पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल পশ্চিমবঙ্গ | ||
---|---|---|
भारत का राज्य | ||
ऊपर से : हावड़ा से कोलकता का कृष्य, बांकुरा जिले में रासमंच, बिष्णुपुर, सुंदरबन पार्क में बंगाल टाइगर, मालदा जिले के पांडुआ में अदीना मस्जिद, कूच बिहार पैलेस, दिघा में सूर्योदय, मुर्शिदाबाद में हज़ारद्वारी पैलेस, हैप्पी वैली टी एस्टेट से दार्जीलिंग का दृश्य | ||
| ||
देश | India | |
स्थापित | 26 जनवरी 1950 | |
राजधानी | कोलकता | |
| कोलकता | |
जिले | ||
शासन | ||
• सभा | पश्चिम बंगाल सरकार | |
• राज्यपाल | जगदीप धनगढ़ | |
• मुख्यमंत्री | ममता बनर्जी (AITC) | |
• विधायिका | पश्चिम बंगाल विधानसभा (295) | |
• उच्च न्यायालय | कलकत्ता उच्च न्यायालय | |
क्षेत्र | 88752 किमी2 (34,267 वर्गमील) | |
क्षेत्र दर्जा | 14th | |
जनसंख्या (2011)[1] | ||
• कुल | 9,13,47,736 | |
• दर्जा | 4th | |
• घनत्व | 1,029 किमी2 (2,670 वर्गमील) | |
वासीनाम | बेंगाली | |
जीडीपी(GDP) (2018–19)[2][3] | ||
• कुल | ||
• प्रति व्यक्ति | ₹1,08,372 (US$1,582.23) | |
भाषाएँ | ||
• सरकारी | ||
• अतिरिक्त आधिकारिक | नेपाली दार्जीलिंग के दो डिवीज़न में[7] | |
समय मण्डल | IST (यूटीसी+05:30) | |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-WB | |
वाहन पंजीकरण | WB | |
HDI(एचडीआई) (2017) | 0.637 (मध्यम) · 21st[8] | |
अक्षरास्यता (2011) | 77.08%[9] | |
लिंगानुपात(सेक्स रैशीओ) (2011) | 950 ♀/1000 ♂[10] | |
वेबसाइट | औपचारिक जालस्थल | |
^* 294 elected, 1 nominated |
पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 ज़िले है। यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है।
बंगाल का इतिहास
बंगाल पर इस्लामी शासन १३ वीं शताब्दी से प्रारंभ हुआ तथा १६ वीं शताब्दी में मुग़ल शासन में व्यापार तथा उद्योग का एक समृद्ध केन्द्र में विकसित हुआ। १५ वीं शताब्दी के अंत तक यहाँ यूरोपीय व्यापारियों का आगमन हो चुका था तथा १८ वीं शताब्दी के अंत तक यह क्षेत्र ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के नियंत्रण में आ गया था। भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का उद्गम यहीं से हुआ। १९४७ में भारत स्वतंत्र हुआ और इसके साथ ही बंगाल, मुस्लिम प्रधान पूर्व बंगाल (जो बाद में बांग्लादेश बना) तथा हिंदू प्रधान पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) में विभाजित हुआ।
भूगोल
स्थापना दिवस | 18 अगस्त (भारत में विलय) | |
राज्य पशु | बंगाल बाघ | |
राज्य पक्षी | श्वेतकंठ कौड़िल्ला | |
राज्य वृक्ष | चितौन | [11] |
राज्य पुष्प | हरसिंगार | [11] |
यह राज्य भारत के पूर्वी भाग में 88,853 वर्ग किमी के भूखंड पर फैला है। इसके उत्तर में सिक्किम, उत्तर-पूर्व में असम, पूर्व में बांग्लादेश, दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तथा उड़ीसा तथा पश्चिम में बिहार तथा झारखंड है।
उत्तर में हिमालय पर्वत श्रेणी का पूर्वी हिस्सा से लेकर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तक प्रदेश की भौगोलिक दशा में खासी विविधता नजर आती है। उत्तर में दार्जिलिंग के शिखर, हिमालय पर्वतश्रेणी के अंग हैं। इसमें संदक्फू चोटी आती है जो राज्य का सर्वोच्च शिखर है। दक्षिण की ओर आने पर, एक छोटे तराई के बाद मैदानी भाग आरंभ होता है। यह मैदान दक्षिण में गंगा के डेल्टा के साथ खत्म होता है। यही मैदानी क्षेत्र, पूर्व में बांग्लादेश में भी काफी विस्तृत है। पश्चिम की ओर का भूखंड पठारी है।
