नॉर्ड स्ट्रीम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नॉर्ड स्ट्रीम
नॉर्ड स्ट्रीम की अवस्थिति
नॉर्ड स्ट्रीम की अवस्थिति
स्थान
देशरूस
जर्मनी
निर्देशांक60°31′44″N 28°4′21″E / 60.52889°N 28.07250°E / 60.52889; 28.07250 (Portovaya Compressor Station)
54°8′24″N 13°38′23″E / 54.14000°N 13.63972°E / 54.14000; 13.63972 (Landing in Lubmin)
सामान्य दिशापूर्व–पश्चिम–दक्षिण
सेवायबोर्ग, रूस
गुजरती हैबाल्टिक सागर
कोलुमबिन, ग्रेबस्वाल्ड के पास, जर्मनी
सामान्य जानकारी
प्रकारप्राकृतिक गैस
साझीदारगाज़प्रोम
यूनिपर
Wintershall Dea
Gasunie
Engie
प्रचालकनॉर्ड स्ट्रीम एजी
पाइप के निर्माताEUROPIPE
OMK
Sumitomo
पाइप के संस्थापकSaipem
पाइप की परतेंCastoro Sei
ठेकेदारRambøll
Environmental Resource Management
Marin Mätteknik
IfAÖ
PeterGaz
DOF Subsea
Intec Engineering
Tideway BV
Royal Boskalis Westminster
EUPEC PipeCoatings
Rolls-Royce plc
Dresser-Rand Group
Siirtec Nigi SPA
सेवारंभ8 नवंबर 2011 (पहली लाइन)
8 अक्टूबर 2012 (दूसरी लाइन)
तकनीकी जानकारी
लंबाई1,222 कि॰मी॰ (759 मील)
अधिकतम निस्सरण55 अरब m3/a (1.9 खरब cu ft/a)
व्यास1,220 मि॰मी॰ (48 इंच)
कंप्रेसर स्टेशन की संख्या1
कंप्रेसर स्टेशनपोर्तोवाया
नॉर्ड स्ट्रीम 2
स्थान
देशरूस
जर्मनी
निर्देशांक60°33′24″N 28°3′59″E / 60.55667°N 28.06639°E / 60.55667; 28.06639 (Slavyanskaya Compressor Station)
54°8′24″N 13°38′23″E / 54.14000°N 13.63972°E / 54.14000; 13.63972 (Landing in Lubmin)
सामान्य दिशापूर्व-पश्चिम-दक्षिण
सेउस्ट-लूगा, रूस
गुजरती हैबाल्टिक सागर
कोलुमबिन, ग्रेबस्वाल्ड के पास, जर्मनी
सामान्य जानकारी
प्रकारप्राकृतिक गैस
साझीदारगाज़प्रोम
यूनिपर
Wintershall Dea
OMV
Engie
Royal Dutch Shell
प्रचालकनॉर्ड स्ट्रीम 2 एजी
पाइप के निर्माताEUROPIPE
OMK
Chelyabinsk Pipe-Rolling Plant (Chelpipe)
पाइप के संस्थापकAllseas (Until 21 December 2019)
पाइप की परतेंPioneering Spirit
Solitaire
C10
संभावना2021
तकनीकी जानकारी
लंबाई1,230 कि॰मी॰ (760 मील)
अधिकतम निस्सरण55 अरब m3/a (1.9 खरब cu ft/a)
व्यास1,220 मि॰मी॰ (48 इंच)
कंप्रेसर स्टेशन की संख्या1
कंप्रेसर स्टेशनस्लावयान्सकाया

नॉर्ड स्ट्रीम (पूर्व नाम: नॉर्थ ट्रांसगैस और उत्तर यूरोपीय गैस पाइपलाइन; रूसी: Северный поток, सेवेर्नी पोतोक), रूस से जर्मनी तक बाल्टिक सागर के नीचे चलने वाली अपतटीय प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों की एक प्रणाली है। इसमें दो सक्रिय पाइपलाइनें शामिल हैं, पहली पाइपलाइन जो कि मूल नॉर्ड स्ट्रीम है, वायबोर्ग से ग्रेबस्वाल्ड के पास स्थित लुबमिन तक जाती है, और दूसरी जिसे नॉर्ड स्ट्रीम 2 कहा जाता है जिसके अंतर्गत दो निर्माणाधीन पाइपलाइनें आती हैं, जो उस्ट-लूगा से लुबमिन तक जाती हैं। लुबमिन में यह लाइनें, चेक सीमा पर ओपल लाइन से ऑल्बर्नहौ और एनईएल लाइन से ब्रेमेन के पास रेहडेन के लिए जुड़ती हैं।

