लिअर्ड नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लिअर्ड नदी (Liard River)
लिअर्ड नदी, नहानी रेंज पश्चिमी क्षितिज पर।
देश कनाडा
क्षेत्र युकॉन प्रांत, ब्रिटिश कोलम्बिया, उत्तर-पश्चिम प्रदेश
उपनदियाँ
 - बाएँ नाहानी नदी
 - दाएँ डीज नदी, केचिका नदी, फोर्ट नेल्सन नदी
स्रोत लेविस पर्वत
 - ऊँचाई 1,500 मी. (4,921 फीट)
 - निर्देशांक 61°14′12″N 131°37′39″W / 61.23667°N 131.62750°W / 61.23667; -131.62750
मुहाना मैकेन्ज़ी नदी
 - स्थान फोर्ट सिम्पसन, उत्तर-पश्चिम प्रदेश
 - ऊँचाई 120 मी. (394 फीट)
 - निर्देशांक 61°50′23″N 121°17′58″W / 61.83972°N 121.29944°W / 61.83972; -121.29944
लंबाई 1,115 कि.मी. (693 मील)
जलसम्भर 2,77,100 कि.मी.² (1,06,989 वर्ग मील)
प्रवाह for नदी मुख के पास
 - औसत 2,434 मी.³/से. (85,956 घन फीट/से.)
 - max 11,000 मी.³/से. (3,88,000 घन फीट/से.)
 - min 300 मी.³/से. (10,594 घन फीट/से.)

लिअर्ड नदी (अंग्रेज़ी: Liard River) कनाडा के यूकॉन, ब्रिटिश कोलम्बिया और उत्तरपश्चिम प्रांत से होकर गुजरती है। दक्षिणपूर्वी यूकॉन में पेली पर्वत के सेंट सीर रेंज से निकलने वाली यह नदी दक्षिण पूर्व की तरफ़ ब्रिटिश कोलम्बिया, रॉकी पर्वतमाला से गुजरती हुई यूकॉन, उत्तरपश्चिमी प्रांत की ओर उत्तर पूर्व में मुड जाती है और फोर्ट सिम्पसन के पास 1,115 किलोमीटर (693 मील) की दूरी तय करते हुए मैकेन्ज़ी नदी में मिल जाती है। यह नदी ताइगा के साथ मिलकर लगभग 277,100 वर्ग किलोमीटर (107,000 वर्ग मील) क्षेत्र का जल वहन करती है।[1]

भूगोल[संपादित करें]

यह नदी निचली मैकेन्ज़ी नदी ताजेपानी की पारिस्थितिकी का एक हिस्सा है। यूकॉन प्रांत में इस नदी के आसपास के क्षेत्र को लिअर्ड नदी घाटी कहा जाता है। यह नाहानी के वुड बाइसन नामक जानवर के प्रवासी रास्ते में पडती है।[2]

इतिहास[संपादित करें]

नदी के नाम का इतिहास तो अज्ञात है लेकिन यह पूर्वी कॉटनवुड नामक पौधे के लिये प्रयुक्त होने वाले फ्राँसीसी भाषा के शब्द पर आधारित है जो यहाँ नदी मुहानों पर भारी मात्रा में उगता है। फर का व्यापार करने वाले शुरुवाती व्यापारी फोर्ट नेल्सन नदी को पूर्वी शाखा और इसके उपर बहने वाली लिअर्ड को पश्चिमी शाखा कहते थे।

नदी के अधिकांश हिस्सों में भ्रमण करने वाले पहले यूरोपीय व्यक्ति का नाम जॉन मैक्लियॉड था जो एक अन्वेष्क थे और हडसन बे कम्पनी से संबन्धित थे। फोर्ट सिम्पसन से 28 जून, 1831 को आठ अन्य साथियों के साथ नदी में भ्रमण के लिये निकलने वाले मैक्लियॉड छ: हफ्तों में ही डीज़ नदी पहुंक्क गये, उसका नामकरण किया और फिर चार दिनों बाद फ्रांसिस नदी पहुंच गये। वो इसे मुख्य लिअर्ड नदी समझने की भूल कर बैठे और उसमें उपर की तरफ़ जाने लगे और वास्तविक लिअर्ड की शुरुवात तक नहीं पहुंच पाए। नौ सालों बाद एचबीसी के एक अन्य कर्मचारी रॉबर्ट कैम्पबेल लिअर्ड नदी की शुरुवात सेंट सीर रेंज तक पहुंचे।

विशेषताएँ[संपादित करें]


सहायक नदियाँ[संपादित करें]

शुरुवात से नदीमुख तक लिअर्ड की सहायक नदियाँ निम्नलिखित हैं।

युकॉन में
  • प्रॉस्पेकट खाड़ी (क्रीक)
  • स्वीड खाड़ी (क्रीक)
  • जन्कर्स खाड़ी
  • इंग्स नदी
  • ओल्ड गोल्ड खाड़ी
  • रेनबो खाड़ी
  • डोम खाड़ी
  • क़्वार्ट्ज़ खाड़ी
  • स्कर्वी खाड़ी
  • सायेआ खाड़ी
  • ईकमैन खाड़ी
  • काली नदी
  • हैसेल बर्ग खाड़ी
  • सैम्बो खाड़ी
  • मीस्टर नदी
  • फ्रांसेस नदी
  • रैन्केरिया नदी
  • टॉम नदी
  • वाटसन नदी
  • ऐल्बर्ट नदी
  • कोर्मिअर खाड़ी
ब्रिटिश कोलम्बिया के पर्वतों में
  • डीज नदी
  • क्लोये खाड़ी
  • ट्रेपैनियर खाड़ी
  • ब्लैक ऐंगुस खाड़ी
  • हाइलैंड नदी
  • मैल्क्म खाड़ी
  • टैट्सीनो खाड़ी
  • नुस्लो खाड़ी
  • कोश खाड़ी
  • कॉन्टैक्ट खाड़ी
  • स्कोबी खाड़ी
  • सैन्डीन ब्रुक
  • त्सिआ खाड़ी
  • त्सिनित्ला खाड़ी
  • टैटज़िले खाड़ी
  • लेगुइल खाड़ी
  • केचिका नदी
  • निलोइल खाड़ी
  • कोल नदी
  • गेड्डेस खाड़ी
  • ग्रांट खाड़ी
  • स्मिथ खाड़ी
  • लैपी खाड़ी
  • माउल्ड खाड़ी
  • हूल खाड़ी
  • ट्राउट नदी
  • डियर नदी
  • कैन्यॉन खाड़ी
  • माउल खाड़ी
  • सल्फ़र खाड़ी

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Liard River". Britannica Online Encyclopedia. मूल से 11 जून 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-01-24.
  2. N.C. Larter, J.S. Nishi, T. Ellsworth, D. Johnson, G. More, D.G. Allaire (December 2003). "Observations of Wood Bison Swimming across the Liard River, Northwest Territories, Canada" (PDF). Arctic, VOL 56, NO. 4, P. 408-412. मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 2008-01-24.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  3. साँचा:BCGNIS
  4. साँचा:BCGNIS

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]