महान नमक झील

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
महान नमक झील का मानचित्र

महान नमक झील (ग्रेट साल्ट लेक), यूटाह (संयुक्त राज्य अमरीका) के उत्तर-पश्चिम भाग में क्षारीय जल की एक झील है। इसकी लंबाई 70 मील; चौड़ाई 30 मील; औसत गहराई लगभ 10 फुट; अधिकतम गहराई 35 फुट; समुद्रतल से संभावित औसत ऊँचाई 4,199 फुट और संभावित क्षेत्रफल 1,700 वर्ग मील है। इस झील से किसी भी नदी का निकास नहीं होता। जार्डन, वीबर तथा बियर नदियाँ इसमें गिरती हैं। 1950 ई. में इसकी क्षारीयता 25 प्रतिशत थी। अनुमानत: झील के पानी में लगभग 600 करोड़ टन नमक, मुख्यत: सोडियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट, मिला हुआ है। अत: क्षारीयता की अधिकता से वनस्पति तथा जीवों की कमी है। मुख्य उद्यम नमक साफ करना है। प्रति वर्ष लगभग 80 हजार टन नमक तैयार होता है। यह अभिनूतन (Pleistocene) बोनेविल झील का अवशेष अंश है।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]