अनुभव सिन्हा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अनुभव सिन्हा
जन्म1965 (आयु 58–59)
इलाहाबाद, भारत
पेशानिर्देशक
राष्ट्रीयताभारतीय
उच्च शिक्षाअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़
उल्लेखनीय कामsदस, तुम बिन, रा.वन
जीवनसाथीरत्ना सिन्हा

अनुभव सिन्हा[1] (जन्म:२२ जून १९६५) एक भारतीय फिल्म निर्देशक है।[2] जिन्होंने तुम बिन[3],शाहरुख खान अभिनीत रा.वन , मुल्क और आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

प्रारम्भिक जीवन[संपादित करें]

सिन्हा का जन्म इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में एक कायस्थ परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रेम गोविंद सिन्हा और माता का नाम सुशीला सिन्हा है। उनकी शुरुआती शिक्षा दीक्षा कालागढ़, गढ़वाल से हुई। सिन्हा ने हाईस्कूल की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज, इलाहाबाद से और इंटरमीडिएट बनारस के क्वीन्स कॉलेज से किया। इन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से प्राप्त की।

निर्देशित फिल्में[संपादित करें]

अनुभव सिंह निर्देशित फिल्मे

वर्ष फ़िल्म
२००१ तुम बिन-
२००३ आपको पहले भी कही देखा है
२००५ दस
२००६ तथास्तु
२००७ कॅश
२०११ रा.वन
२०१५ गुलाब गैंग
२०१६ तुम बिन II
२०18 मुल्क
२०19 आर्टिकल 15
२०२० थप्पड़

}

जीवन[संपादित करें]

सिन्हा ने ४ दिसम्बर १९९० में (जब मुम्बई का नाम बॉम्बे था) में आने से पहले दो साल तक नई दिल्ली में इंजीनियर के रूप में काम किया।उन्होंने पंकज पारासर के असिस्टेन्ट के रूप में भी काम किया।

  1. "अनुभव सिन्हा की फिल्मों के बारे में". मूल से 17 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २३ जून २०१७.
  2. "Who is Anubhav Sinha, the filmmaker who strikes a chord". मूल से 26 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अगस्त 2018.
  3. "प्रशंसक मुझ पर तुम बिन २ बनाने का दबाव डाल रहे हैं - अनुभव सिन्हा". मूल से 8 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २३ जून २०१७.