मिनंगकाबाऊ लोग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मिनंगकाबाऊ
Minangkabau
Urang Minang
ميناڠكاباو
मिनंगकाबाऊ वर-वधु
कुल जनसंख्या
अनुमानित ९० लाख[1]
विशेष निवासक्षेत्र
 इण्डोनेशिया६४,६२,७१३[2]
 मलेशिया१८,९१,०००[3]
 नीदरलैंड३८,७६०
 सिंगापुर१५,७२०
भाषाएँ
मिनंगकाबाऊ, इंडोनेशियाई, मलय
धर्म
सुन्नी इस्लाम
सम्बन्धित सजातीय समूह
मलायी, मंदायलिंग, केरिंची

मिनंगकाबाऊ (अंग्रेज़ी: Minangkabau, मिनंगकाबाऊ: Urang Minang, जावी: ميناڠكاباو, मलय: Minangkabau) या केवल मिनंग दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित मिनंगकाबाऊ उच्चभूमि के मूल निवासी हैं।

मातृसत्ता और पितृसत्ता का मिश्रण[संपादित करें]

मिनंगकाबाऊ के समाज में मातृसत्तापितृसत्ता दोनों के मिश्रित तत्व मिलते हैं। पारम्परिक रूप से इनमें ज़मीन और सम्पत्ति पर स्वामित्व स्त्रियों का होता है और यह पीढ़ी-दर-पीढ़ी माँ से बेटी को जाती है, जबकि धार्मिक और राजनैतिक कार्यों पर पुरुषों का अधिकार होता है। इस प्रथा को "लारेह बोदी चानिआगो" (Lareh Bodi Caniago) कहते हैं जो मलेशिया में "आदत पेर्पतिह" (Adat perpatih) कहलाती है।

भाषा, धर्म, इतिहास[संपादित करें]

मिनंगकाबाऊ लोग मिनंगकाबाऊ भाषा बोलते हैं जो एक ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की भाषा है। इसके अलावा वे क्षेत्रानुसार इंडोनेशियाई और मलय भी बोलते हैं। धर्म से वे अधिकतर सुन्नी इस्लाम के अनुयायी हैं हालांकि इनकी प्रथाओं में इस्लाम से पूर्व के सर्वात्मवाद और हिन्दू-बौद्ध आस्थाओं के ततव भी दिखते हैं। कुछ इतिहासकार इन्हें मलय लोगों और उनकी संस्कृति के जन्मदाता मानते हैं क्योंकि इतिहास में बहुत से मिनंगकाबाऊ फैलकर इण्डोनेशिया और मलेशिया के कई भागों में जा बसे और उनका इस पूरे क्षेत्र पर प्रभाव रहा है।[4]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Minangkabau people Archived 2015-05-05 at the वेबैक मशीन. Encyclopædia Britannica. 2015 Encyclopædia Britannica, Inc.
  2. Kewarganegaraan, Suku Bangsa, Agama dan Bahasa Sehari-hari Penduduk Indonesia Hasil Sensus Penduduk 2010 (PDF). Badan Pusat Statistik. 2011. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9789790644175. मूल (PDF) से 12 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 August 2012.
  3. "Minangkabau in Malaysia". Joshua Project. मूल से 22 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 January 2015.
  4. Reid, Anthony (2001). "Understanding Melayu (Malay) as a Source of Diverse Modern Identities". Journal of Southeast Asian Studies. 32 (3): 295–313. PMID 19192500. डीओआइ:10.1017/S0022463401000157.