ए॰एन॰आर॰ रॉबिन्सन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आर्थर नेपोलियन रेमंड रॉबिन्सन

कार्य काल
19 मार्च 1997 – 17 मार्च 2003
प्रधान मंत्री बसदेव पाण्डे
पैट्रिक मैनिंग
पूर्ववर्ती नूर हस्सनली
उत्तरावर्ती प्रो॰ जॉर्ज मैक्सवेल रिचर्ड्स

कार्यकाल
18 दिसम्बर 1986 – 17 दिसम्बर 1991
राष्ट्रपति एलिस क्लार्क
नूर हस्सनली
पूर्वाधिकारी जॉर्ज चैम्बर्स
उत्तराधिकारी पैट्रिक मैनिंग

जन्म 16 दिसम्बर 1926
काल्डर हॉल, त्रिनिदाद और टोबैगो
मृत्यु 9 अप्रैल 2014(2014-04-09) (उम्र 87)
सेंट क्लेयर मेडिकल सेंटर, पोर्ट ऑफ स्पेन
जीवनसंगी पेट्रीसिया रॉबिन्सन
धर्म क्रिस्तानी पंथ

आर्थर नेपोलियन रेमंड रॉबिन्सन (16 दिसम्बर 1926 – 9 अप्रैल 2014) (जिन्हें ए॰एन॰आर॰ (अथवा रे) रॉबिन्सन के रूप में जाना जाता है।), काल्डर हॉल, टोबैगो में जन्मे १९ मार्च १९९७ से १७ मार्च २००३ तक त्रिनिदाद और टोबैगो के तीसरे राष्ट्रपति रहे। वो १८ दिसम्बर १९८६ से १७ दिसम्बर १९९१ तक त्रिनिदाद और टोबैगो के तीसरे प्रधानमंत्री रहे। उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय पहचान अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय सम्बंधी प्रस्ताव ने दिलाई।

राष्ट्रपति रॉबिन्सन प्रथम सक्रिय राजनीतिज्ञ थे जो राष्ट्राध्यक्ष के रूप में चुने गये और वो पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे जिन्हें निर्विरोध नहीं चुना गया (विपक्ष पीपुल्स नेशनल मूवमेंट (पीएनएम) के जस्टीस एंथनी लकी को राष्ट्रपति पद के रूप में निर्वाचित किया गया था।

पूर्व जीवन[संपादित करें]

रॉबिन्सन का जन्म १९२६ में टोबैगो में जेम्स[1] और इसाबेल्ल रॉबिन्सन के घर हुआ।[2][3]

रॉबिन्सन का पेट्रीसिया रावलिंस के साथ विवाह हुआ जिनसे उनके दो बच्चे डेविड और एन्न-मारगरेट हुए।[1]

बिमारी और निधन[संपादित करें]

रॉबिन्सन स्ट्रोक और प्रोस्टेट जैसी समस्याओं सहित विभिन्न रोगों के कारण अस्वस्थ थे और सेंट क्लेयर मेडिकल सेंटर, पोर्ट ऑफ स्पेन में भर्ती करवाये गये थे।[4] लम्बी बिमारी के बाद ११ अप्रैल २०१४ को उनका अस्पताल में निधन हो गया।[4][5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 21 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अप्रैल 2014.
  2. Ira Mathur (20 मार्च 1997). "Memories of Mother Robinson". Iramathur.org. मूल से 13 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अप्रैल २०१४.
  3. "Arthur Napoleon Raymond Robinson" [आर्थर नेपोलियन रेमंड रॉबिन्सन]. Biographies. Nalis: Trinidad and Tobago National Library and Information System Authority. मूल से 9 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अप्रैल २०१४.
  4. "Robinson has died" [रॉबिन्सन का निधन]. त्रिनिदाद एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). ९ अप्रैल २०१४. मूल से 11 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अप्रैल २०१४.
  5. "Trinidad and Tobago ex-leader Arthur Robinson dies at 87" [त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व-नेता आर्थर रॉबिन्सन का ८७ वर्ष की आयु में निधन] (अंग्रेज़ी में). ९ अप्रैल २०१४. मूल से 11 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अप्रैल २०१४. पाठ "publisher-बीबीसी न्यूज़" की उपेक्षा की गयी (मदद)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]


राजनीतिक कार्यालय
पूर्वाधिकारी
नूर हस्सनली
त्रिनिदाद और टोबैगो के राष्ट्रपति
1997–2003
उत्तराधिकारी
जॉर्ज मैक्सवेल रिचर्ड्स
पूर्वाधिकारी
जॉर्ज चैम्बर्स
त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री
1986–1991
उत्तराधिकारी
पैट्रिक मैनिंग