मूषक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मूषक
Mouse
मूषक
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी (Chordata)
वर्ग: स्तनधारी (Mammalia)
गण: कृंतक (Rodentia)
कुल: म्यूरिडाए (Muridae)
उपकुल: म्यूरिनाए (Murinae)
वंश: मूस (Mus)
लीनियस, १७५८
जातियाँ

३० ज्ञात जातियाँ

मूषक या मूष (mouse) एक छोटे आकार का कृंतक होता है जिसके नोकीला थूथन (मुँह), छोटे गोल कान और लगभग शरीर के जितनी लम्बी दुम होती है। यह अपनी तेज़ प्रजनन गति के लिए जाना जाता है। मूषक विश्वभर में फैला हुआ है और जहाँ इसे एक ओर अन्न बरबाद करने वाला एक नाशीजीव माना जाता है, वहाँ इसे कुछ संस्कृतियों में पालतू पशु के रूप में भी रखा जाता है।[1] मुख्य रूप से मूषक में निशाचरता देखी जाती है। इनकी दृष्टि कमज़ोर होती है लेकिन सुनने और सूँघने की शक्ति बहुत तीव्र होती है।[2]

चूहा और मूषक[संपादित करें]

यह दोनों कभी-कभी एक ही प्राणी माने जाते हैं हालांकि कुछ सन्दर्भों में मूषक (mouse) आकार का छोटा और चूहा (rat) आकार का ज़रा उस से बड़ा होता है।[3]

संस्कृति में[संपादित करें]

भारत में हिंदू संस्कृति में मूषक को गणेश भगवान का वाहन बताया गया है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Meerburg BG, Singleton GR, Leirs H (2009). "The Year of the Rat ends: time to fight hunger!". Pest Manag Sci. 65 (4): 351–2. doi:10.1002/ps.1718. PMID 19206089.
  2. Behney, W. H. (1 January 1936). "Nocturnal Explorations of the Forest Deer-Mouse". Journal of Mammalogy. 17 (3): 225–230. doi:10.2307/1374418. JSTOR 1374418.
  3. "Plants & Animals Archived 2017-03-24 at the वेबैक मशीन," Laurie Triefeldt, Quill Driver Books, 2007, ISBN 978-1-88495-672-0, ... Rats are larger than mice and have a long scaly tail and sharp claws. They live in large groups or colonies. Rats generally feed at night and will eat just about anything ...