हमरी भाषा का अभी भी मानकीकरण नहीं हुआ है और इसलिए वर्तनी भी अमानकीकृत ही है। इसलिए जहाँ अंग्रेज़ी में FUCK (लिखने के लिए क्षमा लेकिन लिखे बिना समझाया नहीं जा सकता था)शब्द बिना परिपेक्ष नहीं भरा जा सकता क्योंकि यह शब्द एक प्रकार से ही लिखा जाता है वहीं हिन्दी में इस शब्द की न जाने कितनी वर्तनियाँ होंगी। लेकिन हाँ कुछ सीमा तक तो रोक लग ही सकेगी। रोहित रावत १७:५२, १४ जून २०१० (UTC)

इस लेख को देखें(सदस्य 92.8.202.26 एवं 92.8.217.70 के बारे में)

बराहवी (भाषा) कृपया इस लेख को पढ़े और मुझे बताएँ की क्या यह लेख हिन्दी विकि पर रखने योग्य है या इसे हटा दिया जाए। इस लेख का नाम भी पहले बराहवी (ज़बान)था जो मैंने सुधार कर बराहवी (भाषा) कर दिया लेकिन इस पूरे लेख में बहुत से उर्दू शब्द है या यूँ कहे की देवनागरी लिपि में उर्दू लेख लिखा गया है। मैंने इस लेख को हटाने की सोची लेकिन मुझे यह लगा की लेख किसी गलत मंशा से नहीं लिखा गया जैसे उत्पात मचाने के लिए लेकिन लेखक को हिन्दी भाषा का ज्ञान नहीं है। इसलिए मैंने इसपर विकिफ़ाइ का साँचा लगा दिया है। मैं इस लेख को ठीक कर देता लेकिन अहिन्दी शब्द इतने अधिक हैं और मेरी उर्दू भी इतनी अच्छी भी नहीं है की मैं इसे सुधार सकूँ। इसलिए मैंने लेखक के वार्ता पृष्ठ पर भी लिख दिया है की इस लेख को सुधारा जाए अन्यथा इसे हिन्दी विकि पर से हटा दिया जाएगा। आप लोगों की क्या राय है, क्या लेख हटाया जाए या सुधारा जाए? मुझे लगता है की लेखक पाकिस्तानी मूल का है लेकिन हिन्दी विकि पर योगदान का इच्छुक है। इसलिए मेरे विचार में इस लेखक को पहले कुछ हिन्दी सिखाने वाली साइट्स बताई जाएँ ताकी यह कुछ हिन्दी सीख ले और फिर यहाँ योगदान करे। रोहित रावत १६:०९, २६ जून २०१० (UTC)

इस लेखक को पहले भी सूचित किया जा चुका है। इसके योगदान यहाँ देखें। इसके समस्त लेखों में उर्दू भाषा का अत्यधिक प्रयोग है। यह सदस्य अभी यह मेनचेस्टर, युनाइटेड किंगडम(United Kingdom) में रह रहा है जैसा कि इनके आई पी पते से पता चला। परन्तु ये मूल रुप से पाकिस्तानी हो सकते है। इस सदस्य को कुछ दिनों के लिये अवरोधित किया जाये या अन्य कोई सुझाव हो तो सदस्य सुझाये।-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १८:५२, २६ जून २०१० (UTC)
इस लेख को फिल्हाल ऐसे ही छोड़ देना चाहिये। यदि किसी को इसका हिन्दी अनुवाद करने में रुचि हो, अभी या कभी भी, वह कर सकता है और फिर विकिफ़ाई सांचा हटा सकता है। हाल के लिये विकिफ़ाई सहित लेख सही स्थिति में है। इस साम्चे से किसी पाठक को ये ज्ञात हो सकता है, कि ये लेख अनुवाद/सुधार के अधीन है और यहां के लोग इस बात से अनभिज्ञ भि नहीं हैं। न ही तब ये हिन्दी विकी की भाषा स्थिति पर कोई प्रभाव डाल पायेगा। हाम किसी को अनुवाद में रुचि हो तो अवश्य स्वागत है।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०३:२३, २७ जून २०१० (UTC)
लेखक अपने लेख में ब्राह्वी/ ब्राहुई भाषा की अन्य भाषाओं से कड़ियों के बारे में बात करना चाह रहा है । जहाँ तक अनुवाद की बात है, मुझे लगता है कि इस लेख का अनुवाद करना ही बेकार होगा । भाषा-संबंधी अधिकतर लेखों पर लोगों की निजी रायें ज़्यादा लिखी हुईं हैं और अकादमिक/ सैद्धान्तिक विचार कम । इस लेख में भी ऐसा ही है । जिस तरह से वैज्ञानिक लेखों में हम वैज्ञानिक विचारों को महत्त्व दे रहे हैं, उसी तरह यहाँ भी हमें सिद्धांत को ज़्यादा महत्त्व देना चाहिये । Maquahuitl ०२:५३, २९ जून २०१० (UTC)

हम इस सदस्य के शुक्रगुजार हो सकते हैं कि इन्होंने विकिया पर कई ऐसे लेख बनाएँ हैं जिन्हें बनाने के लिए पाकिस्तान के बारे में गहरी जानकारी रखना आवश्यक है। हाँ इनके लेख देवनागरी में उर्दू के लगते हैं। किंतु इन्हें मिटाने के बजाय इनपर विकिफाइ करने का संदेश लगाना बेहतर है। क्योंकि रोमण में कुछ लिखे होने या कुछ न होने से नागरी में उर्दु का होना बेहतर है। और समय मिलने पर मैं ऐसे लेखों पर काम करना पसंद करुँगा। अनिरुद्ध  वार्ता  ०७:४१, ३० जून २०१० (UTC)

मुझे लगता है कि ये सज्जन उर्दू विकि के लेख उठाकर उसे किसी लिपि परिवर्तक से देवनागरी में करके हिन्दी विकि पर छाप रहे हैं। अन्तरजाल पर उर्दू को देवनागरी में बदलने के कई प्रोग्राम हैं। शायद ये गूगल ट्रांस्लेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं जो शब्दों का यथासम्भव 'हिन्दीकण' कर देता है। ऐसे दो-चार लेख तो हिन्दी विकि में पचाये जा सकते हैं किन्तु इनकी संख्या अधिक होने पर हिन्दी के लिये हानिकारक होगी। -- अनुनाद सिंहवार्ता १०:२१, ५ जुलाई २०१० (UTC)

Edit request from Wiki2010, ४ जुलाई २०१०

करप्या ट्वेन्टी ट्वेन्टी लेख को असुरक्षित करे, इसका नाम हिन्दी भासा मे होना चाहिये--Wiki2010 २०:४२, ४ जुलाई २०१० (UTC)

ट्वेन्टी ट्वेन्टी लेख पहले ही बना हुआ है, और इसके नाम को बदलने के बारे में एक अच्छी चर्चा पहले ही उसके वार्ता पृष्ठ पर हो चुकी है। अतः यहां संदेश देने से पूर्व आपको वहां देखना व पढ़ना चाहिये था, और तब भि यदि कुछ शेष होता तो लिखना था। अब इस बात का कोई अर्थ नहीं, न ही नां बदलने की आवश्यकता रह जाती है। बिसबिसवा नाम से वही पाठ लिखने का कोई अर्थ नहीं है, अतः वह पृष्ठ भी हटाया जा रहा है। कृपया भविष्य में ध्यान रखें।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०४:१२, ५ जुलाई २०१० (UTC)

विकिपीडिया उत्पात पन्ना

हिन्दी विकिपिडीयापर क्या कोई पन्ना साशंकीत उत्पाती IP और सदस्य नाम पर ध्यान रखने हेतू कोई पन्ना है ? ऐसा पन्ना हमने मराठी विकिपीडियापर बना रखा है जिसमे केवल एक बार उत्पात करगए लोंगोकी आय्पी या सदस्य नाम प्रथम दर्ज होता है पून: उत्पात होने पर उसे नियमी या नित्य उत्पातीमे स्थानांतरीत किया जाता है.और चिनी और पाकिस्तानी मुलके साशंकीत आय्पी और सदस्य नाम दर्ज करके रखनेकेलिए भी व्य्वस्था कि है. चिनी एवं पाकिस्तानी आय्पी की तरफसे विशेषत: नक्शो के साथमे और बहोत बार सभी भार्तीय भाषाओंके पन्नोपर बदल किए जाते है.सभी भारतीय विकिपीडियाई साधारण रूपसे इसबातकी तरफ पर्याप्त ध्यान नही देते,या इस बातकी गंभीरता को आंकनेमे कम पडते दिखाई देते है, ये बात उचीत नही है.

हाममे ईस्लामाबादी सदस्य ने हिन्दी एव दुअसरी भारतीय भाषी विकिपीडिय़ा मे समाविष्ट किया [4] ईस संपादन का अभ्यास करे.

और हिन्दी विकिपिडीयापर क्या कोई पन्ना साशंकीत उत्पाती IP और सदस्य नाम पर ध्यान रखने हेतू कोई पन्ना का नाम बतांए या निर्मीत करदें.विकिपीडिया:बर्बरता नामसे एक पन्ना दिखाई देता है लेकीन वंहा सदस्य नाम दर्ज कर्ने हेतु कोई व्यवस्था दिखाई नही दी.

