जियो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(जिओ से अनुप्रेषित)
जियो
प्रकार सहायक कंपनी
उद्योग टेलीकम्युनिकेशन
संस्थापक मुकेश अंबानी
मुख्यालय नवी मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
प्रमुख व्यक्ति
  • संजय मशरूवाला (मैनेजिंग डायरेक्टर)
  • ज्योतिंद्र ठाकर (आईटी प्रमुख)
  • आकाश अम्बानी (रणनीति प्रमुख)
[1]
उत्पाद
राजस्व वृद्धि 19,513 करोड़ (US$2.85 अरब)
(Q1 2020) [2]
प्रचालन आय वृद्धि 4,556 करोड़ (US$665.18 मिलियन)
(Q1 2020)[2] [3]
निवल आय वृद्धि 2,520 करोड़ (US$367.92 मिलियन)
(FY 2020)[2] [3]
कुल संपत्ति वृद्धि 1,87,720 करोड़ (US$27.41 अरब)
(FY 2019)[4] [5]
कुल इक्विटी वृद्धि 70,864 करोड़ (US$10.35 अरब)
(FY 2019)[4] [5]
सदस्य 398.3 million [6]
(30 जून 2020)
मातृ कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़
सहायक कंपनियाँ एलवाईएफ़ (LYF, लाइफ)
वेबसाइट www.jio.com

जियो भारत एक भारतीय दूरसंचार कंपनी और रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है।

जियो भारत में मोबाइल टेलीफोन, ब्रॉडबैण्ड सेवाएँ तथा डिजिटल सेवाएँ प्रदान करने वाली सबसे बड़ी कम्पनी है। [7] यह सभी 22 दूरसंचार क्षेत्रों में एलटीई नेटवर्क संचालित करती है। यह प्रारम्भ से ही केवल 4जी Volte सेवा ही प्रदान करती है[8]। वर्तमान में यह 5G की भी सेवा प्रदान कर रही है यह कहीं पर भी 2जी अथवा 3जी सेवा प्रदान नहीं करती।[9][10]

इतिहास[संपादित करें]

कंपनी को 15 फरवरी 2007 को रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के रूप में अहमदाबाद, (गुजरात) में पंजीकृत किया गया था। जून 2010 में रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने 4,800 करोड़ रुपये में इन्फोटेल ब्रॉडबैंड सर्विसेज लिमिटेड (IBSL) में 96% हिस्सेदारी खरीदी। असूचीबद्ध, IBSL एकमात्र कंपनी थी जिसने 4 जी नीलामी में भारत के सभी 22 सर्किलों में ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम जीता था। बाद में इसने आरआईएल की दूरसंचार सहायक कंपनी के रूप में काम किया। जनवरी 2013 में इन्फोटेल ब्रॉडबैंड सर्विसेज लिमिटेड को रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के रूप में नाम दिया गया।

जून 2015 में, जियो ने घोषणा की कि वह 2015 के अंत तक पूरे देश में अपना परिचालन शुरू कर देगी। [11] लेकिन कंपनी ने लॉन्चिंग अगले साल के लिए टाल दी। [12]

अंततः जियो ने 5 सितम्बर 2016 को राष्ट्रीय स्तर पर नेटवर्क प्रारम्भ किया।

ऑपरेशन्स[संपादित करें]

अपनी योजना के तहत् इसने २०१६ में बड़े पैमाने पर सिम काडॆ का वितरण किया और लोगो तक ४जी सेवाऐ पहुचाँई। वर्तमान में जियोके सबसे ज्यादा उपभोक्ता महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार-झारखण्ड और उत्तर प्रदेश (पूर्व) दूरसंचार क्षेत्रों में है।[13]

नेटवर्क[संपादित करें]

जियो के पास भारत के 22 टेलीकॉम क्षेत्रों में 850, 1800 और 2300 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का स्वामित्व है। स्पेक्ट्रम 2035 तक वैध है। [14]

