चोयु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चोयु (चो ओयु)
गोकयो से चोयु का दक्षिणी मुख
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई8,188 मी॰ (26,864 फीट) 
६ठा सर्वोच्च
उदग्रता2,340 मी॰ (7,680 फीट) [1]
एकाकी अवस्थिति29 कि॰मी॰ (95,000 फीट) Edit this on Wikidata
सूचीयनआठ हज़ारी
चरम उदग्र
निर्देशांक28°05′39″N 86°39′39″E / 28.09417°N 86.66083°E / 28.09417; 86.66083निर्देशांक: 28°05′39″N 86°39′39″E / 28.09417°N 86.66083°E / 28.09417; 86.66083
नामकरण
हिन्दी अनुवादनीली (फ़िरोज़ा) देवी
भाषा का नामतिब्बती भाषा
भूगोल
चोयु (चो ओयु) is located in नेपाल
चोयु (चो ओयु)
चोयु (चो ओयु)
नेपाल-तिब्बत सीमा पर चोयु की स्थिति
स्थाननेपाल-तिब्बत सीमा
मातृ श्रेणीमहालंगूर हिमाल, हिमालय
आरोहण
प्रथम आरोहण१९ अक्तूबर १९५४
सरलतम मार्गहिम/बर्फ़/हिमानी पर चढ़ाई

चोयु या चो ओयु (तिब्बती: ཇོ་བོ་དབུ་ཡ, अंग्रेज़ी: Cho Oyu) विश्व का छठा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह ८,१८८ मीटर (२६,८६४ फ़ुट) ऊँचा पर्वत हिमालय की महालंगूर हिमाल भाग के खुम्बु उपभाग का पश्चिमतम पर्वत है और एवरेस्ट पर्वत से २० किमी पश्चिम में स्थित है। यह नेपाल और तिब्बत की सीमा पर खड़ा है। चोयु से कुछ ही किलोमीटर पश्चिम में ५,७१६ मीटर (१८,७५३ फ़ुट) की ऊँचाई पर नांगपा ला नामक दर्रा है जो हिमालय के खुम्बु और रोलवालिंग भागों को अलग करता है और तिब्बती लोगों और खुम्बु क्षेत्र के शेरपाओं के बीच का मुख्य व्यापारी मार्ग है।

नामार्थ[संपादित करें]

तिब्बती भाषा में "चो ओयु" का अर्थ "नीले (फ़िरोज़ी) रंग की देवी" होता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "China I: Tibet - Xizang". Peaklist.org. मूल से 7 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-05-29.