Mahitgar ०७:१५, ५ जुलाई २०१० (UTC)

प्रिय Mahitgar जी सबसे पहले तो इस मुख्य विषय पर सुझाव देने के लिये साधुवाद। इसके बाद मैं इस विषय पर यह मत रखता हूँ कि यदि आप उपरोक्त प्रक्रिया की विधि जानते है तो कृप्या यह कार्य आप स्वयं करे तो उचित होगा क्योंकि आप इस विधि से भलीभांति परिचित है, मुझसे कोई भी सहायता के लिये अवश्य आदेश दे। आपका सुझाव काफि अच्छा है अतः इस विषय पर अवश्य कार्य होना चाहिये-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ०९:०९, ५ जुलाई २०१० (UTC)

यह विचार अत्योत्तम है। हमारे यहां १-२ प्रकरणों के अलावा कभि ऐसी कोई समस्या नहीं आयी, शयद इसी कारण से कभि इस बारे में सोचा नहीं गया। एक बार वी.के.वोहरा, एक बांकेलाल और अब ये एक नया wiki2010 इत्यादि नाम वाला है। मयूर के विचार से ही मैं भि सहमत हूं। महितगार जी इस बारे में दिशा दिखायें। हम साथ हैं।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १४:४७, ६ जुलाई २०१० (UTC)
आपके मार्गदर्शन अनुरूप विकिपीडिया:पहरा तथा निगरानी पृष्ठ मराठी विकिपीडियासे हिन्दी विकिपीडीया लाने का प्राथमीक कार्य किया है. अनुवाद बाकी है (मेरी तरफसे अनुवाद पूरा होने मे कुछ दिन लगेंगे) इसलिए साँचा:भाषांतर लगाया है. साँचा:भाषांतर भी मराठी विकिपीडियासे आयात किया गया है. अन्य भाषासे आयात करतेवक्त जाने अनजाने मूल भाषा के कुछ शब्द वैसेही रहने का अंदेशा होता है. इसलिए इन पृष्ठोको हिन्दी भाषाके मुताबीक अनुवाद एवं ढालनेमे सहायता का स्वागत है.Mahitgar १४:४७, ७ जुलाई २०१० (UTC)

एक ही शैली के लेख लिखनेवाला आइ पी

मै बहुत दिनोँ से एक अनामक सदस्य द्वारा रचित लेखोँ को नेपाली व हिन्दी विकि पर देखरहा हुँ जो मै category:delete में रखरहा हुं। इस प्रयोगकर्ता के आइ पी पर परिवर्तन होता ही रहता है पर लेखोँ की शैली मिलती जुलती है। यह सदस्य द्वारा बनाए गए लेख विना अर्थ के होते हें जैसे लेखका शिर्षक अंग्रजी भाषा में होता है लेख मे उदाहरण:jpg, मोटा पाठ, पता नही क्या क्या लिखा रहता है। यह कोही जानकार या अनजान कैसा सदस्य होगा?

--रमेश वार्ता १६:४०, ५ जुलाई २०१० (UTC)

क्या आप वह आई पी बता सकते है तब ही उसको रोकने का उपाय सम्भव होगा-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १६:५४, ५ जुलाई २०१० (UTC)

वैसे तो आइ.पी. फरक फरक देखागया है पर लेख एक ही प्रकारके होते हैँ जैसै यह लेख देखें इस ही तरहके कहि लेख हें जो अक्सर देवनागरी के सभी विकि पर देखे जाते हें। कूपया मै इससे आगे यहां पर जवाफ नही दे पाउंगा क्योँ कि ज्यादा बाइट मेरे मोबाइल ब्रोजर में नही आ सकते।

--रमेश वार्ता १८:२८, ५ जुलाई २०१० (UTC)

यह आई पी चेन्नई का है और इस सद्स्य के आई पी सदा 118.91.176-182.0-255 के बीच में होगा। अतः यदि आगे से कोई इसी प्रकार की गतिविधियाँ देखे तो अवश्य बताये, इस आई पी रेंज को ही ब्लाक कर दिया जायेगा, मतलब कि इस आई पी से सदस्य खाता खोलने के बाद ही संपादन संभव होंगे-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  २०:१९, ५ जुलाई २०१० (UTC)

अवकाश

क्षमा चाहूम्गा, किसी कारणवश ये अवांछित अवकाश काफी लंबा हो गया था। किन्तु अब मैं फिर उपलब्ध हूं, पूरे सामर्थ्य सहित। इस कारण में किसी भि कार्यकलाप, संवाद आदि में भाग नहीं ले पाया था। किन्तु अब उपलब्ध हूं। किसी के संदेश आदि में विलंब हुआ हो तो पुनः क्षमा।--आशीष भटनागर  वार्ता  १०:२२, २२ जून २०१० (UTC)

टिप्पणी(comments)

यह पृष्ठ लगभग १२-१५ समर्थन मिलने पर मीडियाविकि की टीम को भेज दिया जायेगा, इसलिये मैनें कुछ वाक्य अंग्रेजी में लिखें है इस प्रकार यह फिचरस इस हिन्दी विकि पर इन्सटाल हो पायेगी, धन्यवाद-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १९:५७, १४ जुलाई २०१० (UTC)

यह भी ध्यान रखें (और PDF CREATOR फीचर इन्स्टॉल करने वाला ही ध्यान रख सकता है) कि कोई फीचर पेज के लोड होने की गति ज्यादा न घटा दे, क्योंकि बग् होने पर या प्रोसेसिंग अधिक लेने पर ये कंप्यूटर पर अनावश्यक भार डालेंगी, तथा इसी प्रकार सारे गजेट भी प्रोसेसिंग पॉवर की रैंकिंग तो दिखा ही सकते हैं, ताकि सदस्य सोचसमझकर उन्हें समर्थ करें। यदि यह सब सुनिश्चित हो तो समर्थन
-Hemant wikikoshवार्ता ०४:२०, १५ जुलाई २०१० (UTC)
जी हाँ ऐसी कोई समस्या नहीं आयेगी, यदि कोई भी फिचर पहले यहाँ आये तो सही। यदि बाद में कोई भी समस्या आती है तो हम उसे कभी भी disable or enable कर सकते है-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १७:००, १५ जुलाई २०१० (UTC)
एकदम सही उत्तर लगा। कोई भी सुविधा हम हिन्दी के लिये उपलब्ध तो करा ही सकते हैं। फिर बाद में उनके उपयोग और समस्याओं पर ये निर्भर करेगा कि उन्हें सक्रिय किया जाये या नहीं।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०२:५६, १६ जुलाई २०१० (UTC)

ये नए उपकरण हिंदी विकिया की समृद्धि के लिए बेहद आवश्यक हैं। इसलिए आवश्यक हो तो जरूरी समर्थन के लिए सदस्यों के वार्ता पृष्ठ पर निःसंकोच उनकी राय देने का आग्रह किया जाना चाहिए। क्योंकि कम सक्रिय सदस्यों वाले इस समूह के चौपाल पर सक्रिय सदस्यों की संख्या तो और भी कम है। अनिरुद्ध  वार्ता  १५:५८, १६ जुलाई २०१० (UTC)

सन्दर्भ

हिन्दी विकी में अंग्रेज़ी व अन्य बड़े विकियों के समान संदर्भ क्लिक करने पर संदर्भ पर तो पहुंच जाते थे, किन्तु अभी तक संदर्भ अंग्रेज़ी कि भांति हिन्दी में हल्के नीले रंग में हाईलाइटेड नहीं दिखाई देता था। इस पर काफी प्रयास किया किन्तु सफ़लता नहीं मिली थी। किन्तु आज मैंने देखा कि ये भी होने लगा है। ये किसी भी दृश्यावलोकन जैसे मोनोबुक, वैक्टर या कोई अन्य में नहीं दिखता था, किंतु अब तो डीफॉल्ट में भी दिखाई देता है। ये यदि किसी की सॉफ्टवेयर अद्यतन प्रयास का परिणाम है, तो मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें। कृपया मेरी वार्ता पर अवगत करायें, जिससे की प्रतिभा का ज्ञान हो पाये और भविष्य में भी लाभ उठाया जा सके। न भी पता चले तो भी उस छिपे श्रमार्थी को साधुवाद। और यदि ये कोई स्वतः अद्यतन है तो सभी सदस्यों को मेरी शुभकामनाएं। --ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १८:४०, ६ जुलाई २०१० (UTC)

यह व्यवस्था मैनें अभी कुछ दिन पहले की थी, उत्साहवर्धन के लिये धन्यवाद-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  २१:०३, १३ जुलाई २०१० (UTC)

इस लेख का क्या किया जाए? रोहित रावत १४:०४, ८ जुलाई २०१० (UTC)

