नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़
Territoires du Nord-Ouest (फ्रांसीसी भाषा)
डेनेडेह (अथबास्कन भाषाएँ)
नुनात्सिआक़ (ईनुइनाक़्तुन)
ᓄᓇᑦᓯᐊᖅ (ईनुक्तितुत)
हिंदी में उत्तरपश्चिम प्रान्त
ध्वज राज्यचिह्न
ध्येय: कोई आधिकारिक नहीं[1]
सैस
मनी
एनबी
पीई
नोस
एनएल
नुवु
कनाडा के प्रांत और प्रदेश
राजधानी येलोनाइफ़
सबसे बड़ा नगर येलोनाइफ़
सबसे बड़ा महानगर येलोनाइफ़
आधिकारिक भाषा(एँ) अंग्रेजी
फ्राँसीसी
चिपव्येन
क्री
Gwich’in
ईन्विनाक्तुन
ईनुक्तितुत
ईनुविआलुक्तुन
स्लेवी भाषा
Tłı̨chǫ
क्षेत्रीयता नॉर्थवेस्ट टेरिटोरियन[2]
सरकार
कमिस्नर जॉर्ज टुकारो[3]
प्रीमीयर बॉब मैक्ल्यॉड (गठबंधन सरकार)
संघीय प्रतिनिधित्व कनाडियाई सन्सद में
हाउस सीटें 1
सीनेट सीटें 1
परिसंघ जुलाई 15, 1870 (हडसन की बे कम्पनी ने कनाडा में शामिल किया।) (छठा)
क्षेत्रफल [4] 3 स्थान
कुल 1,346,106 कि॰मी2 (519,734 वर्ग मील)
भूमि 1,183,085 कि॰मी2 (456,792 वर्ग मील)
जल (%) 163,021 कि॰मी2 (62,943 वर्ग मील) (13.5%)
जनसंख्या  11 स्थान
कुल (2011) 41462
घनत्व 0.0[5]/किमी2 (0/वर्ग मील)
जीडीपी  11th स्थान
कुल (2011) C$4.791 billion[6]
प्रति व्यक्ति C$108,394 (पहला)
संक्षेपण
डाक NT
ISO 3166-2 CA-NT
समय मण्डल UTC-7
डाक कोड उपसर्ग X0, X1 (येलोनाइफ़)
फूल पर्वतीय अवेन्स
वृक्ष लैरिक्स लैरीसीना
पक्षी गिरफैल्कन
जालस्थल www.gov.nt.ca
रैंकिंग में सभी प्रान्त और क्षेत्र सम्मिलित हैं

उत्तर पश्चिम प्रदेश (अंग्रेज़ी: Northwest Territories) (NWT; फ्रांसीसी: les Territoires du Nord-Ouest, TNO; अथबास्कन भाषाएँ: डेनेडेह; ईनुइनाक़्तुन: नुनात्सिआक़; ईनुक्तितुत: ᓄᓇᑦᓯᐊᖅ) कनाडा का एक प्रांत है। यहाँ की जनसंख्या सन २०११ में 41,462 थी। यह प्रांत उत्तरी कनाडा का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत है।[5][7] येलोनाइफ़ को 1967 में प्रांत की राजधानी घोषित किया गया।

उत्तर पश्चिम प्रदेश जो कि पुराने उत्तर पश्चिम प्रदेश का एक हिस्सा था १५ जुलाई १८७० को कनाडियाई महासंघ में शामिल हुआ लेकिन इसके वर्तमान सीमाएँ १ अप्रैल १९९९ को बनीं जब प्रदेश को काटकर पूर्व में नुनावुत बनाया गया। [8][9] जबकि नुनावुत अधिकांशत: आर्कटिक की ठंड की चपेट में रहता है उत्तरपश्चिमी प्रदेश की जलवायु अपेक्षाकृत थोड़ी गर्म है। यहाँ अधिकतर स्थानों पर ताइगा पाई जाती है और इसके अधिकतर उत्तरी क्षेत्र कनाडियाई आर्कटिक द्वीपसमूह का हिस्सा हैं।

उत्तरपश्चिमी प्रदेश की सीमा कनाडा के दो अन्य प्रांतों पूर्व में नुनावुत, पश्चिम में युकॉन, दक्षिण में ब्रिटिश कोलम्बिया, अल्बर्टा और सैस्कैचवैन से लगती है।

