24 घंटे की घड़ी

आधुनिक 24 घंटे की घड़ी, जिसे अमेरिकी संयुक्त राज्य में सैन्य समय के नाम से भी जाना जाता है, समय दिखाने की एक परंपरा है जिसमें दिन एक आधी रात से अगले आधी रात तक चलता है और उसे 24 घंटों में बांटा जाता है। ये आधी रात 0(:00) से 23(:59) तक बीत चुके घंटों (और मिनटों) से दिखाया जाता है। ये परंपरा, 12-घंटे की घड़ी के उल्टे, आज दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल कि जाने वाली समय संकेत है, और अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 8601 द्वारा इस्तेमाल कि जाती है।[1][2]
कई देश, विशेष रूप से अंग्रेजी बोलने वाले, 12 घंटे की घड़ी, या 24 और 12 घंटे की समय परंपरा साथ में, इस्तेमाल करते हैं। जिन देशों में 12 घंटे की घड़ी का बोलबाला है, कुछ पेशे 24 घंटे की घड़ी का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। उदाहरण के लिए, चिकित्सा करते वक्त, 24 घंटे की घड़ी का इस्तेमाल आमतौर पर देखभाल के दस्तावेज़ीकरण में किया जाता है क्योंकि ये मरीज़ के चिकित्सा इतिहास के घटनाएं रिकॉर्ड करने में किसी भी अस्पष्टता को रोकता है।[3]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "12. Numerals". Style Manual (PDF). United States Government Publishing Office. 2016. p. 275. ISBN 978-0-16-093601-2. अभिगमन तिथि: 2023-02-26.
- ↑ साँचा:Cite ISO standard
- ↑ Pickar, Gloria D.; Graham, Hope; Swart, Beth; Swedish, Margaret (2011). Dosage calculations (2nd Canadian ed.). Toronto: Nelson Education. p. 60. ISBN 9780176502591.