सामग्री पर जाएँ

पत्र सूचना कार्यालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(Press Information Bureau से अनुप्रेषित)
पत्र सूचना कार्यालय
संस्था अवलोकन
स्थापना1919
मुख्यालयराष्ट्रीय मीडिया केंद्र, नई दिल्ली
उत्तरदायी मंत्रीराज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
वेबसाइट
pib.nic.in

पत्र सूचना कार्यालय (प्रेस इन्फ़र्मेशन ब्यूरो, Press Information Bureau / पीआईबी) भारत सरकार की नीतियों, कार्यक्रम पहल और उपलब्धियों के बारे में समाचार-पत्रों तथा इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया को सूचना देने वाली प्रमुख एजंसी है। यह प्रेस विज्ञप्तियों, प्रेस नोट, विशेष लेखों, संदर्भ सामग्री, प्रेस ब्रीफ़िंग, फ़ोटोग्राफ़, संवाददाता सम्‍मेलन, साक्षात्‍कार, प्रेस दौरे और कार्यालय की वेबसाइट के माध्‍यम से सूचना का सर्वत्र पहुँचाता है।

कार्यालय अपने मुख्‍यालय में विभागीय प्रचार अधिकारियों के माध्‍यम से कार्य करता है, जो प्रेस विज्ञप्तियों और प्रेस सम्‍मेलनों आदि के जरिए मीडिया को सूचना के प्रसार में सहायता देने के प्रयोजन हेतु विभिन्‍न मंत्रालयों और विभागों के साथ संलग्‍न हैं। ये अधिकारी प्रचार गतिविधियों से संबंधित सभी मामलों पर सलाह भी देते हैं। ये संबंधित मंत्रालयों और विभागों को फ़ीडबैक प्रदान करते हैं। विशेष सेवाओं के एक भाग के रूप में पत्र सूचना कार्यालय के फ़ीडबैक प्रकोष्‍ठ द्वारा एक डेली डायजेस्ट तथा विभिन्‍न राष्‍ट्रीय और क्षेत्रीय दैनिक समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं से समाचार कथाओं और संपादकीय के आधार पर विशेष डायजेस्ट तैयार किए जाते हैं।

इस कार्यालय की फ़ीचर इकाई द्वारा पृष्‍ठभूमि जानकारी, अद्यतन जानकारी, सूचना के छोटे बिंदु, विशेष लेख और ग्रैफ़िक प्रदान किए जाते हैं, जिन्‍हें राष्‍ट्रीय नेटवर्क, इंटरनेट और साथ ही स्‍थानीय प्रेस में परिचालन हेतु अनुवाद के लिए क्षेत्रीय/शाखा कार्यालयों में परिचालित किया जाता है। यह इकाई सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों पर प्रकाश डालने के लिए विशेष लेख जारी करती है। यह इकाई फ़ोटो लेख और पृष्‍ठभूमि जानकारियों सहित 200 से अधिक विशेष लेख औसतन हर वर्ष तैयार करती है। पत्र सूचना कार्यालय में पूरे वर्ष विभिन्‍न सरकारी कार्यक्रमों का फ़ोटो कवरिज किया जाता है तथा ये तस्‍वीरें राष्‍ट्रीय समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में भेजी जाती है।

पत्र सूचना कार्यालय द्वारा मुख्‍यालय में विदेशी मीडिया सहित मीडिया प्रतिनिधियों को प्रत्‍यायन (accreditation) प्रदान किया जाता है। लगभग 1425 संवाददाताओं और 430 कैमरामिन/फ़टॉग्रफ़रों का प्रत्‍यायन किया गया है। कुल 150 तकनीशियनों तथा लगभग 76 संपादकों और मीडिया आलोचकों को प्रत्‍यायन दिया गया है।

पत्र सूचना कार्यालय का फ़ीडबैक प्रकोष्‍ठ समाचार मदों और संपादकीय टिप्‍पणियों के आधार पर समाचारों और विचारों का एक दैनिक डायजेस्ट तैयार होता है, जिसे प्रिंट मीडिया में दर्शाया जाता है। यह‍ डायजेस्ट‍ प्रत्‍येक कार्य दिवस पर तैयार किया जाता है।

पत्र सूचना कार्यालय की वेबसाइट भारत के मध्‍यम और छोटे समाचार पत्रों के लिए सूचना का एक महत्‍वपूर्ण स्रोत है, जिसे अधिक आकर्षक बनाने एवं नई विशेषताएँ जोड़ने के लिए समीक्षित किया जाता है। पत्र सूचना कार्यालय के व‍रिष्‍ठ अधिकारियों द्वारा सुझाए गए कुछ डिज़ाइन परिवर्तन शामिल किए गए थे। पत्र सूचना कार्यालय की 6 अलग-अलग भाषाओं में 6 वेबसाइटें, जो हैं: तमिल, मलयालम, कन्‍नड, तेलुगु, बांग्ला और मिज़ो भाषाएँ।

इसके वेब पॉर्टल को पत्र सूचना कार्यालय द्वारा नई विशेषताओं सहित सज्जित किया गया है, जैसे पीआईबी क्लिपिंग सेवा, आंतरिक अनुप्रयोग के लिंक प्रदान करना जो हैं: हार्डवेयर की शिकायतें, मासिक प्रगति प्रतिवेदन, वेतन पर्चियाँ, सूचनाएँ, डाउनलोड फ़ॉर्म, आदि।

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]