क्लॅरेन्स हाउस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
२००६ में क्लारेंस हाउस
२००८ में क्लारेंस हाउस
१८७४ में क्लार्न्स हाउस का एक चित्र


क्लॅरेंस हाउस (अंग्रेज़ी: Clarence House), लंदन में, वेस्टमिंस्टर शहर के द मॉल क्षेत्र में स्थित एक शाही आवास है। यह भवन, सेंट जेम्स पैलेस से सटा हुआ है, और दोनों एक ही बाघ में स्थित हैं। यह महल १९५३ से २००२ तक, ५० साल के अवधी तक राज माता एलिज़ाबेथ का निवास रहा था[1]। उस समय के बाद से यह भवन राजकुमार चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार और कैमिला, कोर्नवॉल की डचेस का आधिकारिक निवास है। यह भवन २००३ से २०११ तक, प्रिंस विलियम का भी आधिकारिक निवास था, जब २०११ में उनका विवाह हो गया। साथ ही प्रिंस हैरी भी २००३ से २०१२ तक यहाँ रहते थे।[2] इस महल को हर गर्मियों में करीब एक महीने के लिए खोला जाता है, आम तौर पर अगस्त के महीने में। इसे १९७० से ग्रेड-१ के भवन का दर्ज प्राप्त है।[3]

इस भवन को वेल्स के राजकुमार का निजी कार्यालय होने की विशेष रूपसे पहचाना जाताहै, और अक्सर "क्लैरेंस हाउस "को "वेल्स के राजकुमार के निजी कार्यालय" के लिए एक उपलक्षण के रूप में उपयोग किया जाता है। पहले, इसके जगह, "सेंट जेम्स पैलेस" के नाम का प्रयोग किया जाता था।

इतिहास[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Who lived in Clarence House?". royalcollection.org. मूल से 19 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 June 2015.
  2. "Prince Harry moves into Kensington Palace". मूल से 2 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अगस्त 2016.
  3. साँचा:National Heritage List for England

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • विकिमीडिया कॉमन्स पर Clarence House से सम्बन्धित मीडिया
  • www.princeofwales.gov.uk-प्रिंस ऑफ़ वेल्स का आधिकारिक जालस्थल