मानुषी छिल्लर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(मनुषी छिल्लर से अनुप्रेषित)
मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर
जन्म 14 मई 1997 (1997-05-14) (आयु 26)
रोहतक,[1] भारत
शिक्षा सेंट थॉमस स्कूल, नई दिल्ली
भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज
पेशा
  • ब्यूटी पेजेंट टाइटल धारक
  • मॉडल
पदवी फेमिना मिस इंडिया २०१७
विश्व सुन्दरी २०१७
ऊंचाई 1.74 मी॰ (5 फीट 9 इंच)*
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

मानुषी छिल्लर (जन्म; १४ मई १९९७) एक भारतीय मॉडल व सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता हैं जिन्हें विश्व सुन्दरी २०१७ के ताज से नवाज़ा गया हैं।[2] इससे पहले २५ जून २०१७ को उन्हें फेमिना मिस इंडिया सम्मान से भी नवाजा गया था।[3]इस प्रतियोगिता में उन्होंने दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों की 30 प्रतियोगियों के बीच हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया।[4]

फेमिना मिस इंडिया २०१७ के फाइनल में मानुषी से अंतिम सवाल पूछा गया कि " ३० प्रतिभागियों के साथ एक महीने का वक्त बिताने के बाद वो क्या सबक लेकर वापस जाएंगी?" इसके जवाब में उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान उनके पास एक दृष्टिकोण था जिससे उन्हें ये विश्वास हासिल हुआ कि वो दुनिया में बदलाव ला सकती हैं। उनके इस जवाब ने निर्णायकों का दिल जीत लिया और इसी के साथ फेमिना मिस इंडिया 2017 के ताज पर उनका अधिकार हो गया।[5] फेमिना मिस इंडिया होने के नाते इन्होंने नवम्बर २०१७ में चीन के सायना सिटी एरेना में सम्पन्न हुई "मिस वर्ल्ड २०१७" की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और विजेता बनीं।

जीवन परिचय[संपादित करें]

डॉक्टर माता-पिता के घर जन्मी मानुषी खुद भी [6] एक मेडिकल छात्र हैं।उनके पिता डॉ. मित्र बासु छिल्लर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में वैज्ञानिक हैं, तो वहीं उनकी माता डॉ. नीलम छिल्लर मानव व्यवहार और संबद्ध विज्ञान संस्थान (आईएचबीऐएस) में स्नायु-रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष हैं।[7] विद्यालयी शिक्षा सेंट थॉमस स्कूल, दिल्ली से पूरी करने के बाद अब वो एमबीबीएस की डिग्री के लिए भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हरियाणा में अध्ययनरत हैं। मानुषी एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी नृत्यांगना हैं जिन्होंने राजा-राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी जैसे नृत्य-कला मर्मज्ञों से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके साथ ही ये राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का भी हिस्सा रही हैं। [8]

सौंदर्य स्पर्धा[संपादित करें]

मिस इंडिया[संपादित करें]

२५ जून २०१७ को, मानुषी ने फेमिना मिस इंडिया २०१७ प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता के दौरान, छिल्लर को मिस फोटोजेनिक नामक सम्मान से भी नवाजा गया।

मिस वर्ल्ड[संपादित करें]

विश्व सुन्दरी २०१७ प्रतियोगिता के दौरान मानुषी ने शीर्ष मॉडल, पीपुल्स चॉइस, और मल्टीमीडिया प्रतियोगिताओं में सेमीफाइनल में जगह बनाईं। इसके साथ ही उन्हें 'ब्यूटी बिद ए परपज' प्रतियोगिता की सहविजेता भी घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 'शक्ति' नाम से अपनी परियोजना के अंतर्गत "मासिक धर्म और स्वच्छता" विषय पर जागरुकता के लिए काम करते हुए 20 गांवों का भ्रमण करते हुए तकरीबन 5,000 महिलाओं तक अपनी बात पहुंचाई। १८ नवंबर २०१७ को मानुषी को विश्व सुन्दरी २०१७ का ताज प्यूरिटो रिको की नागरिक और पूर्व विश्व सुंदरी स्टेफ़नी डेल द्वारा पहनाया गया। इस प्रकार मानुषी अब ये ताज पहनने वाली छठी भारतीय महिला बन गईं हैं। गौरतलब है कि सन् 2000 में प्रियंका चोपड़ा को यह सम्मान मिलने के एक लंबे अंतराल के बाद किसी भारतीय महिला को यह सम्मान फिर से हासिल हुआ है।

