ग्लेन फ्रे

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

ग्लेन लुई फ्रे (/fr/; नवम्बर 6, 1948 – जनवरी 18, 2016) अमेरिकी गायक, संगीतकार, निर्माता और अभिनेता थे। उन्हें मुख्यतः रॉक बैण्ड ईगल्स के संस्थापक सदस्यों में से एक के रूप में जाना जाता है।

पूर्व जीवन[संपादित करें]

ग्लेन लूई फ्रे का जन्म डेट्राइट, मिशिगन में हुआ।[1] उनका पालन पोषण रोयल ऑक, मिशिगन में हुआ और उन्होंने ५ वर्ष की आयु में ही पियानों बजाना सीख लिया था और बाद में उन्होंने गिटार बजाना सिखा। इसके अलावा 1960 के दशक के मध्य तक वो डेट्रोयट रॉक रंगभूमि के प्रमुख अंग बन गये।[2]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

फ्रे ने दो बार विवाह किया। वर्ष 1983 से 1988 तक उनका विवाह जैनी बेग्स के साथ हुआ और बाद में वर्ष 1990 में उन्होंने सिंडी मिलिकन के साथ विवाह किया। उनके तीन संताने हैं जिनमें एक पुत्री और दो पुत्र हैं।[3]

निधन[संपादित करें]

जनवरी 18, 2016 को फ्रे का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया।[2][4][5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Eder, Bruce; Ankeny, Jason. "Glenn Frey Biography". AllMusic. अभिगमन तिथि April 16, 2010.
  2. Smith, Harrison (January 18, 2016). "Glenn Frey, guitarist for the Eagles, dies at 67". द वॉशिंगटन पोस्ट (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0190-8286. अभिगमन तिथि January 19, 2016.
  3. Italie, Hillel (January 18, 2016).
  4. Morton, Victor (January 18, 2016).
  5. Staff (January 18, 2016).

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]