Telecom circle FDD-LTE
1800 आवृत्ति
LTE frequency bands 3
FDD-LTE
850 आवृत्ति
LTE frequency bands 5
TDD-LTE
2300 आवृत्ति
LTE frequency bands 40
आंध्र प्रदेश & तेलंगाना Yes Yes Yes
असम Yes Yes Yes
बिहार & झारखंड Yes Yes Yes
दिल्ली Yes Yes Yes
उत्तर प्रदेश (पूर्व) Yes Yes Yes
गुजरात Yes Yes Yes
हरियाणा Yes Yes Yes
हिमाचल प्रदेश Yes Yes Yes
जम्मू और कश्मीर Yes Yes Yes
कर्नाटक Yes Yes Yes
केरल Yes Yes Yes
कोलकाता Yes Yes Yes
मध्य प्रदेश & छत्तीसगढ़ Yes Yes Yes
महाराष्ट्र & गोवा Yes Yes Yes
मुंबई Yes Yes Yes
उत्तर पूर्व भारत Yes Yes Yes
ओडिशा Yes Yes Yes
पंजाब Yes Yes Yes
राजस्थान Yes Yes Yes
तमिलनाडु Yes Yes Yes
पश्चिम बंगाल Yes Yes Yes
पश्चिमी उत्तर प्रदेश Yes Yes Yes

this is the worlds Best 4g fake Network in India

उत्पाद और सेवाएं[संपादित करें]

जियो फाइबर[संपादित करें]

अगस्त 2018 में, Jio ने Jio GigaFiber के रूप में जानी जाने वाली होम सर्विस के लिए एक नए ट्रिपल प्ले फाइबर का परीक्षण करना शुरू किया। साथ ही टेलीविजन और लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं भी उपलब्ध करवाई।[15][16]

अगस्त 2019 में, यह घोषणा की गई थी कि कंपनी की आधिकारिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह सेवा आधिकारिक तौर पर 5 सितंबर 2019 को के रूप में जियो फाइबर लॉन्च होगी। कंपनी इसके माध्यम से 1 Gbps की स्पीड प्रदान करती है। [17][18][19]

जियो कंपनी के पास देश में 250,000 किमी से अधिक ऑप्टिक फाइबर केबल का नेटवर्क है।

LYF स्मार्टफोन्स[संपादित करें]

जून 2015 में जियो ने घरेलू हैंडसेट निर्माता इंटेक्स के साथ 4जी हैंडसेट सप्लाई करने का सौदा किया ताकि वॉइस ओवर LTE (VoLTE) सेवा प्रदान की जा सके। इसके द्वारा इसकी योजना फाइबर नेटवर्क हाई-स्पीड इन्टरनेट सर्विस तथा वायरलेस 4जी सर्विस के अलावा 4जी वॉइस कॉलिंग भी प्रदान करने की है।[20][21] हालाँकि अक्टूबर 2015 में जियो ने घोषणा की कि ये एलवाईएफ़ (LYF) ब्रांड नाम के साथ अपने मोबाइल हैंडसेट लॉन्च करेगी।[22][23][24]

25 जनवरी 2016 को कंपनी ने अपने रिलायंस रिटेल से वॉटर 1 फ़ोन के साथ अपनीLYF स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च की।[25] तीन और हैंडसेट मॉडल्स भी लॉन्च हो चुके हैं, जिनके नाम हैं वॉटर 2,[26] अर्थ 1,[27] और फ्लेम 1।[28][29]

जियोनेट वाईफाई[संपादित करें]

सारे भारत में 4जी और टेलीफोन सेवा लॉन्च से पहले जियो ने अनेक शहरों में फ्री वाई फाई हॉटस्पॉट सेवा देना शुरू कर दिया जिसमें गुजरात के अहमदाबाद सूरत में, और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम में[30] इंदौर, जबलपुर, देवास और उज्जैन[31] मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में मुम्बई की कुछ चुनी हुई लोकेशन्स पर,[32] पश्चिम बंगाल में कोलकाता में,[33] उत्तर प्रदेश में लखनऊ,[34] ओडिशा में भुवनेश्वर में,[35][35] उत्तरखंड में मसूरी में, मेरठ के कलेक्टोरेट ऑफिस में, विजयवाड़ा में एम जी रोड पर ये सेवा दी गयी।[36]

मार्च 2016 में, जियो ने आईसीसी 2016 वर्ल्ड कप टी20 की मेजबानी करने वाले छह क्रिकेट स्टेडियमों में दर्शकों के लिए मुफ्त वाई-फाई इंटरनेट उपलब्ध कराया। जियोनेट को वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), एस बिंद्रा स्टेडियम (मोहाली), हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम (धर्मशाला), चिन्नास्वामी स्टेडियम (बैंगलोर), फिरोज शाह कोटला ग्राउंड (दिल्ली), और ईडन गार्डन्स (कोलकाता) में उपलब्ध कराया गया।[37]

जियो ऐप्स[संपादित करें]