इसका नाम बदलकर 'वर्णसदृश प्रतीक' कर दिया जाय और आवश्यक अनुवाद कर दिये जाँय। -- अनुनाद सिंहवार्ता १४:०८, ८ जुलाई २०१० (UTC)
दरसल यह लेख मेरे द्वारा आज ही अंग्रेजी विकि से लिया गया था, क्योंकि इसका प्रयोग एक विकि एन्टी स्पैम साफ्टवेयर इन्टरफेस में होना था। मैं कई दिनों से विकि पर मीडिया विकि से कई नये टुल्स एवं औजार लाने का प्रयत्न कर रहा हुँ। इसके अलावा मीडीयाविकि का अन्य समस्त विकियों की तरह आधुनिकी करण कर रहा हूँ। इसके अन्तर्गत कई कार्य किये गये है जिनका विवरण नीचे मीडीयाविकि आधुनिकी करण में दिया गया है। मैं अनुनाद जी के मत से यहाँ सहमत हूँ अतः इस लेख का नाम 'वर्णसदृश प्रतीक' कर दिया गया है एवं यदि इस लेख को हटाना है तो मैं साफ्टवेयर इन्टरफेस में अंग्रेजी विकि का लिंक दे सकता हूँ अतः अपना सुझाव दें-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  २१:४२, ८ जुलाई २०१० (UTC)

मीडीयाविकि आधुनिकीकरण

विकि पर मीडिया विकि से कई नये टुल्स एवं औजार लाने का प्रयत्न किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत कई कार्य किये गये है जैसे-

  • नये संपादन टुल्स एवं तालिका आपको संपादन करते समय नजर आयेंगे। यदि आपको यह नजर नहीं आ रहे तो कृपया अपने ब्राउजर की कैशे खाली करे। यदि किसी सदस्य की किसी भी अन्य प्रकार के संपादन टुल्स की आवशयकता है तो कृपया मुझे सूचित करे।
  • अर्ध सुरक्षित एवं सुरक्षित पृष्ठों के लिये संदेश व्यवस्था एवं उनको संपादित करने के लिये आवेदन व्यवस्था की गयी है बिल्कुल अंग्रेजी विकि की तरह
  • स्वागत साँचे वाला संदेश अब हर सदस्य को नया अकाउन्ट खुलते ही दिखेगा। अब किसी सदस्य को किसी नये सदस्य के वार्ता पृष्ठ स्वागत संदेश देने की आवश्यकता नहीं
  • संदर्भ तालिका में संदर्भ अब हल्के नीले रंग में दिखायी देगा
  • ब्लाक्ड सदस्यों के लिये अवरोध से मुक्त होने के लिये आवेदन व्यवस्था बिल्कुल अंग्रेजी विकि की तरह करने का प्रयास भी किया गया है
  • विकिपीडीया पर antispam(स्पैम) रोकने की व्यवस्था भी कर दी गयी है। उसी के लिये मैने उपरोक्त लेख बनाया था।
  • विकिपीडीया ईमेल व्यवस्था में भी सुधार किये गये है।
  • विकिपीडिया पर ऐडिट नोटिस एवं talkback आदि साँचों की सुविधा भी कर दी गयी है।

इस संदर्भ में सभी प्रबंधको एवं सदस्यों के सुझाव सहर्ष आमन्त्रित है। यदि मीडियाविकि के किसी भी साफ्टवेयर इन्टरफेस में कोई सुविधा या सुधार जैसे "संपादन टुल्स" आदि आप जोड़्ना चाहते है तो कृपया अवशय सूचित करे -- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १७:२३, ८ जुलाई २०१० (UTC)

मेरे विचार से हमें विकिपरियोजना:मीडीयाविकि नाम से एक परियोजना आरंभ करनी चाहिये, जिसके अंतर्गत्त उपरोक्त आधुनिकीकरण प्रगति को देना चाहिये। साथ ही इस दिशा के अन्य योगदान भी किये व लिखे जा सकते हैं।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०२:०३, ९ जुलाई २०१० (UTC)
हिंदी विकिपीडिया के संवर्द्धन, परिमार्जन अथवा गुणवत्ता सुधार हेतु किया गया कोई भी प्रयास सराहनीय है। लेख के लिए नये संपादन टुल्स या मीडिया फाइलें डालने में जितनी सहूलियत हो उतना अच्छा है। मयूर जी आप अपना प्रयास जारी रखें। धन्यवाद - प्रभात कुमारPrabhat nhpc ०६:५३, १६ जुलाई २०१० (UTC)

निर्वाचित लेख

जुलाई माह के लिये हुमायुं का मकबरा एवं उत्तराखण्ड आदि लेख निर्वाचित लेख उम्मीदवार पृष्ठ पर प्रस्तुत है कृपया सभी सदस्य अपना मत समर्थन/विरोध के साथ निर्वाचित लेख उम्मीदवार पृष्ठ पर देने की अनुकम्पा करे-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १८:४२, १० जुलाई २०१० (UTC)

हिन्दी विकि पर प्रयोग करने के यह स्थान था लेकिन इसपर यह साँचा/स्वागत सन्देश लगा हुआ है। मेरे विचार से यह कोई त्रुटि है। इसे हिन्दी विकि दूतावास पर लगाना चाहिए नाकि प्रयोगस्थल पर। अब मैं प्रयोग करने के लिए खाली स्थान ढूँढ रहा हूँ। रोहित रावत १७:१३, ११ जुलाई २०१० (UTC)

ये प्रयोगस्थल है। यहां किसी ने (शायद मैंने भी) कुछ प्रयोग किये थे। जिन्हें अगला प्रयोक्ता हटा सकता है, अधिकतम अगले प्रयोक्ता को हाल के परिवर्तन या इतिहास में ये देख लेना चाहिये कि कोई अन्य सदस्य को उस समय प्रयोगस्थल पर कार्यरत नहीं है? यदि नहीं, तो बेशक वे वहां अपने प्रयोग कर सकते हैं।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०२:१०, १२ जुलाई २०१० (UTC)

चौपाल शीर्ष

विकिपीडिया चौपाल के शीर्ष को बदला गया है। इसका नया स्वरूप बहुत सी अन्य विकियों से देखकर बनाया गया है। मुख्यतः प्रमुख विकि अंग्रेज़ी से लिया है। इसके बारे में विचार, सुझाव/राय/आलोचनाएं दें।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०२:४७, १२ जुलाई २०१० (UTC)

विकिपीडिया पर साफ्टवेयर इन्टरफेस साफ्टवेयर अपडेटड न होने की वजह से यह कई मामलों में अन्य उन्नत विकियों से पीछे है। इसके लिये यहाँ इस प्रकार के आधुनिकिकरण की अत्यंत आवश्यकताएं है। मैं आशा करता हूँ कि इस प्रकार के कई सुधार हमें निरंतर मिलेंगे, अतः चौपाल को एक नया प्रारुप शीर्षक देने के लिये मेरा साधुवाद धन्यवाद सहित स्वीकार करें -- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ०३:२०, १२ जुलाई २०१० (UTC)

बढ़िया है। लेकिन "तथ्यपरक और अन्य प्रका के प्रश्नों " को भी क्यों न ठीक कर लिया जाय। अनिरुद्ध  वार्ता  ०५:४४, १२ जुलाई २०१० (UTC)

ttp://www.example.com कड़ी शीर्षक] व्यक्ति कि पह्चान उसकी पोशाक से होती हॅ

उपरोक्त सुधार किये गये है।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०६:३०, १२ जुलाई २०१० (UTC)

निर्वाचित लेख

चौपाल के पुरालेखों से लिया गया एक पुराना संदर्भ पाठ-अंश:

निर्वाचित लेख

मेरा यह निवेदन या सुझाव है कि, जैसे अंग्रेजी विकि में मुख्यपृष्ठ पर लेख इत्यादि प्रतिदिन बदलते हैं, वैसे हिन्दी में कम से कम प्रति मास तो बदल ही सकते हैं ना। इसके लिये यदि उपयुक्त लेख कम पड़ते हैं, तो इसके कई समाधान हैं:-

  1. २-३ मास पहले ही उस मास निर्वाचित लेख का चयन करें।
  2. यदि ना मिले तो, सदस्यों से वॉलन्टियर मांगें, या किसी लेख्, जो निर्वाचन के समीप हो, उसे विकिफाई करने हेतु वंलन्टियर मांगें , या
  3. कोई प्रबन्धक इसका भार उस लेख हेतु सर्व सम्मति या बहु मत से ले ले।
  4. एक विकि विशेष पृष्ठ्, जैसे चौपाल है, बनाएं, जिसमें, निर्वाचन हेतु सम्पादन योग्य लेखों के नाम लिखें, जिसे कोई भी प्रबन्धक कर लें, संयुक्त रूप से।
  5. उस सूची को पढ़ कर जो चाहे आगे का कार्य भार ले सकता है।हां वह ससमय उसे पूर्ण करे।
  6. एन मौके पर कोई गड़बडी़ टालने हेतु, २-३ लेख रिजर्व में रखें।
  7. मानदण्डों को कुछ सरल बनाएं, जिससे कि और अधिक लेख इस सूची में शामिल हो सकें। इतने कडे़ मानदण्डों का क्या फायदा, कि किसी कक्षा के सारे बच्चे फेल हो जायें। बेहतर होगा कि पासिंग अंक कुछ सीमित काल के लिये कम करके, कक्षा का परिणाम सुधारें, फिर परिक्षार्थी पास होने पर्, आगे और अच्छा कार्य करने के उत्सुक हों, और फिर उच्चतर मानदण्ड बनाएं।यह सही है, कि हिन्दी विकि का कुछ स्तर शायत गिरे ५-१५%, परन्तु, एक ही लेख ६-७ मास लगा रहने से यह स्तर २०-२५ % और साथ ही इसके सदस्यों एवं प्रबन्धकों की सक्रियता पर प्रश्नचिह्न लगता है, जो कि १०-१५% और गिराता है - तो कुल हुआ ३०-४०%, जिससे पहले वाला १०-१५% ही बेहतर होगा।

