ज़ेबू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

ज़ेबू
पालतू
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: स्तनपायी
गण: आर्टिओडॅक्टाइला
कुल: मवेशी
उपकुल: बोविनी
वंश: बॉस
जाति: बॉस प्रिमिजीनिअस
उपजाति: बी. पी. इन्डिकस
द्विपद नाम
बॉस प्रिमिजीनिअस इन्डिकस
लिनेअस, १७५८
पर्यायवाची
बॉस इन्डिकस और बॉस टॉरस इन्डिकस
कृषक अपने ज़ेबू मवेशी के साथ

ज़ेबू (Bos primigenius indicus) या (Bos indicus) भारतीय उपमहाद्वीप की गाय की एक नस्ल है जो एक प्रकार का मवेशी है। इस नस्ल की पहचान इसके कंधे में चरबीदार कूबड़, लटके हुए कान और गलकम्बल से होती है। यह उच्च तापमान के लिए बहुत अनुकूलित होते हैं और समस्त उष्णकटिबन्धीय देशों में इनको दूध देने के लिए और खेत जोतने के लिए पाला जाता है। इसके अलावा इसकी खाल और गोबर का इस्तेमाल ईंधन और खाद के लिए भी किया जाता है।