सामग्री पर जाएँ

50 सॅण्ट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
50 सेंट
50 Cent
पृष्ठभूमि सूचना
अन्य नाम5-0
जन्म
कर्टिस जेम्स जैक्सन तृतीय

6 जुलाई 1975 (1975-07-06) (आयु 51)
दक्षिण जमैका, कुइंस, न्यू योर्क, अमेरिका
मूलदक्षिण जमैका, कुइंस, न्यू योर्क, अमेरिका
शैलीहिप हॉप
पेशारैपर, उद्योगपति, अभिनेता
सक्रिय वर्ष1997 – अबतक
लेबलशेडी, आफ़्टरमैथ, इंटरस्कोप
वेबसाइट50cent.com

कर्टिस जेम्स जैक्सन तृतीय (अंग्रेज़ी: Curtis James Jackson III, जन्म 6 जुलाई 1975)[1] जिन्हें उनके मंच के नाम 50 सेंट (उच्चारण फिफ्टी सेंट) से जाना जाता है, एक अमेरिकी रैपर, रेकॉर्ड निर्माता, उद्योगपति व अभिनेता है। उन्हें प्रसिद्धी अपने एल्बमों गेट रिच ऑर डाय ट्राइंग (२००३) और द मसेकर (२००५) से मिली। उनका अल्बम गेट रिच ऑर डाय ट्राइंग छः बार प्लैटिनम प्रमाणित रह चूका है।[2]

दक्षिण जमैका, कुइंस में जन्मे जैक्सन ने बारह की उम्र में १९८० में ड्रग्स बेचने शुरू किए। ड्रग्स का धंधा छोड़ कर जब उन्होंने रैप में करियर करने की ठानी तब उन्हें २००० में एक हादसे के दौरान नौ गोलियाँ मारी गई। अपने अल्बम गेस हू इज़ बैक? की २००२ में रिलीज़ के बाद उन्हें रैपर एमिनेम ने खोज निकला व इंटरस्कोप रेकॉर्ड्स में शामिल कर लिया।[3][4]

एमिनेम और डॉ॰ डरे की मदद से, जिन्होंने उनकी सबसे बड़ी पहली सफलता का निर्माण किया, जैक्सन विश्व के सर्वाधिक बिक्री वाले रैपरों में से एक बन गए। २००३ में उन्होंने जी-यूनिट रेकॉर्ड लेबल की स्थापना की जिसमें यंग बक, ल्योड़ बैंक्स और टोनी यायो जैसे रैपर शामिल है।

जैक्सन कई अन्य रैपरों के साथ झगड़ते रहे हैं जिनमे जा रुल, नास, फैट जो, जडकिस, कैम'रोन, पफ़ डैडी, रिक रोस और पूर्व जी-यूनिट सदस्य द गेम और यंग बक शामिल है। उन्होंने अभिनय क्षेत्र में भी अपना करियर शुरू किया है व २००५ में बनी खुद की जीवनी पर आधारित फ़िल्म गेट रिच ऑर डाय ट्राइंग से शुरुआत की व २००६ में बनी ईराक युद्ध पर आधारी फ़िल्म होम ऑफ़ द ब्रेव में भी कार्य किया है। उन्होंने इसके बाद २००८ में बनी फ़िल्म रायटियस किल में भी अभिनय किया।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Birchmeier, Jason. "50 Cent Biography". ऑलम्यूजिक. जून 5, 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जून 26, 2016.
  2. "50 Cent Music". The Hip Hop World. 27 मार्च 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: दिसंबर 3, 2011.
  3. "Why 50 Cent Is One Of The Greatest Of All Time". www.hotnewhiphop.com. मार्च 28, 2018. अभिगमन तिथि: सितंबर 28, 2020.
  4. "50 Cent". Biography (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: सितंबर 28, 2020.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]