मई 2016 में जियो ने गूगल प्ले पर अपनी आने वाली 4जी सर्विस के हिस्से के तौर पर अनेक मल्टीमीडिया ऐप्स लॉन्च की। वैसे ऐप्स सभी के लिये डाउनलोड करने को उपलब्ध है, पर उन्हें इस्तेमाल करने के लिए जियो सिम की जरुरत पड़ती है। साथ ही अधिकतर ऐप्स बीटा फेज़ (परीक्षण) में हैं।[38][39] आगे ऐप्स की एक लिस्ट दी गयी है:[40]

  • मायजियो - जियो अकाउंट और इससे जुड़ी सेवाओं को मैनेज करने के लिए।[41]
  • जियोटीवी - लाइव टीवी चैनल सर्विस [42]
  • जियोसिनेमा - ऑनलाइन एचडी वीडियो लाइब्रेरी[43]
  • जियोचैट - इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप[44]
  • जियोसावन - म्यूज़िक प्लेयर[45]
  • जियो 4जी वॉइस - VoLTE फ़ोन सिम्युलेटर[46]
  • जियोमैग्स - मैगज़ीन्स के लिए ई-रीडर[47]
  • जियोएक्सप्रेसन्यूज़ -एक समाचार और मैगज़ीन संग्रह
  • जियोसिक्योरिटी - सिक्योरिटी ऐप[48]
  • जियोड्राइव - क्लाउड-आधारित बैकअप टूल[49]
  • जियोमनी वॉलेट - एक ऑनलाइन पेमेंट/वॉलेट ऐप[50]'
  • जियो Pos प्लस
  • जीयो ग्रुप टॉक - एक ऑनलाइन ग्रुप कॉलिंग और चैटिंग एप
  • जियो मिट - एक एचडी वीडियो कन्फे्फ्रएंसिंंग एप

ब्रांडिंग और मार्केटिंग[संपादित करें]

24 दिसंबर, 2015 को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को जियो ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था।[51][52][53]

रिकॉर्ड[संपादित करें]

जियो ने 21 फरवरी 2017 को 10 करोड़ यूज़र्स का आंकअड़ा पार कर लिया। [54]रिलायंस जियो इंफोकॉम ने लॉन्चिंग के बाद से हर मिनट औसतन 1000 ग्राहक अपने नेटवर्क से जोड़े। इस तरह हर दिन करीब छह लाख नए ग्राहक जुड़े।कंपनी ने अपनी 4जी सेवाओं की औपचारिक शुरुआत पांच सितंबर 2016 को की थी। इस तरह से 21 फरवरी तक इसने 160 दिन पूरे कर लिए। कंपनी ने अपने बिजनेस के पहले 83 दिन में ही पांच करोड़ ग्राहक का आंकड़ा पार कर रिकार्ड बनाया था।[55]