विश्व सुन्दरी २०१७ के रूप में, छिल्लर २६ नवम्बर को वापस भारत लौट आयी, जहां प्रशंसकों बड़े हुजूम द्वारा अपार हर्ष के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद में आयोजित २०१७ ग्लोबल उद्यमिता [9] शिखर सम्मेलन में बतौर वक्ता अपना संभाषण दिया। मानुषी को एनीमिया फ्री हरियाणा कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर बनाने के साथ-साथ हरियाणा सरकार द्वारा उनके "ब्यूटी विद ए परपज" परियोजना 'शक्ति' को 18 करोड़ रुपये का सरकारी अुनदान भी प्राप्त हुआ है।[10] इतना ही नहीं उन्हें विश्व सुन्दरी का खिताब जीतने के कारण वर्ष २०१७ सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द इयर पुरस्कार में विशेष अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।[11]

विज्ञापन और एंडोर्समेंट[संपादित करें]

मिस वर्ल्ड 2017, मानुषी छिल्लर 2018 में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की ब्रांड एंबेसडर बनीं

छिल्लर ने बाटा, फैशन बिग बाजार,[12] सिनेमन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, जियो घड़ियाँ, और क्लब फैक्ट्री जैसे ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की है। अप्रैल 2018 में, उन्हें खुदरा आभूषण समूह, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया था।[13][14] उन्होंने ऑडी Q5 और पैनासोनिक जैसे ब्रांडों का प्रचार किया है। वह भारत में एडिडास और पैंटीन की आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर भी हैं। मई 2023 में, उन्हें अमेरिकी बहुराष्ट्रीय सौंदर्य प्रसाधन कंपनी, द एस्टी लॉडर कंपनीज़ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया था।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Singh, Swati (25 November 2017). "Haryana girl brings back the coveted 'blue crown' to India". The Sunday Guardian. Indo-Asian News Service (IANS). मूल से 8 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 December 2017.
  2. "भारत की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बनीं". बीबीसी हिन्दी. 18 नवम्बर 2017. मूल से 21 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवंबर 2017.
  3. "Leaving Behind 29 Contestants, Haryana Girl Manushi Chhillar Wins 54th Femina Miss India Title" [२९ प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुये, हरियाणा की लड़की मानुषि छिल्लर ने ५४वीं फेमिना मिस इंडिया जीता] (अंग्रेज़ी में). टाइम्स ऑफ़ इंडिया. 26 जून 2017. मूल से 23 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवंबर 2017.
  4. "Manushi Chhillar from Haryana wins the title of Miss India 2017" [हरियाणा की मानुषि छिल्लर ने मिस इंडिया २०१७ प्रतियोगिता जीती] (अंग्रेज़ी में). इंडिया टुडे. 25 जून 2017. मूल से 9 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवंबर 2017.
  5. "Manushi Chhillar from Haryana wins the title of Miss India 2017" [हरियाणा की मानुषि छिल्लर ने मिस इंडिया २०१७ का खिताब जीता] (अंग्रेज़ी में). याहू. 26 जून 2017. मूल से 1 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवंबर 2017.
  6. एनडीटीवी. "मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्‍लर के सवाल का विराट कोहली ने इस अंदाज में दिया जवाब". मूल से 6 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसम्बर 2017.
  7. "DRDO, friends and family celebrate Manushi Chillar's Miss India victory". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 6 July 2017. मूल से 24 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसंबर 2017.
  8. जनसत्ता. "Miss World 2017 Winner: कभी हरियाणा के इस गांव में रहता था मानुषी छिल्लर का परिवार, गांववालों ने ऐसे जताई खुशी Miss World 2017 Winner: कभी हरियाणा के इस गांव में रहता था मानुषी छिल्लर का परिवार, गांववालों ने ऐसे जताई खुशी". मूल से 6 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसम्बर 2017.
  9. द हिन्दू. "Women have every reason to follow their dreams, says Manushi Chhillar at GES". मूल से 29 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसम्बर 2017.
  10. इंडिया टाइम्स. "Miss World 2017 Manushi Chhillar Returns To India, Gets A Warm Welcome At The Airport" [विश्व सुन्दरी मानुषी छिल्लर का विमान क्षेत्र पर किया जोरदार स्वागत]. मूल से 6 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसम्बर 2017.
  11. फर्स्ट पोस्ट. "Virat Kohli named CNN-NEWS18 Indian of the Year; says, 'Would love for cricket to be Olympic sport". मूल से 1 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसम्बर 2017.
  12. "Stronger Product Portfolio and New Campaigns Bring Cheer to Footwear Giant Bata". 9 February 2018. मूल से 19 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 April 2020.
  13. "Manushi Chhillar Announced The Brand Ambassador of Malabar Gold And Diamonds". Silverscreen. 5 April 2018.
  14. "Miss World Manushi Chhillar joins Kareena Kapoor Khan for first brand endorsement". Free Press Journal. 6 April 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सम्मान एवं उपलब्धियाँ
पूर्वाधिकारी
प्युर्तो रिको स्टेफनी देल वैले
विश्व सुन्दरी
2017
उत्तराधिकारी
निर्धारित होना शेष
पूर्वाधिकारी
प्रियदर्शनी चटर्जी
फेमिना मिस इंडिया
2017
उत्तराधिकारी
निर्धारित होना शेष