नरेश चन्द्रा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नरेश चन्द्रा
जन्म 1 अगस्त 1934 (1934-08-01) (आयु 89)
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा स्नातकोत्तर (गणित)
प्रसिद्धि का कारण भारतीय राजदूत
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

नरेश चन्द्रा (जन्म 1934) पूर्व भारतीय सिविल सेवक हैं जो केबिनेट सचिव (1990–92) और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत (1996–2001) रह चुके हैं।[1] उन्हें २००७ में भारत के द्वितीय सर्वोच्य नागरीक सम्मान पद्म विभूषण से नव़ाज़ा गया।[2]

पूर्व जीवन[संपादित करें]

उनका जन्म १ अगस्त १९३४ को इलाहाबाद में हुआ। उनकी शिक्षा भी इलाहाबाद में ही हुई जहाँ इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उन्होंने गणित विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। कुछ समय के लिए उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में व्याख्याता का कार्य भी किया।

सिविल सेवा[संपादित करें]

नरेश चन्द्रा मई 1956 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए नियुक्त हुए जिसमें 1964 तक उन्होंने राजस्थान के विभिन्न जिलों में अपनी सेवायें दी।[3]

उनका कार्य एवं शब्द[संपादित करें]

चित्र:Defense.gov News Photo 120723-D-TT977-017 - Deputy Secretary of Defense Ashton B. Carter meets with former Indian Ambassador to the U.S. Naresh Chandra in Delhi India on जुलाई 23 2012. India.jpg
23 जुलाई 2012 को दिल्ली में अमेरिका के लिए पूर्व भारतीय राजदूत

उनके अनुसार उनके कार्यकाल की एक विशिष्ट घटना उनके शब्दों में यह है, "वाशिंगटन में हमारे दूतावास की इमारत के सामने हमें गांधी स्मारक की स्थापना - [महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना] करनी थी और यह यह भारी बाधाओं के बावजूद पूरा किया जाना था। हमारे पास इसे पूर्ण करने के लिए एक निश्चित समयावधि थी जिससे इसे अमेरिका के राष्ट्रपति की उपस्थिति में 16 सितम्बर 2000 को भारत के प्रधान मंत्री को समर्पित किया जा सके। ये दक्षिण एशियाई और अमेरिकीयों के लिए बहुत महान क्षण थे। मुझे मेरे पाकिस्तानी दोस्तों के भी बहुत सन्देश मिले - और पाकिस्तानी राजदूत ने मुझे बधाई सन्देश भेजते हुए प्रतिमा की स्थापना पर उसकी खुशी व्यक्त की।"[3]

अभिज्ञान एवं पुरस्कार[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. रेहान फ़ज़ल (26 सितम्बर 2013). "सरकारें बदल गईं, नरेश चंद्रा का जलवा क़ायम रहा". बीबीसी हिन्दी. मूल से 27 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 सितम्बर 2013.
  2. "Padma Vibhushan for Nariman, Khushwant, Naresh Chandra" [नरिमन, खुशवंत, नरेश चन्द्रा के लिए पद्म विभूषण] (अंग्रेज़ी में). इण्डियन एक्सप्रेस. 26 जनवरी 2007. अभिगमन तिथि 26 सितम्बर 2013.
  3. "Mr. Naresh Chandra" [श्री नरेश चन्द्रा] (अंग्रेज़ी में). द साउथ एशियन. मूल से 5 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 सितम्बर 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

राजनीतिक कार्यालय
पूर्वाधिकारी
सिद्धार्थ शंकर राय
संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत
1996–2001
उत्तराधिकारी
ललित मानसिंह