इनके अलावा भी रूप रेखा, युद्ध्नीति बनाएं, यह मेरा सुझाव है, जो हिन्दी विकि के अति सुन्दर् लेख होली और ऐसे ही अन्य को प्रतिदिन देखने पर उबाऊ होने से बचाएं, जिन पर किसी लेखक ने दिन रात की मेहनत की है; और साथ ही हिन्दी विकि को और मुख्यपृष्ठ को भी। यहां प्रबन्धक एवं अन्य सदस्य इतने सक्रिय होने पर भी यह अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रियता की गलत छवि देता है।

बाकी यहां बडे़ बडे़ अनुभवी हैं, जैसा उचित समझें। --आशीष भटनागरसंदेश ०३:३५, २४ मई २००८ (UTC)

उपरोक्त संदेश चौपाल के पुरालेख से फिर से चर्चा करने के लिये यहाँ रखा गया है। मेरे विचार से हमें निर्वाचित लेख कम से कम प्रतिमाह तो बदलते रहना चाहिये, मै आशीष जी के इस सुझाव से सहमत हूँ। अन्य सभी सदस्यों से भी निवेदन है कि वो इस विषय पर अपनी राय/सुझाव दें-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ०६:२७, १२ जुलाई २०१० (UTC)

autoconfirmed users(पंजीकृत सदस्य)

क्या इस नाम हिन्दी में स्थापित सदस्य अथवा स्थापित पंजीकृत सदस्य न कर दिया जाये, क्योंकि पंजीकृत सदस्य का अंग्रेजी में नाम registered users होगा। किन्तु autoconfirmed users का हिन्दी अनुवाद शायद स्वत सुनिश्चित सदस्य होता है। फिर भी संदर्भ में हिन्दी विकि के अनुभवी सद्स्यों से सुझाव अपेक्षित है। कृपया इसका उचित अनुवाद बतायें-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ००:०२, १३ जुलाई २०१० (UTC)

मयूर जी, आपका संदेह बहुत सही है, कि पंजीकृत शब्द यहाँ गलत है। autoconfirmed शब्द के हालाँकि कई अनुवाद हो सकते हैं, जैसे- स्वतःपुष्टीकृत, स्वतःदृढीकृत, स्वतःसंस्थित, स्वतःस्थापित आदि और confirmed शब्द के लिए उसी प्रकार पुष्टीकृत, दृढीकृत, संस्थित, स्थापित आदि। परन्तु इनमें से भी मेरे विचार से स्थापितस्वतःस्थापित शब्द ज्यादा सही हैं। क्योंकि स्थापित शब्द हिन्दी में वैसे भी "one who has proved himself" या "well-founded" के अर्थ में चलता है और यहाँ हम कहना भी यही चाहते हैं। संस्कृत में भी इसका एक अर्थ ऐसा ही है (संदर्भ: Practical Sanskrit English Dictionary...: आप्टे)। और संयोग से यह उच्चारण में भी सरल है। और जहाँ तक सुनिश्चित शब्द का सवाल है, यह तो definite, certain का अर्थबोध कराता है। अतः मेरे विचार से-

confirmed user = स्थापित सदस्य, autoconfirmed user= स्वतःस्थापित सदस्य (स्वतः व स्थापित के बीच स्पेस की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह एक ही पद(शब्द) है)।

और बेशक, अन्य सदस्यों के विचारों का भी स्वागत है। धन्यवाद और शुभकामनाएँ। -Hemant wikikoshवार्ता ०५:२०, १३ जुलाई २०१० (UTC)
मेरे विचार में autoconfirmed users की हिन्दी स्वतः अनुमोदित प्रयोक्ता होनी चाहिए। रोहित रावत ०८:४२, १३ जुलाई २०१० (UTC)

देवनागरी लिखने में समस्या

मैं अभी तक ओपेरा ब्राउज़र से हिन्दी विकि पर लिख रहा था। पिछले लगभग ४०-४५ मिनटों से मैं ओपेरा पर हिन्दी लिख् पाने में सक्षम नहीं हूँ और सम्पादन क्षेत्र के ऊपर जो ध्वन्यात्मक लिप्यन्तरण् सक्षम करें वाला चैकबॉक्स आता था वह भी नहीं दिख रहा है। क्या यह कोई अस्थाई तकनीकी समस्या है या कुछ और? कृपया इस समस्या को शीघ्र सुलझाएँ। मैंने अन्य ब्राउज़र भी खोलकर देखे लेकिन सभी पर यही हो रहा है। इसके अतिरिक्त जो ऊपर बहुत से विकल्प बटन आते हैं वह भी आधे से अधिक गायब हैं। यह संदेश भी मैंने नेट पर उपलब्ध अन्य संसाधनों की सहायता से लिखा है। धन्यवाद। रोहित रावत १३:०१, १३ जुलाई २०१० (UTC)

रोहित जी, यह समस्या सही कर दी गयी है, कृपया अपने ब्राउजर की कैशे खाली कर ले, जब आप संपादन विन्डो खोले तो

  • मोज़िला / फ़ायरफ़ॉक्स / सफ़ारी: shift hold करें जब आप reload क्लिक करते है, या Ctrl-Shift-R (अपल मैक में Cmd-Shift-R) दबाएँ;
  • इंटरनेट एक्सप्लोरर: Ctrl hold करें जब आप refresh क्लिक करते हैं, या Ctrl-F5 क्लिक करते हैं;
  • कॉङ्करर: सिर्फ़ Reload बटन पर क्लिक करें, या F5 क्लिक करें;
  • ऑपरा सदस्य को Tools→Preferences में सम्पूर्ण कैश ख़ाली करने की ज़रूरत हो सकती है।

इस प्रकार ऐसा दो या तीन बार करने पर आपका ब्राउजर फिर से अनुकूल हो जायेगा-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १३:०९, १३ जुलाई २०१० (UTC)

सहायता हेतु धन्यवाद। अब समस्या सुलझ गई है। रोहित रावत १३:२९, १३ जुलाई २०१० (UTC)
धन्यवाद के लिये धन्यवाद, इस प्रकार कोई भी असुविधा होने पर उपरोक्त बतायें गयी प्रक्रिया को समस्त सदस्य प्रयोग कर सकते है-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  २१:०३, १३ जुलाई २०१० (UTC)

Gadgets Installed

अन्य विकसित विकियों की तुलना में हमारे हिन्दी विकि पर gadgets(गैजेट) उपकरणों की बहुत कमी थी या कहिये यह उपलब्ध नहीं थे। कई पुराने एवं नये सक्रिय अनुभवी सदस्यों को इनकी कमी खलती रही है, परन्तु अब मैनें यह समस्त gadgets इन्सटाल कर दिये है, अब समस्त सदस्य इस सुविधा का प्रयोग कर सकते है। इसके लिये आपको मेरी वरीयताएँ वाले में एक नया विकल्प उपकरण(गैजेट) जुड़ा हुआ मिलेगा। इनमें से कुछ शायद काम न करे परन्तु ८०% गैजेट तो काम करेंगे। इनका प्रयोग सावधानी से करे। नीचे उन इन्सटाल किये गये गैजेट्स की सूची है-

  • GoogleTrans
  • Navigation_popups
  • RegexMenuFramework
  • Friendly
  • HotCat
  • refToolbar
  • Twinkle
  • wikEd
  • purgetab
  • UTCLiveClock
  • ExternalSearch
  • mwEmbed
  • dropdown-menus
  • modrollback
  • contribsrange

  • CategoryAboveAll
  • addsection-plus
  • CommentsInLocalTime
  • removeAccessKeys
  • metadata
  • searchFocus
  • exlinks
  • Blackskin
  • widensearch
  • edittop
  • LongEditSummaries
  • textareasansserif
  • lefteditlinks
  • modernskin-thunks
  • DejaVu_Sans
  • JSL

मैं आशा करता हूँ कि इन गैजेट्स से समस्त सदस्यों को लाभ होगा, इस संदर्भ में आपकी प्रतिक्रियाओं का हार्दिक स्वागत है-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १३:५८, १३ जुलाई २०१० (UTC)

इन महत्वपूर्ण सुविधाओं को हिन्दी विकि के लिये उपलब्ध कराने के लिये साधुवाद। मैं बहुत दिनों से सोच रहा था कि विकि के औजारों और उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त करूं। किन्तु दुर्भाग्य से अब तक समय नहीं निकाल पाया हूँ। -- अनुनाद सिंहवार्ता १४:२४, १३ जुलाई २०१० (UTC)
बहुत-बहुत धन्यवाद मयूर जी। हिन्दी विकिपीडिया को ऐसी आधुनिकीकरण परियोजना की बहुत जरूरत थी। आशा है आपकी यह परियोजना हिन्दी विकिपीडिया का सारे आयामों (डायमेन्शन्स्) में विकास करने में सहायक सिद्ध होगी। -Hemant wikikoshवार्ता ०४:३८, १४ जुलाई २०१० (UTC)

यह पूरा लेख मराठी में लिखा हुआ है। इस लेख का क्या किया जाए? फिलहाल के लिए मैंने इसपर हटाने का साँचा लगा दिया है।रोहित रावत ०३:५५, १४ जुलाई २०१० (UTC)

ऐसे लेख किसलिए?