ब्रॉडबैंड पैनीट्रेशन में भारत जियो से पहले पूरी दुनिया में 150वीं श्रेणी में आता था। जियो के लॉन्च के बाद भारत मोबाइल डाटा यूसेज के मामले में पूरे विश्व में नंबर 1 देश बन गया। जियो यूजर्स द्वारा प्रतिदिन 3.3 करोड़ गीगाबाइट से ज्यादा यूसेज किया गया तथा यूजर्स ने प्रतिदिन 5.5 करोड़ घंटे वीडियो देखते हुए बिताए।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Mukesh Ambani's son Akash Ambani joins Reliance Industries; begins at telecom arm Reliance Jio, दि इकॉनोमिक टाइम्स, मूल से 31 अगस्त 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 5 सितम्बर 2016
  2. "RIL Q1 2020-21 Reports". Reliance industries. 30 जुलाई 2020. मूल से 2 अगस्त 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2020.
  3. "Reliance Jio Financial June 2020". Reliance Industries Ltd. मूल से 2 अगस्त 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2020.
  4. "RIL Q4 2019 Reports". Reliance industries. 14 मई 2019. मूल से 8 जुलाई 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 एप्रिल 2020.
  5. "Reliance Jio Financial Statements 2019" (PDF). Reliance Industries Ltd. मूल (PDF) से 30 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2019.
  6. "Reliance quarterly report, quarter 1". Reliance Industries. 30 जुलाई 2020. मूल से 2 अगस्त 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2020.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 जनवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 एप्रिल 2020.
  8. Kunal (1 जून 2021). "Jio APN Settings to Increase your Internet Speed 2021 (high-speed)". Backdroid (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 20 जून 2021.
  9. Reliance Jio Infocomm Limited, Cellular Operators Association of India, मूल से 24 अगस्त 2019 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 11 एप्रिल 2020
  10. Reliance Jio Infocomm plans to launch pan-India LTE, RCR Wireless News, मूल से 24 अगस्त 2019 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 11 एप्रिल 2020
  11. Reliance Jio to launch commercial operations by December; to alter telecom industry landscape, say experts, द इकॉनोमिक टाइम्स, मूल से 21 अगस्त 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 6 सितम्बर 2016
  12. Reliance Jio likely to delay its December pan-India launch, live mint, मूल से 8 जून 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 6 सितम्बर 2016
  13. "Jio Mobile Number Details". CallTracer.in.
  14. Pan India 2016 spectrum holding data sheet (updated), मूल से 27 नवम्बर 2015 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 25 जनवरी 2019
  15. "Reliance Jio Fiber broadband plans announced: Check tariffs, speed, offers". LiveMint (अंग्रेज़ी में). मूल से 10 जनवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 सितम्बर 2019.
  16. Agarwal, Nikhil (21 अगस्त 2018). "Reliance Jio GigaFiber broadband preview offer launched. It is free for 3 months". LiveMint (अंग्रेज़ी में). मूल से 5 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 सितम्बर 2019.
  17. "JioFiber now available: Here's how you can book new connection, get free TV and 4K Set Top Box". India Today (अंग्रेज़ी में). मूल से 3 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 सितम्बर 2019.
  18. "Reliance JioGigaFiber unveils on September 5: A comparison with BSNL, ACT, Airtel Fiber broadband plans". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 21 अगस्त 2019. मूल से 13 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अगस्त 2019.
  19. "Jio start its fiber service on 5 September". मूल से 29 नवम्बर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 एप्रिल 2020.
  20. Reliance Jio to roll out broadband service on fibre across 900 cities, दि इकॉनोमिक टाइम्स, मूल से 11 दिसंबर 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 7 सितम्बर 2016
  21. Intex ties up with Reliance Jio to supply 4G handsets, द इंडियन एक्सप्रेस, मूल से 31 मई 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 7 सितम्बर 2016
  22. Reliance Retail to sell 4G smartphones under 'LYF' Brand, Economic Times, मूल से 8 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 7 सितम्बर 2016
  23. Reliance Jio Unveiled A 4G Device Under Lyf Brand, Gizmodo - India, 10 जनवरी 2016, मूल से 13 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2016
  24. Reliance Jio unveils low-cost 4G mobile phones LYF, The Financial Express, 8 जनवरी 2016, मूल से 15 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2016
  25. RELIANCE JIO LYF WATER 1 LAUNCHED IN INDIA FOR RS. 14,999, Maktech, 7 फ़रवरी 2016, मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 9 फ़रवरी 2016
  26. Reliance's LYF Water 2 Goes Official in India: specifications, features, price and availability, GSM Insider, 9 फ़रवरी 2016, मूल से 16 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2016
  27. Lyf Earth 1 Price, Specifications, Features, Digit, 1 फ़रवरी 2016, मूल से 16 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2016
  28. Singh, Saurabh (27 जनवरी 2016), Reliance Jio's Lyf Earth 1, Water 1 & Water 2 phones listed online, prices start at Rs.14,690, इंडिया टुडे, मूल से 16 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2016
  29. Reliance Lyf Flame 1 vs Xiaomi Redmi 2 vs Coolpad Note 3 Lite, TechRadar - India, 10 फ़रवरी 2016, मूल से 10 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2016
