नैन्सी पेलोसी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नैन्सी पेलोसी

संयुक्त राज्य अमेरिका के हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव के 52वी अध्यक्ष
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
3 जनवरी 2019
पूर्वा धिकारी पॉल रयान
पद बहाल
4 जनवरी 2007 – 3 जनवरी 2011
पूर्वा धिकारी डेनिस हेस्टर्ट
उत्तरा धिकारी जॉन बोहेनर

सदन की माइनॉरिटी नेता
पद बहाल
3 जनवरी 2011 – 3 जनवरी 2019
सहायक स्टेनी होयर
पूर्वा धिकारी जॉन बोहेनर
उत्तरा धिकारी केविन मैकार्थी
पद बहाल
3 जनवरी 2003 – 3 जनवरी 2007
सहायक स्टेनी होयर
पूर्वा धिकारी डिक गेफर्ड
उत्तरा धिकारी जॉन बोहेनर

हाउस माइनॉरिटी व्हिप
पद बहाल
15 जनवरी 2002 – 3 जनवरी 2003
नेता डिक गेफर्ड
पूर्वा धिकारी डेविड बोनियोर
उत्तरा धिकारी स्टेनी होयर

कैलिफोर्निया से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की सदस्य
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
June 2, 1987
पूर्वा धिकारी साला बर्टन
चुनाव-क्षेत्र कैलिफोर्निया 5 वां जिला (1987–1993)
कैलिफोर्निया 8 वां जिला (1993–2013)
कैलिफोर्निया 12 वां जिला (2013–वर्तमान)

डेमोक्रेटिक पार्टी कैलिफोर्निया कि अध्यक्ष
पद बहाल
27 फ़रवरी 1981 – 3 अप्रैल 1983
पूर्वा धिकारी चार्ल्स मैनट
उत्तरा धिकारी पीटर केली

जन्म 26 मार्च 1940 (1940-03-26) (आयु 84)
बाल्टीमोर, मैरीलैंड, यू.एस.
जन्म का नाम नैन्सी पेट्रीसिया डी’अल्सैंड्रो
राजनीतिक दल डेमोक्रेटिक
जीवन संगी पॉल पेलोसी (वि॰ 1963)
बच्चे 5, क्रिस्टीन और एलेक्जेंड्रा सहित
हस्ताक्षर
जालस्थल House website
Speaker website

नैन्सी पेट्रीसिया पेलोसी (जन्म 26 मार्च 1940) एक अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं, जो जनवरी 2019 से संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के रूप में सेवारत हैं। वह इस पद पर रहने वाली अमेरिकी इतिहास की पहली महिला हैं[1]। वह 1987 में पहली बार कांग्रेस के लिए चुनी गईं, वह पेलोसी संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में सबसे अधिक रैंकिंग वाली महिला निर्वाचित अधिकारी हैं।[2] सदन के अध्यक्ष के रूप में, वह उपराष्ट्रपति के तुरंत बाद, राष्ट्रपति उत्तराधिकारी की पंक्ति में दूसरे स्थान पर हैं।[3]

2019 तक, पेलोसी कांग्रेस के सदस्य रूप में अपने 17 वें कार्यकाल में हैं। वह कैलिफोर्निया के 12वें कांग्रेस जिले का प्रतिनिधित्व करती है, जिसमें सैन फ्रांसिस्को शहर के चार पाँचवें हिस्से और काउंटी शामिल हैं। पेलोसी ने शुरुआत में 5वें जिले (1987-1993) का प्रतिनिधित्व किया, और फिर जब 1990 की जनगणना में जिले की सीमाओं में बदलाव किया गया तब पेलोसी ने 8वें जिले (1993-2013) का नेतृत्व किया।

उन्होंने 2003 से हाउस डेमोक्रेट का नेतृत्व किया है- कांग्रेस में एक पार्टी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला होने के नाते- दो बार सदन अल्पसंख्यक (माइनॉरिटी) नेता (2003-2007 और 2011-2019, जब रिपब्लिकन पार्टी सदन में बहुमत में थी), और सदन के अध्यक्ष के रूप में (2007-2011 और 2019-वर्तमान, जब डेमोक्रेटिक बहुमत में है)।

पेलोसी इराक युद्ध के साथ-साथ बुश प्रशासन के 2005 के सामाजिक सुरक्षा को आंशिक रूप से निजीकरण के प्रयास की भी एक प्रमुख विरोधी थी। अपने पहले सदन के अध्यक्षता के दौरान, पेलोसी ने कई विषेश बिल पारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें अफोर्डेबल केयर एक्ट, डोड-फ्रैंक वॉल स्ट्रीट रिफॉर्म और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, डोन्ट आस्क, डोन्ट रिप्लाई एक्ट, द अमेरिकन रिकवरी और पुनर्निवेश अधिनियम और 2010 कर राहत अधिनियम शामिल हैं।

2010 के चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा में बहुमत खो देने के बाद, जनवरी 2011 में पेलोसी ने स्पीकरशिप खो दी। हालांकि, उन्होंने हाउस डेमोक्रेटिक कॉकस के नेता के रूप में अपनी भूमिका बरकरार रखी और सदन के अल्पसंख्यक नेता की भूमिका में काम किया। 2018 के मध्यावधि चुनावों में, डेमोक्रेट ने सदन में बहुमत वापस जीत लिया और 3 जनवरी 2019 को 116वीं कांग्रेस बुलाई गई जिसमें पेलोसी को एक बार फिर से स्पीकर चुना गया। 1955 में सैम रेबर्न के बाद इस पद पर लौटने वाली पहली पूर्व स्पीकर भी बन गईं। 24 सितंबर 2019 को पलोसी ने डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई शुरू करने की घोषणा की।[4][5]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Who Is Nancy Pelosi: वो अमेरिकी स्पीकर जिनके पूरी दुनिया में हो रहे चर्चे". आज तक (hindi में). 2022-08-03. अभिगमन तिथि 2022-08-04.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  2. Stolberg, Sheryl Gay (January 2, 2019). "Nancy Pelosi, Icon of Female Power, Will Reclaim Role as Speaker and Seal a Place in History". The New York Times. मूल से 13 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 3, 2019.
  3. See 3 U.S.C. § 19
  4. Fandos, Nicholas (2019-09-24). "Nancy Pelosi Announces Formal Impeachment Inquiry of Trump". The New York Times (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0362-4331. मूल से 30 जनवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-09-24.
  5. Remnick, David (27 September 2019). "Nancy Pelosi: An Extremely Stable Genius" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 28 September 2019.