भारत के राज्यों में वनों का आवरण

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

देहरादून में स्थित भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रत्येक दो वर्षो में रिमोट सेंसिंग उपग्रह चित्रण से भारत में वनों की स्थिति पर आधारित एक रिपोर्ट जारी की जाती है। 2017 की रिपोर्ट में भारत के राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेश द्वारा भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा प्रकाशित वन आवरण (वर्ग किलोमीटर में)। [1]

राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश भौगोलिक क्षेत्र बहुत घना मध्यम से घना खुला जंगल कुल वन क्षेत्र वन क्षेत्र का% 2015 के बाद से% परिवर्तन
आंध्र प्रदेश 162,968 1,957 14,051 12,139 28,147 17.27% +1.31%
अरुणाचल प्रदेश 83,743 20,721 30,955 15,288 66,964 79.96% -0.23%
असम 78,438 2,797 10,192 15,116 28,105 35.83% +0.72%
बिहार 94,163 332 3,260 3,707 7,299 7.75% +0.05%
छत्तीसगढ़ 135,192 7,064 32,215 16,268 55,547 41.09% -0.01%
दिल्ली 1,483 7 56 129 192 12.97% +0.25%
गोवा 3,702 538 576 1,115 2,229 60.21% +0.51%
गुजरात 196,244 378 5,200 9,179 14,757 7.52% +0.02%
हरियाणा 44,212 28 452 1,108 1,588 3.59% +0.02%
हिमाचल प्रदेश 55,673 3,110 6,705 5,285 15,100 27.12% +0.71%
जम्मू और कश्मीर 222,236 4,075 8,579 10,587 23,241 10.46% +0.11%
झारखंड 79,716 2,598 9,686 11,269 23,553 29.55% +0.04%
कर्नाटक 191,791 4,502 20,444 12,604 37,550 19.58% +0.57%
केरल 38,852 1,663 9,407 8,251 20,321 52.30% +2.68%
मध्य प्रदेश 308,252 6,563 34,571 36,280 77,414 25.11% -0.00%
महाराष्ट्र 307,713 8,736 20,652 21,294 50,682 16.47% -0.01%
मणिपुर 22,327 908 6,510 9,928 17,346 77.69% +1.18%
मेघालय 22,429 453 9,386 7,307 17,146 76.76% -0.52%
मिजोरम 21,081 131 5,861 12,194 18,186 86.27% -2.52%
नागालैंड 16,579 1,279 4,587 6,623 12,489 75.33% -2.71%
ओडिशा 155,707 6,967 21,370 23,008 51,345 32.98% +0.57%
पंजाब 50,362 8 806 1,023 1,837 3.65% +0.13%
राजस्थान 342,239 78 4,340 12,154 16,572 4.84% +0.14%
सिक्किम 7,096 1,081 1,575 688 3,344 47.13% -0.13
तमिलनाडु 130,060 3,672 10,979 11,630 26,281 20.21% +0.06%
तेलंगाना 112,077 1,596 8,738 10,085 20,419 18.22% +0.50%
त्रिपुरा 10,486 656 5,246 1,824 7,726 73.68% -1.56%
उत्तर प्रदेश 240,928 2,617 4,069 7,993 14,679 6.09% +0.12%
उत्तराखंड 53,483 4,969 12,884 6,442 24,295 45.43% +0.04%
पश्चिम बंगाल 88,752 2,994 4,147 9,706 16,847 18.98% +0.02%
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह 8,249 5,678 684 380 6,742 81.73% -0.11%
चण्डीगढ़ 114 1 14 6 22 18.91% -0.09%
दादरा और नगर हवेली 491 0 80 127 207 42.16% +0.20%
दमन और दीव 111 1 6 13 20 18.46% +0.79%
लक्षद्वीप 30 0 17 10 27 90.33% 0.13%
पुडुचेरी 490 0 18 36 54 10.95% -0.67%
कुल 3,287,469 98,158 308,318 301,797 708,273 21.54% +0.21%

वनावरण[संपादित करें]

भारत वन स्थिति रिपोर्ट में प्रयुक्त वनावरण क्षेत्र के अंतर्गत एक हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल वाले सभी ऐसे सभी भौगोलिक क्षेत्रो को शामिल किया जाता है जहाँ वृक्ष क्षत्र घनाभ १० प्रतिशत से अधिक हो, इनमे मैन्ग्रोव वन भी सम्मिलित होते हैं। इन्हें ३ भागों में बांटा जा सकता है -

  • अति सघन वन - इन वनों में वृक्षों का घनत्व ७० प्रतिशत से अधिक होता है।
  • मध्यम सघन वन - इन वनों में वृक्षों का घनत्व ४० से ७० प्रतिशत तक होता है।
  • खुले वन - इन वनों में वृक्षों का घनत्व १० से ४० प्रतिशत तक होता है।

झाड़ी[संपादित करें]

ऐसी वन भूमि जिस में पेड़ो का घनत्व १० प्रतिशत से कम होता है उसे झाड़ी वर्ग में सम्मिलित करते हैं। वर्ष २०१७ की रिपोर्ट के अनुसार इनका कुल क्षेत्रफल ४५,९७९ वर्ग कि.मी. है जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का १.४० % है।

मैन्ग्रोव वन[संपादित करें]

समुद्री ज्वार भाटा के खारे तथा दलदली जल क्षेत्र में ऐसे वन पाए जाते हैं। इन वृक्षों की जड़े सदैव खारे जल में डूबी रहती हैं। इन वनों को जैव विविधता का संरक्षक कहा जाता है।

  • वर्ष २०१७ में भारत में मैन्ग्रोव वनावरण ४,९२१ वर्ग कि.मी. है जो विश्व का ३.३ प्रतिशत है।
  • भारत के कुल मैन्ग्रोव का लगभग ५० प्रतिशत अकेले पश्चिम बंगाल के सुन्दरवन में स्थित है।

यह भी देखें[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "India State of Forest Report, Forest Cover 2017" (PDF). भारत का वन सर्वेक्षण। accessdate=13 फरवरी 2018. मूल (PDF) से 30 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 फ़रवरी 2019. |publisher= में पाइप ग़ायब है (मदद)