शब्द व्युतपत्ति[संपादित करें]

यह नाम ब्रिटिश सरकार द्वारा उपनिवेशकाल में रुपर्ट्स लैंड के संदर्भ में उसकी स्थिति दर्शाने के लिये अपनाया गया था। ईनुक्तितुत में उत्तरपश्चिम प्रदेश को ᓄᓇᑦᓯᐊᖅ (Nunatsiaq), "खूबसूरत जमीन" के नाम से जाना जाता था।[10]

नुनावुत के अलग होने के बाद उत्तरपश्चिम प्रदेश का नाम बदल कर पुरानी ऐबओरिजनल भाषा में रखने के लिये बातचीत शुरु हुई। पहले के नेता स्टीफन काक्फ्वी के एक प्रस्ताव डेनेडेह "Denendeh" था जिसका अर्थ ऐथाबैस्कन भाषा में "हमारी जमीन" है। [11]

हालांकि जनमत संग्रह में पुराने नाम नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ रखे रहने पर सहमति बनी। पूर्व में स्थित नुनावुत के अल्गाव के बाद यह नाम और ज्यादा प्रासंगिक हो गया। [12][13]

भूगोल[संपादित करें]

उत्तरी कनाडा में स्थित इस प्रदेश की सीमा कनाडा के दो अन्य उत्तरी प्रदेशों से लगती है। पूर्व में नुनावुत, पश्चिम में युकॉन व दक्षिण में ब्रिटिश कोलम्बिया, अल्बर्टा और सैस्कैचवैन इसका क्षेत्रफल 1,183,085 कि॰मी2 (1.273462×1013 वर्ग फुट) है।[4]

इसकी भौगोलिक विशेषताओं में कनाडा की सबसे विशालकाय झील ग्रेट बीयर झील [14] और उत्तरी अमेरिका का सबसे गहरा जलाशय 614 मी॰ (2,014 फीट) ग्रेट स्लेव झील प्रमुख हैं। इसमें मैकेन्ज़ी नदी और नाहानी राष्ट्रीय अभयारण्य की घाटियाँ भी हैं जो कि कनाडा के राष्ट्रीय उद्यान और यूनेस्को का विश्व विरासत स्थल है। कनाडियाई आर्कटिक द्वीपसमूह में स्थित बैंक्स द्वीप, बॉर्डेन द्वीप, प्रैंस पैट्रिक द्वीप और विक्टोरिया द्वीप के कुछ हिस्से इसकी सीमाओं में आते हैं। यहाँ का सबसे ऊंचा स्थल निर्वाना पर्वत है जो युकॉन की सीमा के पास 2,773 मी॰ (9,098 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है।

जलवायु[संपादित करें]

ग्रेट स्लेव झील पर स्थित आइस मार्ग, Northwest Territories, 2009

उत्तरपश्चिम प्रदेश 1,300,000 कि॰मी2 (1.4×1013 वर्ग फुट) के विशाल क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसलिये यहाँ दक्षिण से उत्तर तक जलवायु में बहुत परिवर्तन देखने को मिलता है। इसके उत्तरी क्षेत्रों में ध्रुवीय जलवायु जबकि मुख्य भूमि वाले दक्षिणी क्षेत्रों में उपार्कटिक जलवायु मिलती है।

उत्तर में ग्रीष्म ऋतु छोटी और सामान्यता: ठंडी होती अहि। शीत ऋतु लंबी और कठोर होती है जहाँ दिन में तापमान −20 °से. (−4 °फ़ै) से लगभग −40 °से. (−40 °फ़ै) के मध्य बना रहता है। दक्षिण में ग्रीष्म ऋतु में तापमान अधिकतम 36 °से. (97 °फ़ै) से लेकर शून्य से नीचे भी चला जाता है। शीत ऋतु में दक्षिण में तापमान का −40 °से. (−40 °फ़ै) पहुंच जाना सामान्य बात है। उत्तर में तापमान अधिकतम 30 °से. (86 °फ़ै) और न्यूनतम शून्य से नीचे चला जाता है। शीत ऋतु के दौरान उत्तरी क्षेत्रों में तापमान का −50 °से. (−58 °फ़ै) तक गिर जाना सामान्य बात है। लेकिन दिन में यह एक अंक में भी (० से ९) तक भी पहुंचता है। दक्षिण में आंधी व तूफानी हवाएँ चलना आम है। उत्तर में ये बमुश्किल आती हैं लेकिन आती हैं।[15] यहाँ बवंडर बहुत कम आते हैं। येलोनाइफ़ की जलवायु पश्चिम के पर्वतों की वजह से शुष्क रहती है।