मूल नॉर्ड स्ट्रीम, का स्वामित्व और संचालन नॉर्ड स्ट्रीम एजी के पास है, जिसकी प्रमुख शेयरधारक रूसी गणराज्य की कंपनी गाज़प्रोम है, और नॉर्ड स्ट्रीम 2 का स्वामित्व नॉर्ड स्ट्रीम 2 एजी के पास है और इसका संचालन भी इसी के द्वारा किया जाएगा, जो कि गाज़प्रोम की पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहायक कंपनी भी है।

नॉर्ड स्ट्रीम की पहली लाइन (जिसे नॉर्ड स्ट्रीम 1[1]) के नाम से भी जाना जाता है) का निर्माण कार्य मई 2011 में संपन्न हुआ था और इसका उद्घाटन 8 नवंबर 2011 को हुआ था। नॉर्ड स्ट्रीम की दूसरी लाइन का निर्माण 2011-2012 में पूरा हुआ था और 8 अक्टूबर 2012 को इसका उद्घाटन किया गया था। 1,222 किमी (759 मील) की लंबाई के साथ नॉर्ड स्ट्रीम दुनिया की सबसे लंबी उप-समुद्री पाइपलाइन है, इससे पहले लैंगेल्ड पाइपलाइन को यह खिताब मिला हुआ था।[2] नॉर्ड स्ट्रीम 2 का निर्माण कार्य 2018–2019 में, अमेरिकी प्रतिबंधों के लागू होने के कारण रुक गया था, और पहले इसके 2020 के मध्य तक चालू होने की उम्मीद थी।[3] अब नॉर्ड स्ट्रीम 2 का 2021 की पहली छमाही तक पूरा होने की उम्मीद है।[4]

नॉर्ड स्ट्रीम में गैस की कुल वार्षिक क्षमता 55 अरब मी3 (1.9 खरब घन फुट) है, और नॉर्ड स्ट्रीम 2 के साथ इस क्षमता का बढ़ कर दुगना यानी कि 110 अरब मी3 (3.9 खरब घन फुट) हो जाने की उम्मीद है।[5][6][7]

नॉर्ड स्ट्रीम परियोजनाओं का विरोध संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ कई मध्य और पूर्वी यूरोपीय देश इस आशंका के कारण कर रहे हैं कि यह पाइपलाइनें इस क्षेत्र में रूस के प्रभाव को बढ़ाएंगी। नॉर्ड स्ट्रीम 2 का अमेरिकी विरोध, अमेरिका में प्राकृतिक गैस के उत्पादन में हुई वृद्धि से भी प्रभावित है, क्योंकि अमेरिकी यूरोपीय संघ को रूसी प्राकृतिक गैस के स्थान पर अपनी अमेरिकी शेल गैस बेचना चाहता है।[8]

"नॉर्ड स्ट्रीम" नाम कभी-कभी एक व्यापक पाइपलाइन नेटवर्क को संदर्भित करता है, जिसमें रूसी संघ में फीडिंग ऑनशोर पाइपलाइन और पश्चिमी यूरोप में आगे के कनेक्शन शामिल हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Kuzmin, Andrey (21 December 2019). "Russia to go ahead with gas pipe project despite U.S. sanctions". Reuters. अभिगमन तिथि 3 September 2020.
  2. "Nord Stream Passes Ships and Bombs". The Moscow Times. Bloomberg. 5 May 2011. मूल से 26 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 September 2011.
  3. Gardner, Timothy (17 December 2019). "Bill imposing sanctions on companies building Russian gas pipeline heads to White House". Reuters. अभिगमन तिथि 22 December 2019.
  4. "Nord Stream 2 Set to Finish Bulk of Work on One Line in June". Bloomberg.com (अंग्रेज़ी में). 14 January 2021.
  5. Zhdannikov, Dmitry; Pinchuk, Denis (12 December 2008). "Russia's Gazprom to expand Nord Stream gas pipeline with E.ON, Shell, OMV". Reuters. मूल से 19 June 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 June 2015.
  6. Gurzu, Anca (30 October 2019). "Nord Stream 2 clears final hurdle – but delays loom". Politico. अभिगमन तिथि 23 December 2019.
  7. Elliott, Stuart (4 December 2019). "Nord Stream 2 construction in Danish waters under way: contractor". S&P Global Platts. अभिगमन तिथि 23 December 2019.
  8. "Nord Stream 2: An EU-Russian Gas Pipeline". Noa. 20 December 2019. मूल से 30 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 December 2019.