  30. Reliance Jio offers strategic Wi-Fi hotspot free services to increase user base, Mobiletor, मूल से 29 दिसंबर 2017 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 7 सितम्बर 2016
  31. Pereira, Jonathan (20 दिसंबर 2015), Reliance Jio launches Jionet high-speed free Wi-Fi service in Indore, MobiGyaan, मूल से 20 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 22 दिसंबर 2015
  32. Reliance Jio launches unlimited free WiFi in Mumbai for Ganesh Utsav, द इंडियन एक्सप्रेस, मूल से 4 सितम्बर 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 7 सितम्बर 2016
  33. Reliance Jio Introduces Free Public Wifi in Kolkata, How to Use Jionet Wifi ?, Telecom Talk, मूल से 24 अगस्त 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 7 सितम्बर 2016
  34. Reliance Jio launches free Wi-Fi service in Lucknow's Hazratganj, दि इकॉनोमिक टाइम्स - Telecom, मूल से 10 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 7 सितम्बर 2016
  35. Reliance Jio Launches 4G Wi-Fi Internet Service in Bhubaneswar, Gadgets 360, मूल से 22 अगस्त 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 7 सितम्बर 2016
  36. Reliance Jio rolls out wi-fi service at MG Road in Vijayawada, द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, 11 जनवरी 2016, मूल से 22 मई 2018 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 12 जनवरी 2016
  37. "T20 World Cup 2016: Free unlimited Wi-Fi at 6 stadiums, courtesy Reliance Jio". मूल से 13 एप्रिल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 सितम्बर 2016.
  38. Chedalla, Teja (5 मई 2016), "8 Reliance Jio Specific Apps go Live on Google Play Store, iOS coming soon", Phone Radar, मूल से 10 मई 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 20 मई 2016
  39. "MyJio", Google Play, Reliance Jio Digital Services Pvt. Ltd., 9 मई 2016, मूल से 24 सितम्बर 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 20 मई 2016
  40. Mookerji, Nivedita (20 मई 2016), "Election apps find flavour in poll season", Business Standard, मूल से 20 मई 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 20 मई 2016
  41. Bhupta, Malini. "Reliance Jio test drive: service open to select customers through invite only". मूल से 18 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 मई 2016.
  42. "Mobile android app store: Jio 4G Jio play app, jio tv app, jio tv channels app". digitalappstore.blogspot.in. मूल से 16 सितम्बर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2016.
  43. "Reliance to launch Jio On Demand with over 450 TV channels". Indian Television Dot Com. मूल से 8 सितम्बर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2016.
  44. Abbas, Muntazir (16 अक्टूबर 2015), "Jio Chat crosses 2 million users in less than six months", दि इकॉनोमिक टाइम्स (India), मूल से 22 एप्रिल 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 20 मई 2016
  45. "Reliance Jio to Launch Jio Play, Jio Beats, Jio Mags, Jio News and Jio Money - TeleAnalysis". TeleAnalysis (अंग्रेज़ी में). मूल से 23 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मई 2016.
  46. "Jio Join app: First look and comprehensive feature review". Telecom Talk (अंग्रेज़ी में). 16 मार्च 2016. मूल से 6 सितम्बर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2016.
  47. "Exclusive First look at Reliance Jio Mags: Jio's answer to Google's Play Newsstand". Telecom Talk (अंग्रेज़ी में). 8 दिसंबर 2014. मूल से 2 सितम्बर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2016.
  48. "Reliance Jio Offers 4G Connections Through Referral Scheme - CXOtoday.com". www.cxotoday.com. मूल से 11 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मई 2016.
  49. "Exclusive First look at Jio Drive : India's answer to Google drive and One drive, to offer 100 GB storage". Telecom Talk (अंग्रेज़ी में). 5 दिसंबर 2014. मूल से 12 सितम्बर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2016.
  50. Bendre, Ritesh (12 मई 2016), "Reliance JioMoney Wallet app first impressions: Good potential, needs design overhaul", Boy Genius Report, मूल से 18 मई 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 20 मई 2016
  51. Bhupta, Malini (25 दिसंबर 2015), SRK is brand ambassador of Reliance Jio, Business Standard, मूल से 24 अगस्त 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 29 दिसंबर 2015
  52. Shah Rukh Khan is Reliance Jio's brand ambassador, Brand Equity - दि इकॉनोमिक टाइम्स, 26 दिसंबर 2015, मूल से 31 दिसंबर 2015 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 29 दिसंबर 2015
  53. Mukherjee, Promit (24 दिसंबर 2015), Reliance Jio ropes in Shah Rukh Khan as brand ambassador, Livemint, मूल से 15 सितम्बर 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 29 दिसंबर 2015
  54. "TheVesign - Upcoming phone | Gadgets News And More -" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 13 एप्रिल 2022.
  55. जियो का बड़ा धमाका, 31 मार्च 2018 तक प्राइम मेंबर्स को मिलेगा अनलिमिटेड डाटा Archived 2017-02-22 at the वेबैक मशीन - न्यूज़ 18 -21 फरवरी 2017}}

Jio एक telecom company है,जो भारत में सबसे ज्यादा popular है.Jio ने कुछ टाइम पहले ही एक Jio freelancing job platform launch Archived 2023-04-04 at the वेबैक मशीन कर दिया है,जिसमे आप अपनी skills के अनुशार काम करके पैसे कमा सकते हैं.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]