यहाँ की आधा क्षेत्र वन रेखा से उपर है। यहाँ उत्तरी द्वीपों और पूर्वी क्षेत्रों में ज्यादा वन या वृक्ष नहीं पाये जाते हैं।[16]

उत्तरपश्चिम प्रदेश के चुनिन्दा शहरों के दैनिक औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान[17]
शहर जुलाई (°C) जुलाई (°F) जनवरी (°C) जनवरी (°F)
फोर्ट सिम्पसन 24/11 75/52 −20/−29 −4/-19
येलोनाईफ 21/13 70/55 −22/−30 −7/−21
ईनुविक 20/9 67/48 −23/−31 −9/−24
सैक्स हार्बर 10/3 50/38 −24/−32 −12/−25

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

विकिपुस्तक में, कनाडा विषय पर पुस्तकें उपलब्ध हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "What is the official motto of the Northwest Territories?". Assembly.gov.nt.ca. मूल से नवम्बर 6, 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि फरवरी 22, 2011.
  2. The terms Northwest Territorian(s) Hansard, Thursday, मार्च 25, 2004 Archived 2009-03-24 at the वेबैक मशीन, and (informally) NWTer(s) Hansard, Monday, October 23, 2006 Archived 2009-03-24 at the वेबैक मशीन, occur in the official record of the territorial legislature Archived 2016-06-04 at the वेबैक मशीन. According to the Oxford Guide to Canadian English Usage (ISBN 0-19-541619-8; p. 335), there is no common term for a resident of Northwest Territories.
  3. Northern News Services. "New commissioner sworn in". Nnsl.com. मूल से 14 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि फरवरी 22, 2011.
  4. "Land and freshwater area, by province and territory". फरवरी 1, 2005. मूल से 25 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 मई 2016.
  5. "Population and dwelling counts, for Canada, provinces and territories, 2011 and 2006 censuses". Statcan.gc.ca. फरवरी 8, 2012. मूल से 1 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि फरवरी 8, 2012.
  6. "Gross domestic product, expenditure-based, by province and territory (2011)". Statistics Canada. नवम्बर 19, 2013. मूल से 19 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 26, 2013.
  7. "Canada's total population estimates, 2013" (PDF). Statcan.gc.ca. सितम्बर 26, 2013. मूल से 18 अगस्त 2016 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि फरवरी 23, 2014.
  8. Justice Canada (1993). "Nunavut Act". मूल से 24 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि April 26, 2007.
  9. Justice Canada (1993). "Nunavut Land Claims Agreement Act". मूल से 5 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि April 26, 2007.
  10. ईज़ेनबर्ग, डाफ्ना (Summer 2005). "The Conscience of Nunavut". Ryerson Review of Journalism (online). टोरंटो: Ryerson School of Journalism. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0838-0651. मूल से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 19, 2013.
  11. "Western Arctic to Northwest Territories: MP calls for riding name change". कनाडा: सीबीसी. जून 25, 2008. मूल से 8 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अप्रैल 30, 2015.
  12. "Tundra for two: dividing Canada's far-north is no small task". Web.archive.org. मूल से April 5, 2005 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि फरवरी 22, 2011.
  13. Jon Willing. "What about Bob, Water-Lou?". Web.archive.org. मूल से January 18, 2003 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि फरवरी 22, 2011.
  14. "Top 10 Lakes - Great Bear Lake". मूल से 30 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 मई 2016.
  15. मेबैन्क, जे. (2012). "Thunderstorm" [आंधी]. कनाडियाई इनसाइक्लोपीडिया. हिस्टोरिका डोमिनियन संस्था. मूल से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 19, 2013.
  16. "पब्लिकेशन्स & मैप्स". Globalforestwatch.org. मूल से 12 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि फरवरी 22, 2011.
  17. "National Climate Data and Information Archive". Environment Canada. मूल से 6 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि फरवरी 29, 2012.

और देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]


निर्देशांक: 66°N 119°W / 66°N 119°W / 66; -119