सामग्री पर जाएँ

तेहरान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(Tehran से अनुप्रेषित)
तेहरान
تِهْران
राजधानी
उपनाम: 72 राष्ट्रों का शहर
Country ईरान
प्रान्ततेहरान
शासन
  महापौरमुहम्मद बाघेर गालिबाफ़
क्षेत्रफल
  राजधानी686 kमी2 (265 वर्ग मील)
  महानगर18,814 kमी2 (7,264 वर्ग मील)
ऊँचाई1,200 मी॰ (3,900 फीट)
जनसंख्या (2006)
  घनत्व11,360.9/किमी2 (29,424.6/मील2)
  महानगर7,705,036
  महानगर13,413,348
  Population Rank in Iran1st
 2006 Census.
समय मण्डलIRST (UTC+3:30)
  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)IRDT (UTC+4:30)
वेबसाइट
ईरान के जिले

तेहरान (फ़ारसी: تِهْران) ईरान ईरान के तेहरान प्रान्त का एक शहर और ईरान की राजधानी है। इस शहर की जनसंख्या वर्ष २००६ की जनगणना के अनुसार ७,७९७,५२० है।

स्थिति : 35°44' उo अo तथा 51°30' पूo देo। यह नगर ईरान देश तथा तेहरान प्रदेश की राजधानी और एक महत्वपूर्ण औद्योगिक, सांस्कृतिक एवं रेल, सड़क तथा वायुमार्गों का केन्द्र है। समुद्रतल से 1,175 मीटर की ऊँचाई पर कैस्पियन सागर से 105 किलोमीटर दक्षिण तथा एलबुर्ज पर्वत श्रेणी से 16 किलोमीटर दक्षिण स्थित है। इस नगर से डेमावंड पर्वत नामक सुप्त ज्वालामुखी (5,665 मीटर) की हिमाच्छादित नुकीली चोटी दिखाई देती है। यहाँ के दर्शनीय भवनों में राजभवन, संग्रहालय, मस्जिदें इत्यादि हैं। राजभवन में वह मयूरसिंहासन है, जो 1939 ईo में नादिरशाह द्वारा दिल्ली से लाया गया था।

तेहरान भौगोलिक दृष्टि से कई सीमाओं के निकट स्थित है, जिसमें उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान की सीमा भी शामिल है.

कजार वंश के संस्थापक आग़ा मुहम्मद खान ने 1788 ईo में इस नगर को अपनी राजधानी बनाया। तत्पश्चात्‌ नगर का विकास तीव्र गति से होता गया। यह उपजाऊ खेतिहर प्रदेश में स्थित है, जहाँ गेहूँ, चुकंदर, फल तथा कपास उत्पादन महत्वपूर्ण है। कपड़ा, सीमेंट, धातु का सामान, रासायनिक पदार्थ, काच, चीनी, दियासलाई, सिगरेट, साबुन इत्यादि के उद्योग मुख्य हैं। यह फारस की खाड़ी तथा कैस्पियन सागर से रेलमार्गों द्वारा जुड़ा है। नगर से 5.6 मिलोमीटर पश्चिम में हराबाद हवाई अड्डा स्थित है, जहाँ से कई विदेशी वायुमार्ग गुज़रते हैं। 1935 ईo से स्थापित तेहरान विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का केन्द्र है।



वृहत दृश्य

[संपादित करें]
समकालीन कला संग्रहालय, तेहरान
Panoramic view from Tehran.
Panoramic view from Tehran at night.

सन्दर्भ

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

35°41′46″N 51°25′23″E / 35.6962°N 51.423°E / 35.6962; 51.423

आधिकारिक

[संपादित करें]