अजय देवगन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अजय देवगन
जन्म मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत (02 अप्रैल 1969)
पेशा अभिनेता,
निर्माता,
निर्देशक
ऊंचाई 5 फीट 9 इंच (1.75 मी॰) [1]
जीवनसाथी काजोल
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

अजय देवगन (जन्मनाम : विशाल वीरू देवगन) भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होने अपना फ़िल्मी सफर वर्ष १९९१ की फ़िल्म फूल और काँटे से शुरु किया। १९९९ में उन्हे महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म ज़ख्म और २००२ में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

जीवन परिचय[संपादित करें]

प्रारम्भिक जीवन[संपादित करें]

अजय देवगन का जन्म २ अप्रैल,१९६९ को दिल्ली में हुआ था। वह मूल रूप से पंजाब से आते हैं। उनके पिता वीरू देवगन हिंदी फ़िल्मों के स्टंटमैन थे। अजय की मां वीणा देवगन ने कुछ फ़िल्मों का निर्माण किया था। अजय ने स्नातक की पढ़ाई मुंबई के मिट्ठी भाई कॉलेज से पूरी की।[2]

परिवार[संपादित करें]

२४ फरवरी १९९९ को अजय ने अभिनेत्री काजोल संग सात फेरे ले लिये। पहली बार अजय और काजोल की जोड़ी 1995 में प्रदर्शित फ़िल्म हलचल में नज़र आई थी। उनके दो बच्चे हैं। न्यासा जिसका जन्म २० अप्रैल २००३ को हुआ था और युग जिसका जन्म १३ सितम्बर २०१० को हुआ था।

करियर[संपादित करें]

शुरुआत (1991–99)[संपादित करें]

इन्होंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 1991 में शुरू की थी। अपनी इस शुरुआत से पहले ही इन्होंने अपने जन्म नाम, विशाल के स्थान पर अपने स्टेज नाम, "अजय" से बदल लिया, क्योंकि उनके अभिनेता के रूप में लांच होने से पहले ही उसी समय कई अन्य अभिनेता भी विशाल नाम से लांच हो रहे थे। इनमें मनोज कुमार के पुत्र भी शामिल थे। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फूल और कांटे से की, जिसके कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ शुरुआत हेतु फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।[3][4] इस फिल्म में इनके साथ मधू ने काम किया था।[5] इसके बाद इनकी अगली फिल्म जिगर (1992) थी, जिसमें इन्होंने करिश्मा कपूर के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म दिवाली के सप्ताहांत में रिलीज़ हुई और उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली सातवीं फिल्म बन गई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुल ₹7 करोड़ रुपये की कमाई की।[5]

फ़िल्में[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Ajay Devgan Height, Weight, Age, Measurements, Net Worth". Celebrities Measurement. मूल से 4 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-11-01.
  2. "अजय देवगन ने यहां तक की है पढ़ाई, बॉलीवुड में मिल चुके हैं 30 से ज्यादा ये अवॉर्ड". Jansatta. 16 December 2020. अभिगमन तिथि 18 January 2021.
  3. "Box Office 1991.' Box Office India.com Accessed 10 January 2007
  4. Wire, S. (7 June 2010). "Ajay Devgan a versatility expert". Thaindian.com. मूल से 22 February 2014 को पुरालेखित.
  5. "Box Office 1992." Box Office India.com Accessed 10 January 2009.