2021 ओसाका अग्निकांड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
2021 ओसाका अग्निकांड

आग लगने के बाद भवन
तिथि 17 दिसम्बर 2021 (2021-12-17), सुबह 10:20 JST
स्थान कर्मचारियों के मन एवं शरीर के लिए निशि उमेदा क्लिनिक, किता-कू, ओसाका, जापान
निर्देशांक 34°41′52″N 135°29′45″E / 34.6977°N 135.4957°E / 34.6977; 135.4957निर्देशांक: 34°41′52″N 135°29′45″E / 34.6977°N 135.4957°E / 34.6977; 135.4957
कारण संदिग्ध आगज़नी
मृत्यु 24
घायल 4, संदिग्ध सहित
अभियुक्त मोरियो तानिमोतो

17 दिसंबर 2021 को किता-कू, ओसाका, जापान के दोजिमा किता इमारत में स्थित "कर्मचारियों के मन एवं शरीर के लिए निशि उमेदा क्लिनिक" नामक एक मनोरोग क्लिनिक में एक अग्निकांड घटी।[1][2] ऐसा दावा किया जा रहा है कि आग आगज़नी के चलते लगी है। चौबीस लोगों की मृत्यु हुई और संदिग्ध व्यक्ति सहित चार लोग घायल हुए।[3]

अग्निकांड[संपादित करें]

17 दिसंबर 2021 को सुबह 10:20 स्थानीय समय पर ओसाका, जापान के किता वार्ड के एक आठ-मंज़िली इमारत पर आग लग गई। यह आग एक मनोरोग क्लिनिक में लगी जो चौथी मंज़िल पर थी,[4] जिसका नाम है 'कर्मचारियों के मन एवं शरीर के लिए निशि उमेदा क्लिनिक'।[5] यह क्लिनिक उन रोगियों की चिकित्सा करता है जो खिन्नता और दहशत के साथ एनीमिया और स्लीप एपनिया जैसे शारीरिक रोगों से भुगतते हैं।[3] काम में वापस जा रहे कर्मचारियों के लिए सुबह 10:00 बजे एक काउंसेलिंग सत्र भी ओयोजित की जाती थी। इसी सत्र की वजह से अग्निकांड के समय क्लिनिक में एक साथ इतने लोग मौजूद थे।[2] अग्निकांड शुक्रवार को 10:30 बजने के कुछ देर पहले धीरे-धीरे शुरू हुई। आधे घंटे के अंदर इसे नियंत्रित कर लिया गया।[6]

रिसेप्शन डेस्क पर बैठे दो औरतों के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति एक कागज़ का बैग लेकर क्लिनिक में आया और उसने उसे हीटर के सामने रख दिया। फिर उसने बैग को लात मारा जिससे एक तरल फर्श पर फैल गया और अंदर आग लग गई। [2][7][8][4][9]

पीड़ित[संपादित करें]

अग्निकांड में 24 लोगों की सुनिश्चित रूप से मृत्यु हुई है, जबकि चार और घायल हुए हैं,[3] जिनमें संदिग्ध में शामिल है।[10] मृत लोगों में से चौदह आदमी थे और दस औरत। उनकी उम्र 20 वर्ष से 60 वर्ष तक थी।[11] सभी पीड़ित व्यक्ति क्लिनिक में या तो काम करते थे या फिर रोगी के रूप में आए थे।[2]

चार घायल लोगों में से एक संदिग्ध व्यक्ति भी है, जिसे गंभीर जलनों के साथ अस्पताल में ले जाया गया है, दो औरत जो बेहोश तथा गंभीर स्थिति में हैं, और एक तीसरी औरत जिसे कुछ चोटें आई हैं।[2] कई पीड़ित लोगों की चिकित्सा करने के बाद एक चिकित्सक ने कहा कि वे कार्बन मोनोक्साइड की साँस लेकर ही मर गए, जो उनके शरीरों पर कम मात्रा में बाहरी चोटों से पता चलता है।[11]

जाँच पड़ताल[संपादित करें]

पुलिस ने कहा कि यह अग्निकांड आगज़नी का अंजाम था, और यह कि वे अपनी जाँच जारी रखेंगे।[8] स्थान पर एक अत्यधिक ज्वलनशील तरल की निशानी पाई गई जो कि शायद पेट्रोल ही है। क्लिनिक के छत पर निशानियों तथा दृश्य यही इशारा करते हैं कि यह एक आगज़नी हमला था।

18 दिसंबर को पुलिस ने निशियोदोगावा-कू, ओसाका में संदिग्ध व्यक्ति के घर पर तलाश की। संदिग्ध आग के कुछ ही महीनों पहले एक नए घर में चला गया था।[2] इमारत में आग लगने से आधे घंटे पहले संदिग्ध व्यक्ति के घर पर भी एक छोटी आग लगी थी।[9] संदिग्ध व्यक्ति की उम्र 61 वर्ष है और वह क्लिनिक में पहले रोगी बनकर आ चुका है;[12][10] उसे बाद में मोरियो तानामोतो, एक रिटायर हो चुके धातु कार्यकर्ता के रूप में पहचाना गया है।

विशेषज्ञ इस अग्निकांड से हुई मृत्युओं की संख्या से चकित हो गए।[9] अधिकारियाँ यह जाँच रहे हैं कि पीड़ित लोग उस मंज़िल में फँस कैसे गए और पूरी मंज़िल इतनी जल्दी धूएँ में कैसे लिपट गई।[9] उनके अनुसार इमारत ने पहले किसी भी अग्नि कानून का उल्लंघन नहीं किया है।[9]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. News, A. B. C. "Japan police search house of man linked to deadly Osaka fire". ABC News (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-12-19.
  2. "Clinic patient emerges as key suspect in deadly arson case | The Asahi Shimbun: Breaking News, Japan News and Analysis". The Asahi Shimbun (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-12-19.
  3. "24 confirmed dead in suspected case of arson in Osaka". The Japan Times. 17 दिसंबर 2021. अभिगमन तिथि 17 दिसंबर 2021.
  4. "Dozens killed in Japan building fire, arson suspected". www.aljazeera.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-12-17.
  5. News, A. B. C. "Japan police search house of man linked to deadly Osaka fire". ABC News (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-12-19.
  6. "24 dead in Osaka building fire, arson suspected". NHK WORLD-JAPAN News (अंग्रेज़ी में). 17 दिसंबर 2021. अभिगमन तिथि 18 दिसंबर 2021. The fire began on the fourth floor of the eight-story building shortly before 10:30 a.m. on Friday. It was brought under control in about 30 minutes.
  7. "Police identify suspect in Japan arson attack that killed 24". The National. 2021-12-18. अभिगमन तिथि 2021-12-19.
  8. "Japan: At least 27 feared dead in Osaka building fire". BBC News (अंग्रेज़ी में). 2021-12-17. अभिगमन तिथि 2021-12-17.
  9. "Police search house of man linked to deadly Osaka fire". NPR. Associated Press. 18 दिसंबर 2021. अभिगमन तिथि 18 दिसंबर 2021.
  10. "Possible suspect in critical condition after Osaka clinic fire kills 24". The Japan Times (अंग्रेज़ी में). 2021-12-18. मूल से 18 दिसंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2021-12-19.
  11. "【速報】殺人と放火疑いで「捜査本部」設置 大阪・北新地のビル火災で24人死亡確認". MBS News (अंग्रेज़ी में). 2021-12-17.
  12. "Police suspect arson by 61-year-old clinic patient in deadly Osaka fire". UPI (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-12-19.