‎वर्ल्ड इन्टलेक्चुअल प्रोपर्टी ऑर्गनाइजेशन, बिसबिसवा क्रिकेट, पाठ से वाक, ये कुछ ऐसे लेख हैं जिन्हें एक बॉट् ने बनाया है, और ये बिना किसी पाठ के, साँचे आधार के साथ हैं। जाहिर होता है कि ये पूर्व के लेखों की लाल कडियाँ हटाने के लिए बनाये गये हैं। परन्तु लाल कडियाँ हटाने का यह तरीका युक्तियुक्त नहीं है। हालाँकि केवल शीर्षक वाले लेख बनाकर लेखों की संख्या बढाई जा सकती है, परन्तु ऐसे बिना पाठ वाले लेख बनाने से ये नुकसान होते हैं जो आसानी से नहीं दृष्टिगोचर नहीं होते परन्तु बडी हानियाँ हैं-

जिस विषय पर कोई लेख नहीं है, तथा वह विषय किसी जानकार व्यक्ति या रुचिधारी व्यक्ति की प्रतीक्षा में है, उसपर लेख बन भी जाता है और किसी काम का भी नहीं होता। अब लाल कडी न होने से कोई उस लेख को बनाने का विचार भी आसानी से नहीं करेगा। और एक और कारक यह है कि विकि पर अनेक योग्य नवागत सदस्य नये पन्ने बनाकर उत्साहित होते हैं, और वहीं यदि ये पन्ने बनाने का श्रेय उन्हें न मिल सके और केवल पाठ भरने का मिले तो उनके साथ अन्याय होगा। तीसरी और चिरपरिचित बात यह है कि विकि पर एकपंक्तिक लेख न बनाये जायें यह पहले ही निर्णय लिया जा चुका है, तो अब ये "शून्यपंक्तिक" लेख किसलिए? इनसे न केवल विकि रैंडम टेस्ट में फेल होता है, बल्कि आगे के लिए काम भी मुश्किल हो जाता है, (अर्थात् उन लेखों को पूरा करने का काम)। -Hemant wikikoshवार्ता ११:०३, १४ जुलाई २०१० (UTC)

हेमन्त जी ध्यान दिलाने के लिये आपका अतीव धन्यवाद, यह लेख मेरे द्वारा संचालित एक बाट द्वारा बनाया गया है जो अभी विकि के समस्त छोटे लेखों पर {{आधार}} का साँचा लगा रहा है, परन्तु इसके लिये मैने हिन्दी विकि पर उपलब्ध छोटे लेखों की सूची का प्रयोग किया था। इस सूची में आपके द्वारा बताये गये नये लेख भी शामिल होंगे (क्योंकि यह लेख पहले किसी द्वारा हटाये गये थे जिस कारण यह भी इस सूची में शामिल हो गये) जिससे इस प्रकार की गलती हुई, परन्तु चिंता की कोई बात नहीं मै अपने बाट द्वारा बनाये गये समस्त नये लेखों को हटा दिया है इस बाट के ५००० संपादनों में यह ५ गलतियाँ हुई है इनका ध्यान दिलाने के लिये आपको धन्यावाद देता हूँ-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ११:४३, १४ जुलाई २०१० (UTC)

हिन्दी विकि बाट कार्य के लिये काफि समय से पिछड़ा हुआ था। यहाँ अधिकत‍र विदेशी बाट ही कार्य करते है। अन्य विकियों की गहराई अधिक होने का कारण जब मैने जानने की कोशिश की तो पता चला कि उनकी अधिक गहराई के पीछे बाटस का गहरा सहयोग था। विकिपीडीया की गुणवत्ता आंकने में लेख की संख्या के साथ साथ गहराई को भी अत्यधिक महत्त्व दिया जाता है। गहराई बढती है विभिन्न लेखों पर अधिक से अधिक संपादन एवं उनके वार्ता के पन्ने भी अधिक से अधिक होने पर। परन्तु बाट का कार्य केवल गहराई बढाना ही नहीं अपितु अन्य महत्त्व पूर्ण कार्य करना भी है जैसे- स्वागत साँचे, सुरक्षा साँचे, श्रेणियाँ साँचे, आधार साँचे आदि उपयुक्त लेखों पर लगाना।

इस कमी को अनुभव करने पर अब मैने हिन्दी विकि पर एक देशी बाट Mayurbot बनाया है जो उपरोक्त बताये गये सब कार्यों को करने में सक्षम है यह बाट अभी दो दिन पूर्व ही शुरु किया गया है परन्तु इन दो दिनों में इसने लगभग सभी अर्ध-सुरक्षित लेखों पर "प्रोटेक्शन का ताला" एवं कई छोटे लेखों पर आधार का साँचा लगाया है इसके लगभग ५००० संपादनों के कारण हिन्दी विकि की गहराई २० से बढकर २४ हो गयी है। यह बाट लगभग कई प्रकार के बाट कार्यो में सक्षम है अतः अब सद्स्य कुछ विशेष कार्य जैसे-

  • वार्ता शीर्षक
  • स्वागत

आदि कार्य छोड़े कर अपना समय लेख बनाने एवं उनको उन्नत करने में लगा सकते है, किसी भी प्रकार के बाट कार्य हेतु आप Mayurbot के वार्ता पृष्ठ पर उसे सूचना दे सकते है। आशा है कि इस देशी बाट से हिन्दी विकिपीडिया की बाट संबंधित कई सम्स्याएं सुलझ जायेंगी। हाँ समय समय पर कुछ बगस के कारण बाट कुछ गलतियाँ कर देते है (जैसा हेमन्त जी ने बताया), जिन्हे सक्रिय सदस्य बाट्स को ध्यान दिलाकर बता सकते है वह गलतियाँ असानी से सुधारी जा सकती है।
इस विषय पर आप सभी सक्रिय सदस्य एवं प्रबंधको के विचार , प्रतिक्रियाएं एवं सुझाव साद‍र आमन्त्रित है-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १२:१७, १४ जुलाई २०१० (UTC)

सबसे पहले तो ऐसा बॉट हिन्दी विकि के लिए बनाने के लिए मैं आपका आभार प्रकट करता हूँ। इस बॉट से सचमुच में गहराई २० से २४ हो गई है। मेरे विचार में यदि यह बॉट नए सदस्यों के वार्ता पृष्ठ पर स्वागत साँचे लगाने का भी काम करे तो अति उत्तम रहेगा। इससे दो लाभ होंगे:
  1. हिन्दी विकि की गहराई बढ़ेगी, और
  2. दूसरी लेकिन महत्वपूर्ण बात यह की इससे नए सदस्यों को हिन्दी विकि पर आते ही स्वागत सन्देश मिलेगा जैसा मैंने अन्य बहुत सी विकियों पर देखा है। अभी तो हिन्दी नामक एक सदस्य स्वागत साँचे लगाते हैं। उनका भी हिन्दी विकि की गहराई बढ़ाने में बहुत योगदान रहा है। रोहित रावत १२:२९, १४ जुलाई २०१० (UTC)
आपकी उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिये हार्दिक धन्यवाद,
  • वार्ता के साँचे भी यह बाट कुछ ही दिनों में लगाना शुरु कर देगा, इसके लिये यह हर १ सप्ताह बाद वार्ता के पन्ने खोजकर वहाँ वार्ता शीर्षक लगा स्कते है।
  • हालांकि मैने स्वागत के संदेश के नये सदस्यों को नया अकाउन्ट खोलने पर देने की व्यवस्था अन्य विकियों की ही तरह कर पहले से ही कर दी है, इसके लिये आप कोई भी नया खाता खोल कर इस प्रक्रिया को देख सकते है। परन्तु यह संदेश उनको सिर्फ अकाउन्ट खोलते समय ही दिखायी देगा उसके वार्ता पृष्ठ पर नहीं। आप कृपया इसका अवलोकन कर इस विषय पर सुझाव दे क्या अभी भी हमें सदस्यों के वार्ता पृष्ठ पर स्वागत साँचा लगाना चाहिये?
  • इसके अलावा जो कार्य भी आप सबको बाट से कारवाने योग्य लगे जैसे अनेक पृष्ठों पर एक ही श्रेणी लगवाना इत्यादि भी आप इस बाट् से करवा सकते है-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १२:४४, १४ जुलाई २०१० (UTC)

यह सदस्य व्यर्थ के लेख बना रहा है और अंग्रेज़ी में। मैंने इसके बनाए लेखों को तो हटा दिया है लेकिन यह सदस्य फिर से लेख बना सकता है। इसलिए अभी के लिए मैंने इस सदस्य के वार्ता पृष्ठ पर चेतावनी सन्देश लिख दिया है। कृपया इसपर ध्यान रखें। धन्यवाद। रोहित रावत १२:२२, १४ जुलाई २०१० (UTC)


  मुख पृष्ठ समाचार   

मुख पृष्ठ समाचार के स्तर पर भी नजर रखें। अभी प्रदर्शित समाचार में कई गलतियाँ हुई हैं जिसने मुझे उसकी ओर संकेत करने को बाध्य किया है।

  • १२ जुलाई - फीफा विश्व कप फुटबॉल २०१० में स्पेन ने हॉलैंड को हराकर विश्व जीत लिया है।
विश्व या विश्व कप?
  • ११ जुलाई - राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा अफज़ल गुरु को लेकर कांग्रेस के विरुद्ध प्रयोग किए गए शब्दों के लिए उनकी निंदा करते हुए कहा कि गडकरी ने राजनीति के स्तर को गिरा दिया है ।
क्या विकिया समाचार में अब नेताओं के तू-तू मैं-मैं प्रकाशित होंगें?
  • १० जुलाई - पंजाब और हरियाणा में बाढ़ का पानी नए इलाकों में घूसने से "हालात चिंताजनक हो गए हैं ।
विकिया दीर्घकालिक महत्व वाला ज्ञान कोष है या अख़बार?

