इजरायली नई शेकेल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इजरायली नई शेकेल
שקל חדש (हिब्रू)شيقل جديد (अरबी)
1 शेकेल सिक्का
1 शेकेल सिक्का
आइएसओ 4217 कोड ILS
 इजरायल
मुद्रास्फीति 0.5%
स्रोत द वर्ल्ड फैक्टबुक, 2007
उप इकाई
1/100 अगोरा
मुद्रा चिह्न
बहुवचन शाकलिम
अगोरा अग्रोरोत
सिक्के 10 अग्रोरोत, ½, 1, 2, 5, 10 नई शेकलिम
बैंकनोट 20, 50, 100, 200 नई शेकलिम
केंद्रीय बैंक बैंक ऑफ इजराइल
जालपृष्ठ bankisrael.gov.il

इजरायली नई शेकेल (संकेत: ₪; परिवर्णी शब्द: ש"ח और अंग्रेजी में एनआइएस, कोड: ILS) इजरायल की मुद्रा है। शेकेल १०० अगोरोत (אגורות) (एकवचन अगोरा, हिब्रू: אגורה) में विभाजित है।

इतिहास[संपादित करें]

नई शेकेल १ जनवरी १९८६ से पुराने शेकेल से स्थान पर १००० पुराने शेकलिम = 1 नई शेकेल की दर से जारी किया गया। १ जनवरी २००३ के बाद से शेकेल एक स्वतंत्र रूप से परिवर्तनीय मुद्रा है। 7 मई 2006 से शेकेल व्युत्पन्न व्यापार भी शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज पर उपलब्ध की गई है। इस तरह से शेकेल दुनिया के उन बीस मुद्राओं में से शामिल हो गया है, जो विदेशी मुद्रा बाजार में मुद्रा वायदा अनुबंध किया जा रहा है। यह एक कठोर मुद्रा है, जिसका दुनिया में लगभग किसी भी स्थान में उपयोग किया जा सकता है। मुद्रा का उत्पादन इसराइल में ना होकर दक्षिण कोरिया में होता है, क्योंकि देश में कोई टकसाल नहीं है।