गहपति

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

पालि भाषा में गहपति का प्रयोग छोटे किसानों और जमींदारों के लिए किया जाता था। गहपति घर का मुखिया होता था तथा घर में रहने वाली महिलाओं , बच्चों , नौकरों और दासों पर नियंत्रण करता था। घर से जुड़े भूमि , जानवर या अन्य सभी वस्तुओं का वह मालिक होता था।