अनिरुद्ध  वार्ता  १८:३९, १४ जुलाई २०१० (UTC)

अनिरुद्ध जी द्वारा उठाया गया ये बिन्दु अति महत्त्वपूर्ण है। समाचार संपादन करने का कार्य अति महत्त्वपूर्ण है। इसका प्रमुख कारण ये है, कि ये मुखपृष्ठ पर सबसे ऊपर दिखते हैं, व हिन्दी विकी का स्तर दर्शते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए इसका अधिकार मात्र प्रबंधकों तक सीमित किया गया है। तब उन/इन पदाधिकारियों का ये दायित्व हो जाता है, कि इसके लिये दी गई मार्गदर्शिका का पूरी तरह कठोरता से पालन करें। यहां उठाये गए मुद्दों को आगे से ध्याण में रखा जाना चाहिये। इसके लिये पूर्व प्रकाशित समाचारों के पाठ, भाषा, सामग्री, चित्र, आकार, संयोजन आदि का अध्ययन किया जाना चाहिये, व अंग्रेज़ी के समाचारों को भी देखा जा सकता है। यहां कुछ अत्यावश्यक बिन्दु दिये हैं, जिनका पालन किया जाना चाहिये।
  • चाहे समाचार १५ दिन पूर्व का ही हो, किन्तु सत्यता हेतु<!-- कमेंट -->लगाकर उसका एक संदर्भ अवश्य होना चाहिये।
  • तिथि का अवश्य ध्यान रखना चाहिये, ये समाचार प्रकाशन की नहीं समाचार की घटना की तिथि होनी चाहिये।
  • भाषा सरल, लघुतम संभव, स्पष्ट होनी चाहिये।
  • जहां तक संभव हो, कहीं एक जुड़ी हुई कड़ी को इस समाचार से अवश्य अद्यतन कर उस कड़ूई को मोटे अक्षरों में लिखना चाहिये।
  • चित्र का आकार, इतना छोटा होना चाहिये कि उसमें निहित संकेत दिख सके, और इतना बड़ा कि वहां लगा हुआ व्यवस्थित लगे, हावी न हो। प्रायः 100px प्रयोग किया जाता है, किंतु चित्र की लंबाई पर भी निर्भर करता है, कि ८० से १५४० पिक्सेल तक कितना लगाय़ा जाये।
  • सनसनी फैलाने वाले, किन्तु समाचार स्तर के न होने वाले (अनावश्यक ) समाचारों से बचना चाहिये।
नियम इस स्तंभ को सुंदर व अच्छा दिखाने के लिये बने हैं, किन्तु इस बात का अवश्य ध्यान रखा जता है, कि इतने कड़े न हों कि काम करने से ही लोग बचें, लेकिन अनुशासन भी आवश्यक है।
--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०३:३१, १६ जुलाई २०१० (UTC)

कृपया मुखपृष्ठ समाचारों में संशोधन की प्रक्रिया मेरे वार्ता पृष्ठ पर बताएँ। मैं स्वयं कोशिश करके समझने में असफल रहा हूँ। अनिरुद्ध  वार्ता  २३:१६, २७ जुलाई २०१० (UTC)

हिन्दी विकिपिडिया पर गूगल की विशेष नजर है

यह समाचार पढ़िये - Translating Wikipedia

-- अनुनाद सिंहवार्ता ०६:५५, १५ जुलाई २०१० (UTC)

इस लेख का नाम क्या होना चाहिए? पहले इसका नाम चीनी जनवादी गणराज्य ही था, लेकिन किसी ने अंग्रेज़ी के People's Republic of China की नकल करते हुए इस लेख का नाम भी जनवादी (People's) गणराज्य (Republic) चीन (of China) कर दिया जो मेरे विचार मे सही नहीं है। मेरे विचार से नाम चीनी जनवादी गणराज्य ही रहना चाहिए। आप लोगों की क्या राय है? रोहित रावत १६:३३, १५ जुलाई २०१० (UTC)

मेरे विचार से किसी एक को चुनकर दूसरे को उस पर पुनर्निर्देशित किया जा सकता है, वैसे चीनी जनवादी गणतन्त्र भी नाम रखा जा सकता है -- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १६:४२, १५ जुलाई २०१० (UTC)
इसका नाम चीनी जनतांत्रिक गणराज्य होना चाहिये। यहां अंग्रेज़ी के डेमोक्रेटिक शब्द के स्थाण पर पीपल्स शब्द का प्रयोग किया गया है, जिसके लिये ये आवश्यक नहीं कि हिन्दी भी जनवादी शब्द सृजित करे। दूसरा पीपल्स रिपब्लिक = जनतांत्रिक गणराज्य पहले ही बना हुआ है। इसके बाद बताया गया है कि कौन सा पीपल्स रिप, यानि चाइना, तो कौन सा जनतांत्रिक गणराज्य, उत्तर है चीनी जनतांत्रिक गणराज्य। यही पूरा नां हुआ।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०३:००, १६ जुलाई २०१० (UTC)

सदस्य:मयूर

सदस्य मयूर को मैं हिन्दी विकिपीडिया के मीडिया विकि उपकरणों के संयोजन, अद्यतन, सॉफ्टवेयर अद्यतन, नये उपकरणों के यहां पर परिचय कराने के अति महत्त्वपूर्ण कार्य के लिये संपूर्ण हिन्दी विकि समाज की ओर से हार्दिक धन्यवाद और शुभकामनाओं सेहित सम्मानित करने की अनुशंसा करता हूं। इस हेतु यहां उपयुक्त बार्न स्टार का प्रतिरूप दिया है। सभी सदस्य इसके लिये अपने समर्थन/सहयोग/राय व विचार देने हेतु सादर आमंत्रित हैं:

अन्वेषक बार्नस्टार
सदस्य मयूर को मैं हिन्दी विकिपीडिया के मीडिया विकि उपकरणों के संयोजन, अद्यतन, सॉफ्टवेयर अद्यतन, नये उपकरणों के यहां पर परिचय कराने के अति महत्त्वपूर्ण कार्य के लिये संपूर्ण हिन्दी विकि समाज की ओर से हार्दिक धन्यवाद और शुभकामनाएं। --ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०५:४९, १६ जुलाई २०१० (UTC)
   विचार
--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०६:०२, १६ जुलाई २०१० (UTC)
विचार
वैसे तो विकी पर बार्न स्टार देने के लिए किसी के समर्थन की आवश्यकता नहीं है फिर भी मै यहाँ कहना चाहूँगा की मयूर ने बहुत ही कम समय में हिंदी विकी को एक नयी उचाई तक पहुचाया है. इसके लिए मै इनका हार्दिक अभिनन्दन करना चाहूँगा और आशा करता हूँ की आपका सानिध्य विकी को लम्बे समय तक मिले. --गुंजन वर्मासंदेश ०५:५६, १६ जुलाई २०१० (UTC)
ये सही है कि बार्न स्टार कोई भी बिना किसी समर्थन के दे सकता है, किन्तु यहां आशय सामूहिक अभिनंदन से है। वर्णित कार्य पूरे समाज हेतु हैं, तो अभिनंदन पर अनेक हस्ताक्षर उसे विभूषित ही करेंगे।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०६:०२, १६ जुलाई २०१० (UTC)
मेरी ओर से भी इन्हें एक बार्न स्टार दिया जाए। आप जैसे तकनीकी रूप से दक्ष सदस्य की हिन्दी विकि पर बहुत कमी थी जो अब पूरी हो गई लगती है। रोहित रावत ०६:०८, १६ जुलाई २०१० (UTC)

   समर्थन। विकिया के संवर्धन की कोशिशों में साथ के वादे सहित।अनिरुद्ध  वार्ता  १५:४९, १६ जुलाई २०१० (UTC)

   समर्थन। वैसे मेरे विचार से बार-बार मयूर भैया की प्रशंसा करके उनकी एकाग्रता भंग न करें तो ही अच्छा है। :-) वैसे भी मयूरजी को सारे सदस्योंं ने अपना समर्थन समय समय पर प्रदर्शित कर ही दिया है। ؛अगर इस तरह बॉर्न स्टार देने लगे तब तो मयूर जी को उनके हर कार्य के लिए रोजाना बॉर्न स्टार देना होगा, क्योंकि वे लगातार नये-नये सराहनीय कार्य कर रहे हैं। शुभकामनाएँ।-Hemant wikikoshवार्ता ०४:२०, १९ जुलाई २०१० (UTC)

