61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार १५ जनवरी २०१६ को यश राज स्टूडियो, मुंबई में २०१५ में बनी हिन्दी फ़िल्म-उद्योग की फ़िल्मों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए गए थे। समारोह की मेज़बानी शाहरुख खान और कपिल शर्मा ने साथ मिलकर की।
पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा ११ जनवरी २०१६ को की गई थी। बाजीराव मस्तानी को सर्वाधिक १२ नामांकन प्राप्त हुए। इसके बाद पीकू को आठ और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को सात नामांकन प्राप्त हुए। बाजीराव मस्तानी ने नौ श्रेणियों में बाज़ी मारी और सर्वाधिक पुरस्कार जीतने वाली २०१५ की फ़िल्म बन गई।