गंगा की धारा मुख्य शाखा यहां कई भागों में बंट जाती है - एक शाखा बांग्लादेश में प्रवेश करती है जिसे पद्मा (पॉद्दा) नाम से जाना जाता है, दूसरी शाखाएं पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) में दक्षिण की ओर भागीरथी तथा हुगली नामों के साथ बहती हैं। उपरोक्त सभी शाखाएं दक्षिण की ओर बंगाल की खाड़ी में विसर्जित होती हैं। गंगा नदी का मुहाना (सुंदरवन) विश्व का सबसे बड़ा मुहाना (डेल्टा) है। उत्तरी पर्वतीय भाग में तीस्ता, महानंदा, तोरसा आदि नदियां बहती हैं। पश्चिमी पठारी भाग में दामोदर, अजय, कंग्साबाती आदि प्रमुख धाराएं हैं।
पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) का मौसम मुख्यतः उष्णकटिबंधीय है।
जिले
पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) के जिलों की कुल संख्या 23 है। नीचे बायीं ओर दी गयी छवि के अनुसार जिलों के नाम सूचीबद्ध हैं।[12]
संस्कृति
नृत्य, संगीत तथा चलचित्रों की यहां लंबी तथा सुव्यवस्थित परंपरा रही है।दुर्गापूजा (बांग्ला: দুর্গাপূজা दुर्गापूजा) यहां अति उत्साह तथा व्यापक जन भागीदारी के साथ मनाई जाती है। क्रिकेट तथा फुटबॉल यहां के लोकप्रियतम खेलों में से हैं। सौरभ गांगुली जैसे खिलाड़ी तथा मोहन बगान एवं ईस्ट बंगाल जैसी टीम इसी प्रदेश से हैं। अगर आंकड़ों पर जाये तो नक्सलवाद जैसे शब्दों का जन्म यहीं हुआ, पर यहां के लोगों की शांतिप्रियता ही वो चीज है जो सर्वत्र दर्शास्पद (देखने लायक) है। परस्पर बातचीत में तूइ(बांग्ला - তুই) (हिन्दी के तू के लगभग समकक्ष), तूमि (बांग्ला - তুমি) (हिन्दी के तुम के लगभग समकक्ष), तथा आपनि (बांग्ला - আপনি) (हिन्दी के आप के समकक्ष), का प्रयोग द्वितीय पुरूष की वरिष्ठता के आधार पर किया जाता है। शहरों में लोग प्रायः छोटे परिवारों में रहते हैं। यहां के लोग मछली-भात (बांग्ला - মাছ ভাত (माछ-भात)) बहुत पसंद करते हैं। यह प्रदेश अपनी मिठाईयों के लिये काफी प्रसिद्ध है - रसगुल्ले का आविष्कार भी यहीं हुआ था।
साहित्य आंदोलन
बांग्ला भाषा में एक ही साहित्य आंदोलन हुये हैं और वो हैं भुखी पीढी आंदोलन जिसने साठ के दशक में शक्ति चट्टोपाध्याय, मलय रायचौधुरी, देबी राय, सुबिमल बसाक, समीर रायचौधुरी प्रमुख कविगण बिहार के पटना शहर से शुरु किये थे इस आन्दोलन ने पूरे बंगाल में तहलका मचा दिया था; यहाँ तक की आंदोलनकारियों के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया गया था। बाद में सब बाइज्जत बरी हो गये थे, परंतु उन लोगों का ख्याति पूरे भारत में तथा अमेरिका और यूरोप में भी फैल गई थी ।
राजनीति
पश्चिम बंगाल में विधानसभा सीटों की संख्या 294 है। इस उतर- पश्चिम भारतीय राज्य (भारतीय बंगाल) मे तृणमूल कांग्रेस सरकार है। पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी हैं। इससे पहले पिछले ३५ सालों से (१९७७ से) यहां वाम मोर्चे की सरकार थी। पश्चिम बंगाल कुल लोकसभा सीटें: 42 (टीएमसी(TMC)-22, भाजपा (BJP)-18,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(INC)-2 पश्चिम बंगाल कुल राज्यसभा सीटें:16 (TMC-13,INC-2,IND-1)
== प्रसिद्ध व्यक्ति
- मैजिस्ट्रेट भक्ति विनोद ठाकुर
- भक्ति सिद्धांत सरस्वती ठाकुर महाराज
- AC भक्तिवेदांत स्वामी महाराज प्रभुपाद
- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस
- जगदीश चन्द्र वसु (बोस)
- सत्यजित राय
- बिधान चन्द्र राय
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी
- शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय
- रवीन्द्र नाथ ठाकुर (टैगोर)
- सत्येन्द्र नाथ बोस
- महाश्वेता देवी
- राजा राममोहन राय
- स्वामी विवेकानन्द
- सौरभ गांगुली
- शर्मिला टैगोर
- अमर्त्य सेन
- प्रणव मुखर्जी
- खुदीराम बोस
- ज्योति बसु
- अभिजीत बनर्जी
सन्दर्भजाती विवरण
- ↑ "Area, population, decennial growth rate and density for 2001 and 2011 at a glance for West Bengal and the districts: provisional population totals paper 1 of 2011: West Bengal". Registrar General & Census Commissioner, India. मूल से 7 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जनवरी 2012. नामालूम प्राचल
|deadurl=
की उपेक्षा की गयी (मदद) - ↑ "West Bengal Budget Analysis 2018–19" (PDF). Centre for Budget and Governance Accountability, India. मूल (PDF) से 2 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 February 2018.
- ↑ "Medium term fiscal policy statement & fiscal policy stratergy statement for 2018–19" (PDF). Finance Department, Government of West Bengal. January 2018. पृ॰ 6. मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 8 June 2018.
- ↑ "Fact and Figures". www.wb.gov.in. अभिगमन तिथि 30 March 2018.
- ↑ सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>
का गलत प्रयोग;Indiatoday:1
नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>
का गलत प्रयोग;Telegraph:1
नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>
का गलत प्रयोग;nclmanurep2010
नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ "Sub-national HDI - Area Database". Global Data Lab (अंग्रेज़ी में). Institute for Management Research, Radboud University. मूल से 23 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 September 2018.
- ↑ "Sex ratio, 0–6 age population, literates and literacy rate by sex for 2001 and 2011 at a glance for West Bengal and the districts: provisional population totals paper 1 of 2011: West Bengal". Government of India:Ministry of Home Affairs. मूल से 7 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2012. नामालूम प्राचल
|deadurl=
की उपेक्षा की गयी (मदद) - ↑ "Sex Ratio in West Bengal". Census of India 2011. मूल से 27 February 2014 को पुरालेखित. नामालूम प्राचल
|deadurl=
की उपेक्षा की गयी (मदद) - ↑ अ आ "State Trees and Flowers of India". Flowersofindia.net. मूल से 28 अक्तूबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-07-18.
- ↑ "Directory of District, Sub division, Panchayat Samiti/ Block and Gram Panchayats in West Bengal, मार्च 2008". West Bengal. राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र, भारत. 2008-03-19. मूल से 25 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-11-19.
बाहरी कड़ियाँ
- पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) सरकार
- भारत के मानिचत्र में बंगाल का स्थान
- बंगाल के जिला मानिचत्र
- रेलवे मानिचत्र
पश्चिमी प्रांत, Nepal | सिक्किम | Chukha, Dagana और समत्से जिला, Bhutan | ||
बिहार झारखण्ड |
असोम Rangpur and Rajshahi Divisions, Bangladesh | |||
पश्चिम बंगाल | ||||
ओडिशा | बंगाल की खाड़ी | Khulna Division, Bangladesh |