मेरे विचार में हेमंत जी का कहना एकद सही है। पर इस बार आरंभ किये गये अनेक उपकरण व सॉफ्टवेयर अद्यतन हिन्दी विकि में एक बहुत बड़ा कदम हैं। इनके प्रयोग से यहां कार्य करना बहुत ही सरल हो गया है। ये उपकरण अत्यिक सहायक हैं। तभी सदस्यों के समर्थन भी मांगे, जिससे कि चौपाल पर ये संदेश पढ़कर अन्य सदस्यगण भी जानें , परखें व लाभ उठायें इन उपकरणों का। खैर अब ये बार्न स्टार मयूर की वार्ता पर लगा दिया गया है। --ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १०:३३, २० जुलाई २०१० (UTC)

Mayurbot

मयुर जी यह बॉट बहुत से ऐसे लेखों पर भी आधार साँचा लगा रहा है जो पूरी तरह बने हुए हैं। कल दिल्ली लेख पर भी आधार साँचा लगा हुआ था। कृपया इस समस्या को शीघ्र सुलझाने का प्रयास करें। धन्यवाद। रोहित रावत ०६:०८, १६ जुलाई २०१० (UTC)

रोहित जी के ध्यान दिलने हेतु धन्यवाद, यह कमी हिन्दी विकि के छोटे लेखों में इस लेख के शामिल होने के कारण है। परन्तु चिंता की कोई बात नहीं लगभग २४००० छोटे लेखों में से अब सिर्फ ७००० लेखों पर यह साँचा लगाना शेष रहा है इसके बाद मैं बड़े लेखों पर लगे आधार साँचें को हटाना प्रारम्भ कर दूँगा।-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ०६:२५, १६ जुलाई २०१० (UTC)

विकिपीडिया पर क्या चल रहा है

इस स्तंभ को देखकर तो यही लगता है कि हिंदी विकिया पर सब पुराना ही चल रहा है। जुलाई में तो कुछ हुआ ही नहीं। अनिरुद्ध  वार्ता  ०३:१८, १८ जुलाई २०१० (UTC)

उपरोक्त स्तंभ में सुधार किया गया-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १८:३४, १८ जुलाई २०१० (UTC)

हटाए गए संदेशों का सूत्र छोड़ दें

इधर चौपाल पृष्ठ से संदेशों को हटाकर उन्हें उपयुक्त स्थल पर रखने की अच्छी प्रबंधकीय कार्यवाही की गई है। अनुरोध है कि जब भी ऐसा किया जाय उसका जिक्र चौपाल पर रहने दिया जाय और मुश्किल न हो तो संबंधित लिंक भी दे दिया जाय। इससे चौपाल पर नए आने वाले सदस्यों को बहुत मदद मिलेगी। वरना किसी को ऐसा भी तो लग सकता है कि हिंदी विकिया पर बातें सुनने और प्रतिक्रिया देने के बजाय मिटाने का रिवाज है। अनिरुद्ध  वार्ता  ०३:२५, १८ जुलाई २०१० (UTC)

मेरे विचार से भी यही करना उत्तम रहेगा-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १८:३३, १८ जुलाई २०१० (UTC)
आप सबके विचार एकदम सही हैं, और यही प्रथा भी है। प्रायः चौपाल से हटाये गए संदेश कहीं और भेजे जाने पर एक संदेश दिया जाता है, कि हटाये गए संदेश अमुक पृष्ठ/वार्ता पर भेजे गए। देखें संदेश खास पन्ने संबंधी चर्चाएँ, अन्यथा पुरालेखों में जाते हैं। पुरालेखों में भेजे जाने के लिये कोई संदेश नहीं लिखा जाता है, मात्र देखने पर ही पता चलता है, कि ऊपरी संदेश से पूर्व के संदेश/पाठ पुरालेख में ही होंगे। इसके अलावा अब पुरालेखों में पाठ ढूंढने की सुविधा भी उपलब्ध है। हां यदि किसी नये सदस्य या नौसिखिये ने गलती से ऐसा किया हो कि बिना संदेश दिये ही पाठ हटाया है, तो वो गलत है। इसके लिये इतिहास देखकर उसे संदेश भी देना चाहिये कि ऐसा पुनः न किया जाए।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०३:३५, १९ जुलाई २०१० (UTC)

बधाई संदेश

मै हिन्दी विकि के उन समस्त सदस्यों को बधाई देना चाहूँगा जिन्होने यहाँ नयी फिचर लाने के लिये अपना मत दिया, उनके समर्थन के कारण अब हिन्दी विकि पर confirmed,autopatroller,rollbackers,reveiwers आदि सदस्य ग्रुप install एवं इनेबल हो गया है, आशा करता हूँ जल्द ही दूसरे लम्बित कार्य पूरे हो जायेंगे-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १४:१६, १८ जुलाई २०१० (UTC)

अच्छी खबर है। चलिए अब इन उपकरणों का सर्वोत्तम उपयोग करते हैं। अनिरुद्ध  वार्ता  ०६:००, २० जुलाई २०१० (UTC)

सौहार्द

विकिपीडिया पर विकिगुणवत्ता के अलावा सदस्यों की आपसी सौहार्दता भी काफी महत्वपूर्ण संसाधन (रिसोर्स) है। इसका इससे बडा प्रमाण क्या होगा कि जब जब विकिपीडिया पर सौहार्दता कम हुई है, तब तब इसी गति भी बहुत नीचे आ गयी है। विकिपीडिया के सदस्यों से विनम्र निवेदन है कि वे आपसी वार्तापृष्ठों का उपयोग यह मानकर करें कि उन्हें चौपाल की तरह सभी पढ रहे हैं, इसका अन्यथा मानकर उपयोग करना अनेक जटिलताओं को जन्म देता है, और वार्तापृष्ठों पर लिखे गये आपसी संवाद आपसी कानाफूसी (शब्द के प्रयोग के लिए क्षमा चाहूँगा) के तुल्य हो जाते हैं। वैसे भी वार्तापृष्ठ का कन्सैप्ट गोपनीयता का है भी नहीं, वर्ना विकिमीडिया के प्रोग्रामर इसे आराम से डिजाइन में ही गोपनीय बना सकते थे।

सौहार्द को बिगाडना बहुत आसान है, यदि मैं किसी सदस्य के वार्तापृष्ठ पर यह लिख दूँ कि "अमुक (तीसरा) सदस्य विकिपीडिया को गर्त में ले जा रहा है परन्तु मैं उससे कुछ कहूँगा नहीं।" (यह केवल उदाहरण है, दरअसल ऐसा कोई सदस्य नहीं है), तो इससे विकिपीडिया पर सन्देह का वातावरण बनेगा, और सौहार्द भी बिगडेगा। इससे तो अच्छा है, कि-

१. सीधे संबंधित सदस्य से बात की जाये (यहाँ वार्तापृष्ठ का सही उपयोग होगा)।

२. और जब संबंधित सदस्य न सुने तो चौपाल पर बात रखी जाये (वैसे ऐसे मौके बहुत कम आते हैं, और प्रायः वन्डलिस्टों के केस में होता है),

३. यदि कोई गोपनीय बात करनी ही हो तो बेहतर है कि आपस में चैट आइडी का आदान प्रदान करके उसपर की जाये।

इन साधारण से नियमों का पालन करने से विकिपीडिया पर वातावरण अच्छा बना रहता है। वर्ना तो लिखनेवाले सदस्यों की विश्वसनीयता (क्रेडिबिलिटी) पर बुरा असर पडता है।

वैसे कोई बहुत बडा संकट नहीं आ गया है, मुझे लिखना ठीक लगा तो लिख दिया। किसी को ठेस पहुँचाने का इरादा नहीं है। शुभकामनाएँ। -Hemant wikikoshवार्ता ०४:४३, २० जुलाई २०१० (UTC)

हेमंत जी की चिंता उपयुक्त और सुझाव मानने योग्य है। संदर्भ समझने के लिए जनवरी मध्य में हुई दुर्घटना का उल्लेख पर्याप्त होगा। कड़वी बातें और असभ्यता किसी के प्रति भी की गई हो असर तो दूर तक होता है। मन तो औरों का भी खिन्न होता है। और ऐसे में कुछ करते रहने की शक्ति निस्संदेह क्षीण होती है। अनिरुद्ध  वार्ता  ०५:४२, २० जुलाई २०१० (UTC)

मैं हेमन्त जी की बात से पूर्ण रुप सहमत हूँ। हिन्दी विकि उन सब सदस्यों का ऋणी है जिन्होनें समय निकालकर इस विकि को ऊँचा उठाने में योगदान दिया। यह आश्चर्य की बात ही कि इतने अधिक लोगो द्वारा बोले जाने वाली भाषा कुछ छोटी भाषाओं के विकियों से इतनी पीछे है। हमारे पिछ्ड़्ने के कई कारण हो सकते है जैसे-

  • सक्रिय सदस्यों की कमी (जो एक प्रमुख कारण है)
  • सदस्यों का आपसी वैमनस्य
  • टुल्स बाट्स आदि संसाधनों की कमी (जिसे बहुत जल्द अंग्रेजी विकि के समकक्ष लाने का प्रयत्न जारी है शायद अब टुल्स एवं साफ्टवेयर इन्टरफेस के मामले में हमारा विकि शीर्ष १० में भी हो)
  • कुछ निश्चित एवं महत्त्वपूर्ण नीतियों का अभाव
  • सक्रिय प्रबंधको का अभाव
  • प्रबंधको द्वारा सदस्यों के उत्त्साहवर्धन में कमी
  • प्रमुख सदस्यों के पास समयाभाव

इनमें से सबसे प्रमुख कारण सक्रिय सदस्यों की कमी है जिसे सुधारना शायद हमारे वश में नहीं क्योंकि यह तो इस हिन्दी भाषावादियों की रुचि पर निर्भर है। हाँ सदस्यों का आपसी वैमनस्य या मुख्यतः आपसी निरसता को सुधारा जा सकता है हर सदस्य को विकि हितों को अपने निजी अहम से ऊपर रखना चाहिये क्योंकि हम ५ -२० सदस्य मिलकर ही सुचारु रुप से यहां काम करते है और यदि हम कुछ ही सदस्य अपसी अन्तर्द्वन्द में फसे रहे तो इस विकि की गुणवत्ता एवं विकास गति अत्यंत धीमी पड़ सकती है।
इसके अलावा मै विकि के उन पुराने सदस्यों का जैसे मुनिता प्रसाद, पुर्णिमा वर्मन, वुल्फ, विजय ठाकुर आदि सभी से भी निवेदन करुँगा कि अपने निजी समय में से कुछ समय निकालकर इस हिन्दी विकिपीडिया को अवश्य दें, समस्त अन्तर्द्वन्दों को भूलकर विकि हित को सर्वोपर रखें।
मैं खास तौर पर हमारे अति परिश्रमी सदस्यों जैसे आशीष, रोहित, अनुनाद जी एवं अनिरुद्ध से यहीं कहुँगा कि आप बस सदा इसी तरह लगे रहे आज आप सब लोग ही इस विकि को के स्तर को बनाये हुए है
साथ ही मैं समस्त प्रबंधको से यह निवेदन करुँगा कि यदि उन्हें कोई भी सदस्य जो हमारी नजर में न हो और कुछ अच्छा कार्य(चाहे बहुत अच्छा नही) करे तो उसे अवश्य उत्साहित करें इससे उस सदस्य में विशेष रुचि जागेगी और विकि की गुणवत्ता एवं गति दोनों को बल मिलेगा।-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ०६:२५, २० जुलाई २०१० (UTC)

खुशी का एक और सबब

मेरी जानकारी में विकिया पर मासिक सदस्य सक्रियता संख्या पहली बार २५० से ऊपर गई है। हिंदी विकिया की प्रगति का सूत्र अधिकाधिक सदस्यों की सक्रियता में ही है। शायद इसके पीछे कुछ अप्रकट प्रयासों जिनमें अनुनाद जी के विकिया में योगदान करने के लिए विभिन्न स्थलों पर किए जा रहे अनुरोध का भी योग रहा हो। मैं अपनी खुशी के साथ ऐसे प्रयासों के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूँ। अनिरुद्ध  वार्ता  ०६:११, २० जुलाई २०१० (UTC)

वाकई अनुनाद जी के प्रयास सराहनिय है, हम सभी को हिन्दी विकि का प्रचार करना चाहिय और अन्य लोगों को इस विकि में कार्य करने के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ०३:२८, २१ जुलाई २०१० (UTC)

विकिपीडिया का नया लुक

मैंने बहुत सी विकियों पर देखा है की वे नए रंगरूप में आ गई हैं जिनमें बहुत सी भारतीय भाषा विकिपीडियाएँ भी हैं, लेकिन हिन्दी विकि पर अभी यह नया रंगरूप क्यों लागू नहीं किया गया है और कब तक होने की आशा है? मैंने बीटा संस्करण पर क्लिक किया था लेकिन उसके साथ समस्या यह है की नए बीटा रंगरूप में देवनागरी में लिखने की सुविधा नहीं है। रोहित रावत १३:२३, २१ जुलाई २०१० (UTC) यह नये रंग रुप वाला मुख्यत बीटा वर्जन ही है बिना किसी बग(त्रुटियों) वाला, इसके लिये पहले शायद पहले बीटा वर्जन की त्रुटिया हटायी जाती है फिर इसे मुख्य वर्जन के रुप में लागु किया जा सकता है। अंग्रेजी विकि में सर्वप्रथम इसे फरवरी या मार्च में लागु किया गया था। खैर यदि हिन्दी विकि के सदस्य सचमुच नया वर्जन चाहते है तो इसके लिये फिर से नयी फिचर की तरह चौपाल पर समर्थन हासिल करने होंगे जैसा मैने उपरोक्त फिचर के लिये किया था-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ०८:०५, २४ जुलाई २०१० (UTC)

Mayurbot

मयुरजी यदि आपके इस बॉट को कोई काम समझाना हो (अर्थात निर्देश देना हो) तो कैसे देंगे। आपने कहा था ना कि यह बॉट बहुत से पृष्ठों पर एक जैसा काम करने के लिए उपयुक्त है। इसलिए बताइये कि कैसे निर्देश दूँ इस बॉट को। रोहित रावत १३:३०, २१ जुलाई २०१० (UTC)

आप इस बाट के वार्ता पृष्ठ पर कोई महत्वपूर्ण कार्य के लिये कह सकते है यदि वह कार्य यह कर सकेगा तो अवश्य कर देगा-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १४:३८, २१ जुलाई २०१० (UTC)

Rollbackers

क्या कोई सदस्य इस अंग्रेजी शब्द का एक या दो हिन्दी शब्दों में अर्थ बता सकता है-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ०६:४३, २२ जुलाई २०१० (UTC)

रोलबैक शब्द की हिन्दी हो सकती है- प्रत्यानयन, प्रत्याहरण या प्रत्यावर्तन। और सरल हिन्दी है बहाल करना, परन्तु इस अन्तिम से सुबोध शब्द व्युत्पन्न नहीं हो सकते। अब इन तीन को देखने पर प्रत्यानयन का प्रयोग भौतिकी में भी होता है रिस्टोरेशन के अर्थ में (इलास्टिसिटी में), प्रत्यावर्तन का भी भौतिकी में प्रयोग अल्टरनेटिंग करेंट (एसी) के अर्थ में (प्रत्यावर्ती धारा) होता है। इनमें से प्रत्याहरण शब्द रोलबैक के लिए सही लगता है। शब्दकोशानुसार इसका अर्थ- "bringing or taking back, recovery" है। यदि प्रत्याहरण को रोलबैक कहा जाये तो रोलबैकर होगा- प्रत्याहर्ता (यह शब्द प्राचीन काल के करग्राहक के पद "समाहर्ता" जैसा ध्वनित होता है)। तथा अन्य शब्दों के लिए रोलबैकर के शब्द हैं- प्रत्यानयक, प्रत्यानेता, प्रत्यानयी (प्रत्यानयन से), प्रत्यावर्तक (प्रत्यावर्तन से)। धन्यवाद। -Hemant wikikoshवार्ता ०४:४७, २३ जुलाई २०१० (UTC)

अन्तरजाल पर हिन्दी के विश्वकोश

खुशी की बात है कि हिन्दी के कुछ अन्य विश्वकोश स्कैन करके अन्तरजाल पर उपलब्ध कराये गये हैं। इससे अन्य हिन्दीप्रेमियों के अलावा हिन्दी विकि पर लिखने वालों के लिये भी सुविधा होगी। जानकारी के अलावा उचित हिन्दी पारिभाषिक शब्दावली यहाँ से मिल जायेगी। किन्तु हिन्दी विकि का महत्व सबसे अधिक है क्योंकि इसमें अनन्त सम्भावनाएं हैं।

  • हिन्दी विश्वकोश (सुरेख फाण्ट में ; यदि फायरफॉक्स ब्राउजर में 'पद्मा' नामक एक्सटेंशन जोड़ दिया जाय तो यह साइट स्वत: यूनिकोड में बदलकर दिखती है।)

-- अनुनाद सिंहवार्ता ०१:१७, २३ जुलाई २०१० (UTC)

सभी सदस्यों (विशेषकर प्रबन्धक) कृपया ध्यान दें

मेरे वार्ता पृष्ठ पर फ्रांसीसी विकि के किसी प्रबन्धक ने इस ओर मेरा ध्यान आकर्षित किया है। कृपया यह पृष्ठ देखें श्रेणी:शीघ्र हटाने योग्य पृष्ठ। इस पर बहुत से ऐसे लेख भी हैं जिनपर ना जाने किसने हटाए का साँचा लगा दिया है। तिथियों वाले लेखों पर भी यह साँचा है जबकि लेख बिल्कुल ठीक है और सम्पादन करने पर भी यह साँचा दिख नहीं रहा कि मैं हटा सकूं। क्या यह कोई तकनीकि समस्या है या किसी की शरारत? रोहित रावत ०४:३०, २३ जुलाई २०१० (UTC)

लगता है अब समस्या दूर हो गयी है। तिथि के पृष्ठ पर लगे साँचे के पाठ में में डिलीट का साँचा था, वही दिखाई दे रहा था। -Hemant wikikoshवार्ता ०४:५८, २३ जुलाई २०१० (UTC)